वृष राशिफल 2017 - वार्षिक वृष राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

शनि के आठवें भाव में होने के कारण इस वर्ष अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है| आपके सभी कार्य पूर्ण होने के संकेत मिल रहे हैं परन्तु आपको धीरज से काम लेना होगा| अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उसमे कुछ नयापन लाने का प्रयास करें| अपने प्रयासों और दृढ निश्चय के कारण आप जल्दी ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे| नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है| यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है| आपके विरोधी आपके सामने नहीं टिक पाएंगे| वृषभ का 2017 का राशिफल स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अप्रैल माह से आपको आमदनी के नए रास्ते दिखेंगे| शेयर बाज़ार में निवेश करने से लाभ होगा| प्रॉपर्टी का कार्य भी सफलता दिलाएगा| साल के मध्य से आपका समय अच्छा हो जायेगा और बिगड़े हुए कार्य बनेंगे| नौकरी अथवा व्यवसाय के कारण आपको विदेश जाने का मौक़ा मिल सकता है|

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष का आरम्भ ख़र्चों के साथ होगा| सुख सुविधाओं पर आप अधिक ख़र्च करेंगे| आपको धनार्जित करने पर ध्यान देना होगा अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है| अपने व्यवसाय से आपको एक संतुलित आर्थिक सहायता मिलती रहेगी| वर्ष के दूसरे भाग में धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे| वृष के 2017 के भविष्यफल के अनुसार धन मिलने के स्त्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी| शेयर बाज़ार आदि से लाभ मिलने की संभावना है| आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अधिक धन अर्जित कर पाएंगे|

शिक्षा

छात्रों के लिए यह वर्ष एकदम शुभ है| आपके परिश्रम और अभ्यास से अच्छे परिणाम मिलेंगे| यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो समय का उपयोग अच्छे से करें| वृषभ का 2017 का भविष्यकथन बताता है कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी और शिक्षा सम्बंधित कार्यों में उन्नति मिलेगी|

पारिवारिक जीवन

वृष राशिफल 2017 के अनुसार आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा| आपका पूरा ध्यान दैनिक सुख सुविधाओं को अर्जित करने पर रहेगा| वैवाहिक जीवन में अपने जीवन साथी को समय दें और वाद विवाद से बचें| इस वर्ष के दूसरे भाग में आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखपूर्ण होगा| अपने शिष्टाचार से आप परिवार वालों और सगे सम्बन्धियों का मन जीत लेंगे| जीवन साथी को कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है|

प्रेम सम्बन्ध

इस वर्ष आपके आकर्षण में वृद्धि होगी| प्रेमी युगल बहुत प्रसन्न रहेंगे| आप अपने साथी की भावनाओं का पूरी तरह ध्यान रखेंगे| कुछ नए मित्र बनने के संकेत मिल रहे हैं| आप शारीरिक सुख से अधिक मानसिक शांति पाना चाहते हैं| किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव आ सकता है| आप किसी विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित हो सकते हैं|

स्वास्थ्य

इस वर्ष पेट रोग और एलर्जी आपको परेशान कर सकते हैं| खान-पान में बदलाव की आवश्यकता है अन्यथा गैस और बदहज़मी हो सकती है| नियमित व्यायाम, सुबह की सैर और भरपूर नींद से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा|

उपाय / नुस्खा

  • ग़रीब बच्चों और साधू सन्यासियों को भोजन कराने से लाभ होगा|
  • लक्ष्मी जी की आरती और चालीसा का नियमित पाठ करना न भूलें|
  • शुक्रवार को छोटी कन्याओं को सफ़ेद मिठाई खिलाएं और धार्मिक स्थल पर खीर बांटें|
  • सफ़ेद चन्दन, सुगन्धित पदार्थ और सफ़ेद वस्त्र का उपयोग लाभकारी सिद्ध होगा|