मकर राशिफल 2017 - वार्षिक मकर राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

यह वर्ष मकर राशि वाले उन जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा जो नौकरी में हैं | आपका उत्तम प्रदर्शन आपके प्रतिद्वंदियों के लिए चौंका देने वाला होगा| अपने कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलेगी फिर चाहे वो पदोन्नति हो या मान सम्मान| मकर के 2017 के राशिफल के अनुसार व्यवसाय करने वाले जातक कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं| आपका आत्म विश्वास आपको सदा ही सफलता दिलाएगा| लम्बी दूरी की यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध होंगी| शेयर बाज़ार और लाटरी के माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं| पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें और किसी पर अधिक विश्वास न करें|

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति की बात करें तो समान्य रूप से आप आगे बढ़ेंगे| विभिन्न तरह के रास्ते अपना कर आप आमदनी के स्त्रोत बना पाएंगे| फिज़ूलखर्ची से बचना बहुत आवश्यक है| आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें| आपका कोई सहयोगी या फिर मित्र धन वृद्धि का कारण बनेगा| आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए की गयी यात्रा लाभ पहुंचाएगी|

शिक्षा

मकर भविष्यफल 2017 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा चल रहा है जिस कारण उनका प्रदर्शन सुधरेगा| पढाई और मौज मस्ती दोनों में ही आप संतुलन बना पाएंगे| नए विषयों जैसे विज्ञान, तकनीकी एवं कला आदि में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी| आपका परिश्रम आपको बहुत ऊँचाइयों पर ले जाएगा|

पारिवारिक जीवन

घर में की मांगलिक कार्य के कारण एक अच्छा वातावरण बनेगा| धार्मिक स्थलों की यात्रा भी सम्भव दिखाई पड़ रही है| माता पिता की सेहत अच्छी होती दिखाई देगी और उनके साथ आपके संबंधो में सुधार आएगा| अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौक़ा मिलेगा और संबंधों में मधुरता आएगी| संतान को भी जीवन में सफलता मिलेगी|

प्रेम सम्बन्ध

आपको परामर्श दिया जा रहा है कि आपको किसी भी प्रकार के दूषित विचार से स्वयं को बचाना होगा| नए प्रेमी जोड़ों को कुछ परेशानी हो सकती है| मकर राशिफल 2017 बता रहा है कि काम की अधिकता बढ़ने से आप अपने साथी को अधिक समय नहीं दे पाएंगे| इस कारण संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं| आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने में हिचकिचाएंगे नहीं| स्कूल अथवा कॉलेज में कोई प्रेम सम्बन्ध जुड़ सकता है|

स्वास्थ्य

इस वर्ष आपको स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है| घुमने फिरने से आपको अच्छा महसूस होगा| यह यात्राएं आपको मानसिक शांति भी प्रदान करेंगी| मकर का 2017 फलादेश बता रहा है कि बाहर के खाने पीने पर ध्यान देने की आवश्यकता है| वाहन चलाते समय सतर्क रहें| पेट और त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं| आयुर्वेद और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे|

उपाय / नुस्खा

  • प्रतिदिन ग़रीब लोगों को भोजन करना शुभ फल देगा|
  • अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्य इमानदारी के साथ करें और सह्योगियों को सम्मान दें|
  • गलत तरीक़े से कमाए गए धन से बचें|
  • रविवार को भैरव जी के दर्शन करना और प्रशाद चढ़ाना अच्छा रहेगा|
  • नियमित रूप से शनि देव की पूजा करें|