कन्या राशिफल 2017 - वार्षिक कन्या राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

वर्ष 2017 का कन्या का राशिफल अपार सफलता मिलने के संकेत दे रहा है| वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा| सहकर्मियों से आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी| यदि आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है| सफलता पाने के अपने प्रयासों को रुकने न दें और चिंता न करें| हर एक आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें और शेयर बाज़ार और सट्टेबाजी से दूर रहें| पार्टनरशिप करने से पहले भी अच्छे से विचार कर लें| किसी भी प्रकार के निवेश के लिए साल के मध्य तक रुकें|

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपके खर्चे बढ़ेंगे इसलिए बहुत सोच समझ कर आर्थिक फैसले लेने होंगे| कन्या भविष्यफल 2017 के अनुसार धन आने की गति धीमी रहेगी परन्तु आमदनी के स्त्रोत बने रहेंगे| आर्थिक स्थिति को संतुलित रखना बहुत आवश्यक है इसलिए व्यर्थ की चीज़ों की ओर आकर्षित न हों| उधार पर दिया गया धन मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है|

शिक्षा

छात्रों की मानसिक स्थिति में उथल पुथल रहेगी| कोई न कोई बाधा आकर आपकी एकाग्रता तो नष्ट करेगी और पढाई में मन नहीं लगेगा| विद्यार्थियों को बहुत मेहनत करनी होगी| उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र भी कुछ विशेष गति से आगे नहीं बढ़ पायेंगे| कन्या राशिफल 2017 बताता है की पढाई से जुड़ा कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे न लें| सरकारी विभागों और प्रतियोगी परीक्षा में जाने के इच्छुक छात्रों को भी अभी प्रतीक्षा करनी होगी| शनि ढैया के कारण कोई बीमारी परेशान कर सकती जिस कारण पढ़ाई प्रभावित होगी|

पारिवारिक जीवन

अपने संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर ध्यान दें और कोई भी अनुचित बात किसी से न करें| आपके मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी| आपको समाज में भी सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि आप किसी अपमान जनक स्थिति में न फंसें| कन्या के 2017 के राशिफल के अनुसार धन व्यय पर ध्यान दें| वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है| धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा| किसी पर भी इतना भरोसा न करें की बाद में अपेक्षा अनुरूप साथ न मिलने पर आपको आहत होना पड़े| किसी बड़े-बुज़ुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है|

प्रेम सम्बन्ध

यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच समझ कर आगे बढें| अपने प्रेम संबंधों को सँभालने के लिए शक करने से बचें और मिलकर अपने प्रेम को सींचें| वर्ष 2017 के कन्या भविष्यकथन के अनुसार आप अपनी शर्तों पर जीवन जियेंगे और हो सकता है कि प्रेम की ओर रुचि कम रहे|

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के विषय में कोई न कोई चिंता बनी रहेगी| मौसम बदलने से फैलने वाली बिमारियों से बचना आवश्यक है| लम्बे समय से पीड़ित रोगी भी समस्या का समाधान पाने में असमर्थ रहेंगे| मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें| कन्या के लिए 2017 का राशिफल बता रहा है कि वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें| योग, ध्यान और किसी अच्छी जगह का भ्रमण बहुत लाभदायक रहेगा|

उपाय / नुस्खा

  • गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाने से लाभ होगा|
  • तुलसी की पूजा शुभ रहेगी|
  • विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा और आरती नियमित रूप से पढ़ें|
  • ग़रीब बच्चों में शिक्षा सामग्री का वितरण करें|
  • गणेश जी के मंदिर में बुधवार को लड्डू चढ़ाना शुभफलदायी रहेगा|