सिंह राशिफल 2017 - वार्षिक सिंह राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

यह वर्ष नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा| जो लोग सरकारी नौकरी में हैं वे भी सफलता पा सकेंगे| सफलता के कारण आपके आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी| आपकी समझदारी आपको व्यवसाय में प्रगति की ओर ले जाएगी| आमदनी में भी कोई कमी नहीं आएगी| कोई नयी तकनीक अपनाने से आपको व्यवसाय में फायदा होगा| 2017 के वैदिक ज्योतिष फलादेश के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है| वेतन वृद्धि द्वारा भी लाभ मिलेगा| आपके शत्रु भी आपसे मिल कर चलेंगे और आपके विरुद्ध नहीं जा पाएंगे| जो लोग रियल एस्टेट के क्षेत्र में हैं उन्हें पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है|

आर्थिक स्थिति

2017 के भविष्यफल कथन के अनुसार सिंह राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी| सभी आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाये गए क़दम सफलता दिलाएंगे| यही समय है जब आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं अथवा कोई किसी नए क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं| अपने उधार चुकाने में भी आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे| यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे|

शिक्षा

आपकी पढाई नियमित रूप से चलती रहेगी| किसी अच्छे गुरु के मार्गदर्शन की मदद से सफलता प्राप्त होगी| सिंह राशिफल 2017 के अनुसार जो भी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों की भी पढाई अच्छी चलेगी| यदि आप बैंकिंग एवं प्रबंधन के क्षेत्र में जाने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अच्छा है|

पारिवारिक जीवन

अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और धन भी ख़र्च करेंगे| किसी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान मिलने के संकेत मिल रहे हैं| अपनी वैवाहिक जीवन में शांति बनाये रखने के लिए किसी भी बहस में पड़ने से बचें और जीवन साथी को सम्मान दें| सिंह का 2017 का भविष्यफल बताता है की परिवार के माध्यम से आर्थिक लाभ भी हो होगा| किसी को भी अपने संबंधों को बिगाड़ने का अवसर न दें| संतान के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है|

प्रेम सम्बन्ध

हो सकता है की आप अपने प्रेमी से प्रत्यक्ष रूप से न मिल पाएं और दुखी हो जाएँ पर अपने साथी के साथ कभी भी संपर्क न समाप्त होने दें अन्यथा सम्बन्धों के टूटने की संभावना बन सकती है| आपके नए मित्र बनेंगे और वो भी विपरीत लिंग के लोग| विवाहित जोड़े भी एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे| जो अपने प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें जल्दी ही कोई सच्चा साथी मिलेगा| प्रेमी युगल अपने संबंधों को सुधारने के अथक प्रयास करते रहेंगे|

स्वास्थ्य

इस वर्ष आप स्वस्थ महसूस करेंगे| जिन लोगों को कोई बीमारी है वे भी स्वास्थ्य में सुधार देख पाएंगे| फुर्ती और स्फूर्ति बनी रहेगी और फिट रहने के लिए आप प्रयास करते रहेंगे| मानसिक शांति के लिए आप आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं| साफ़ सफाई का ध्यान रखेंगे तो मौसम से होने वाली बिमारियों से बचे रहेंगे|

उपाय / नुस्खा

  • प्रतिदिन शिवलिंग, सूर्य और पीपल पर जल चढाने से लाभ होगा|
  • किसी वृद्ध या फिर अपने पिता की सेवा करना शुभ फल देगा|
  • आदित्य ह्रदय स्त्रोत का नियमित पाठ लाभ पहुंचाएगा|
  • तामसिक पदार्थों का सेवन न करें और दिनचर्या में सुधार लायें|
  • शनिवार को काले कपडे, काली वस्तु, काली दाल एवं सरसों का तेल दान करना न भूलें|