वृश्चिक राशिफल 2017 - वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

यह समय किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त है| व्यापार में अपार सफलता के योग बन रहे हैं| बहुत से लाभ कमाने के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं| विदेश में भी आप अपना व्यापार फैला सकते हैं| 2017 के वृश्चिक का फलकथन बता रहा है कि आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे और प्रगति के रास्ते बनेंगे| नौकरी करने वाले जातकों को भी सफलता मिलेगी और हर समस्या से निपटने का साहस भी आएगा| अपने विचारों को यदि आप स्पष्ट रूप से दूसरों तक पहुंचा सके तो सफलता आपके क़दमों में होगी| उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा दोनों ही आपको प्राप्त होगी| आपके मित्र और भाग्य दोनों आपके साथ होंगे| अपने सभी कार्यों में पूरी मेहनत से लगे रहें और साथ ही कार्यक्षेत्र में सतर्कता भी बनाये रखें|

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आमदनी से अधिक व्यय होगा इसलिए पैसों से जुड़े निर्णय सोच विचार कर लेने होंगे| कहीं भी धन का निवेश करने से पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह लेना लाभप्रद रहेगा| 2017 के वृश्चिक राशिफल के अनुसार धन कमाने के लिए समय आपका पूरा साथ देगा और किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से आपको सहायता भी मिलेगी| आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक लाभ होगा|

शिक्षा

अपनी मेहनत के बल पर विद्यार्थी अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे| आपका यही परिश्रम आपके भाग्योदय का कारण बनेगा| प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी| वृश्चिक 2017 के राशिफल के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा|.

पारिवारिक जीवन

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा| कोई शुभ समाचार मिलने से ख़ुशी की अनुभूति होगी| मित्रों और भाई-बहनों का साथ मिलता रहेगा| घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं| कोई रचनात्मक कार्य लाभ पहुंचाएगा| 2017 का वृश्चिक भविष्यकथन किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने का संकेत दे रहा है| बोलने से पहले सोच लें अन्यथा तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है| अपने मित्रों के साथ घूमना-फिरना आपको प्रसन्न रखेगा| साल के मध्य में कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं|

प्रेम सम्बन्ध

नए मित्र बनाने के अवसर मिलेंगे जो आपको लाभ पहुंचाएंगे| प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत के लिए समय अनुकूल चल रहा है| अपने साथी के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर मिलेगा| कोई नया मित्र आपके मन में प्रेम के भाव जगा सकता है| एक से अधिक प्रेम समबन्धों में पड़ने से स्वयं को बचाएँ| जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी|

स्वास्थ्य

अधिक कार्य और अनायास यात्रा आपको थका देगी| आपको शारीरिक उर्जा में कमी का आभास होगा| अपने स्वास्थ्य की ओर आपको सजग रहना होगा| मानसिक तनाव भी हो सकता है| पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं| खान पान में सुधार लाभ पहुंचाएगा| साल के मध्य से स्वास्थ्य सुधरेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे|

उपाय / नुस्खा

  • गाय को प्रतिदिन हरा चारा डालें|
  • मंगलवार और शनिवार को ग़रीबों को भोजन कराना अच्छा रहेगा|
  • शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से लाभ होगा|
  • शुक्रवार को लक्ष्मीजी की पूजा लाभप्रद रहेगी|
  • हनुमानजी और शिवजी की नियमित रूप से पूजा करें|