वृषभ राशिफल 2015 - वृष भविष्यफल 2015 - Vrush Rashifal 2015 in Hindi

Vrush Rashifal 2015 in Hindi - वृषभ राशिफल २०१५ देवनागरी में.

लीजिये आपके लिए पेश है वृषभ राशिफल 2015, जो बताएगा आपको आपके पारिवारिक जीवन, स्वास्थय , प्रेम व् वैवाहिक, कार्य क्षेत्र, आर्थिक स्थिति, शिक्षा और उपाय के बारे मे. आइये अब जानते की वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कैसा रहेगा।

वृषभ 2015 का प्रेम-विवाह राशिफल

यह वर्ष वृषभ राशि वालो के लिए बहुत शुभ है। इस वर्ष आपका सम्बन्ध किसी बड़े घराने से होने की प्रबल सम्भावनाये है। आपका राहु पंचम में बैठा हुआ है अतः आपको अपने आप को बढ़ा चढ़ा कर दिखाने की कोशिश कोशिश ना करे अन्यथा आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपना और जीवनसाथी के स्वास्थय का अवश्य ध्यान रखे ये ये आपके लिए हितकर रहेगा।आपका शनि सप्तम में विराजमान है इसलिए अपने जीवनसाथी से बेकार की बहस ना करे वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

वृषभ 2015 का पारिवारिक राशिफल

यह साल पारिवारिक मामलो में मिला जुला वाला फल देने वाला रहेगा । वर्ष के शुरुआत के कुछ महीने भाग दौड़ वाले रहेंगे। इसलिए ज्यादा भाग दौड़ से बचे और अपने परिवार को जितना हो सके उतना अधिक से अधिक समय दे। आप किसी पर ज्यादा उम्मीद ना करे हो सकता है जरुरत पड़ने पर वो आपका साथ ना दे। आपका शनि सातवे घर में बैठा है जोकि आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकता है और ये आपकी छवि को बिगाड़ भी सकता है इसलिए थोड़े शांत स्वाभाव से हर परिस्थति को संभाल कर हैंडल करे।

वृषभ 2015 का स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के हिसाब से यह वर्ष मिला जुला रहेगा मतलब कभी अच्छा तो कभी बुरा रहेगा। शनि आपकी कुंडली मे पहले घर मे विराजमान है तथा राहु पांचवे घर में है जो की यह दर्शाता है कि आपको पेट से सम्बंधित बीमारी हो सकती है अतः आपको अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान रखने की जरुरत है, बहार के खाने पीने से बचे तथा अपने घर में साफ़ सफाई का ध्यान रखे। यात्रा करना भी इस समय शुभ नहीं रहेगा इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचे।

ग्रह भाव
शनि सातवें
राहु पंचम
बृहस्पति तीसरे/ चतुर्थ

वृषभ 2015 का कार्यक्षेत्र राशिफल

राशिफल २०१५ के दृष्टिकोण से यह वर्ष वृष राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र में लाभ के साथ साथ सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते है। कुछ बड़ा काम करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह लेना न भूलें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना रहेगी। कुछ नया व्यापार शुरू कर सकते है।

वृषभ 2015 का आर्थिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में बहुत अच्छा रहने वाला है। राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष वृष राशि के जातकों को कही से कुछ अप्रत्याशित धन का लाभ होने वाला है। हो सकता है यह लाटरी ये जुए से आये , लेकिन लाटरी या जुए में अधिक धन संचय न करें। इस वर्ष हो सकता है आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृषभ 2015 का शैक्षिक राशिफल

वृष राशिफल २०१५ के अनुसार यह वर्ष शिक्षा के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस वर्ष वृष राशि के जातकों के लिए शैक्षिक मामलों में काफी फायदेमंद होने वाला है जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल 2015 का उपाय

वृष राशि के जातकों को काली गाय की सेवा करना अत्त्यंत लाभकारी होगा। शराब , मांस आदि का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।



More Articles for 2015