मीन राशिफल 2017 - वार्षिक मीन राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

आपके सहयोगियों के साथ आपका ताल मेल कार्यक्षेत्र में लाभ पहुंचाएगा| जो लोग नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी होगी| किसी भी वाद विवाद से आपको बचना होगा| वर्ष के दूसरे भाग में पदोन्नति के योग बन रहे हैं| व्यवसाय से जुड़े जातक अपनी मेहनत के दम पर बहुत लाभ कमा पाएंगे| मीन के 2017 के राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य को करने में असावधानी न बरतें| सट्टे एवं लाटरी से हानि हो सकती है| शेयर बाज़ार में लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा| नए कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ेगी|

आर्थिक स्थिति

यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा| आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम न लें और बहुत सोच समझ कर निवेश करें| 2017 के मीन राशि के भविष्यफल के अनुसार धन से जुड़ी समस्याएं साल के मध्य से सुलझने लगेंगी| व्यापार से जुड़े जातकों को किसी मित्र की सहायता मिल सकती है| लम्बे समय के लिए किया गया निवेश निश्चित ही लाभ पहुंचाएगा| बचत द्वारा आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं|

शिक्षा

जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें बहुत अधिक परिश्रम करना होगा अन्यथा सफलता नहीं मिल पायेगी| विदेश में पढाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे| एकाग्रता में वृद्धि होगी और सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी|

पारिवारिक जीवन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष पारिवारिक जीवन को सँभालने की आवश्यकता पड़ेगी| अपने परिवार के सदस्यों को मान सम्मान दें| घर में किसी धार्मिक कार्य के चलते वातावरण अच्छा बना रहेगा| माता पिता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा| ज़मीन जायदाद अथवा कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं| जीवन साथी के साथ भी आप का सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा और आप दोनों का रिश्ता और मज़बूत होगा| सन्तान को भी जीवन में सफलता मिलेगी|

प्रेम सम्बन्ध

यह वर्ष प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा| आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं| किसी विशेष व्यक्ति की ओर झुकाव बढ़ेगा| अपने साथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें और उसे महत्व दें| पुराने प्रेम संबंधों में कुछ दूरियां बनती दिखाई दे रही हैं|

स्वास्थ्य

2017 के मीन राशि के फलादेश के अनुसार स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है| मानसिक अशांति को दूर करने के लिए घूमना फिरना सहायक सिद्ध होगा| परिवार के साथ शांति के पल बिताने से बहुत सहज महसूस करेंगे| मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए सावधानी बरतना ठीक होगा| स्वयं को अधिक कार्यभार से बचाना होगा| वाहन चलाते समय सावधानी बरतें| योग, पूजा इत्यादि आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे रहेंगे|

उपाय / नुस्खा

  • प्रातः काल सूर्य को जल चढ़ाना न भूलें|
  • स्नान करने के लिए हल्दी मिले पानी का प्रयोग करें|
  • गुरुवार को ग़रीब बच्चों में पिली मिठाई बाँटना शुभ रहेगा|
  • नियमित रूप से माथे पर पीले चंदन का तिलक करें|
  • विष्णु सहस्त्रनाम का जाप लाभप्रद रहेगा|