धनु राशिफल 2017 - वार्षिक धनु राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

2017 का धनु राशिफल बता रहा है धनु राशि के जो भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा| सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं| वेतन वृद्धि, कंपनी से मिलने वाली सुख सुविधाएं आदि और भी बहुत से लाभ प्राप्त होंगे| जो जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह समय उचित फल प्रदान करेगा| अगर आप व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपार सफलता के योग बन रहे हैं| किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी| किसी भी शॉर्टकट को न अपनाएं और पूरी मेहनत से अपना काम करें| कोई नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में आप सफल होंगे| रियल एस्टेट में बहुत अधिक लाभ मिल सकता है| लम्बे समय के लिए शेयर बाज़ार में निवेश अच्छा रहेगा| कहीं से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है|

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अथक प्रयासों की आवश्यकता है| साल के आरम्भ में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं| उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा| व्यवसाय से जुड़े लोग साल के अंत में अच्छा मुनाफा बना सकेंगे| अपने काम को लेकर यात्राओं पर जाना होगा जिनमें धन तो व्यय होगा पर आर्थिक लाभ भी होगा| धनु राशिफल 2017 के अनुसार कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा| धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें और परिचित हो या अपरिचित सबसे सावधान रहें|

शिक्षा

इस वर्ष भिन्न विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी| एक अच्छा वातावरण आपकी एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होगा| ज्ञान प्राप्ति के लिए आपके प्रयास बढ़ेंगे| मनोविज्ञान और गूढ़ विज्ञान से जुड़े छात्र सफलता प्राप्त कर सकेंगे| 2017 के धनु राशि का भविष्यकथन बता रहा है कि जो छात्र कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए समय बहुत अनुकूल चल रहा है| जो छात्र सरकारी परीक्षा अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है| जो विद्यार्थी किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी होगी|

पारिवारिक जीवन

आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव आने की संभावना बन रहीं हैं| नए लोगों से संपर्क बनेगा| मनोरंजन के कई अवसर आपको मिलेंगे जिनसे जीवन में खुशियाँ बढेंगी| परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और उनका पूर्ण सहयोग भी आपके साथ होगा| पूजा पाठ अथवा कोई मांगलिक कार्य आपके परिवार में हो सकता है| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा संभल कर चलें और जीवन साथी को आदर और सम्मान दें| परिवार की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी| सन्तान को भी जीवन में सफलता मिलेगी| पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है जो मानसिक शांति प्रदान करेगी| धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा|

प्रेम सम्बन्ध

यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है| नए प्रेम प्रसंगों अथवा प्रेम प्रस्तावों का जीवन में प्रवेश हो सकता है| प्रेमी एक दूसरे को उपहार देकर अपने समबन्धों को मज़बूत बनाने के प्रयास करेंगे| कुछ प्रेम सम्बन्ध विवाह की ओर भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं| समबन्धों में आई दूरियां समाप्त होंगी| धनु राशिफल 2017 फलादेश के अनुसार जो लोग विवाहित होने के बाद भी किसी प्रकार के प्रेम संबंधों में उलझे हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है|

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए सतर्कता के साथ आगे बढें| बाहर का खाना पेट से जुड़े रोगों को बढ़ावा देगा| व्यवस्तता के कारण आराम करना न भूलें और शारीरिक और मानसिक शांति को महत्त्व दें| मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोग अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें| ध्यान और संगीत द्वारा आप मानसिक शांति पा सकते हैं| नियमित कसरत और योग भी आपको लाभ पहुंचाएंगे|

उपाय / नुस्खा

  • चन्दन, केसर, हल्दी और पीली दाल का प्रयोग लाभदायक रहेगा|
  • नियमित रूप से प्रातः काल में सूर्य को जल चढ़ाएं|
  • विष्णु जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा|
  • स्नान के बाद माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाना अच्छा रहेगा|
  • ग़रीब बच्चों को गुरूवार को पिली मिठाई खिलाना लाभदायक रहेगा|