Karwa Chauth Festival - करवा चौथ 2017

तारीख: 08th अक्टूबर, 2017
चन्द्रोदय: 20:14

करवा चौथ का त्यौहार इस साल Sunday, 08 अक्टूबर 2017 को मनाया जाएगा। करवा चौथ हिंदी महीने कार्तिक के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व ज्यादातर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पंजाब में मनाया जाता है। करवा चौथ का त्यौहार हिन्दू स्त्रियाँ अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती हैं। लम्बी आयु के साथ साथ स्त्रियां अपने पति के स्वास्थय, सुख, समृद्धि आदि की भी प्रार्थना करती हैं।

Karwa CHauth Festival in 2017

इस दिन औरतें अपने पति के लिए पूरा दिन व्रत रखती हैं और रात को चन्द्रमा को अर्क देकर व्रत खोलती हैं। इस दिन स्त्रियां भगवान गणेशजी, शिवजी, पार्वतीजी, कार्तिकेय और चन्द्रमा की पूजा करती हैं। यह व्रत रखने काफी मुश्किल होता हैं क्यूंकि इस दिन औरतें पूरा दिन न कुछ खाती हैं और ना ही पानी की एक बूँद भी ग्रहण करती हैं। स्त्रियां सुबह सूर्योदय से पहले ही उठकर, घर की साफ़ सफाई करके, नहा धोकर व्रत शुरू करती हैं। इस दिन स्त्रियां अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और शाम को अपनी शादी का जोड़ा पहनती है तथा अपने साज श्रृंगार भी नयी नवेली दुल्हन की तरह ही करती हैं। कुछ जगहों पर स्त्रियां छन्नी (छलनी) में दिया रखकर चन्द्रमा को देखर जल अर्पण करती हैं और फिर उसी छन्नी (छलनी) से अपने पति के चेहरे को देखती हैं।

करवा एक मिटटी का बर्तन होता है जिसमे जल भरकर चन्द्रमा को अर्क दिया जाता है जिसे अर्घ कहा जाता है। इस करवे का करवा चौथ में काफी महत्त्व होता है, इसी के नाम से इस दिन इसे करवा चौथ कहा जाता है। पूजा के बाद इसे इसे किसी वृद्ध महिला या ब्राह्मण को दिया जाता है। कुछ जगहों पर ख़ास तौर पर पंजाबी लोगों में सास अपनी बहू को सुबह सूर्योदय से पहले बहुत बढ़िया खाना खाने को देती हैं जिसे सर्गी कहा जाता है।


Know more festivals of 2021