राशिफल 2015 - भविष्यफल 2015 - Rashiphal 2015 in Hindi

"Rashifal 2015" roman mein padne ke liye, kripaya yanha click karen - Rashifal 2015
Rashiphal 2015 in Hindi - राशिफल २०१५ देवनागरी में.

राशिफल 2015 का भविष्यफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस वर्ष का राशिफल आपके द्वारा बनाये गए नयी योजनाओ को सफल बनाएगा। इस साल आप सभी लोग बहुत सारी योजनाएं बना रहे होंगे , लेकिन कभी कभी सारी योजनाएं कामयाब नहीं होती। इन सभी के पीछे ग्रहों का बहुत बड़ा योगदान होता है। 2015 का भविष्यफल आपके हर क्षेत्र पर ज्योतिषीय प्रकाश के साथ साथ अगर कोई समस्या होगी तो उसका भी निवारण करेगा। इस वर्ष के भविष्यफल २०१५ के माध्यम से अपने आने वाले समय को अच्छा और बेहतर बना सकते है, जिससे आपके घर में शुख और शांति बनी रहे। आइए अब जानते है कि इस वर्ष ग्रहों का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

2015 का मेष राशिफल

Rashiphal 2015 for Mesh in Hindi - २०१५ का मेष राशिफल

मेष राशि का स्वामी मंगल (Mars) है। मेष राशि के लोग बुद्धिमान , साहसी, और व्यवहार कुशल होते हैं। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से संपन्न तथा भोग-विलास प्रिय होते हैं। इस साल के राशिफल २०१५ के अनुसार आपके ऊपर वृहस्पति की बहुत कृपा होने वाली है। राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष आपके आर्थिक स्तर पर बहुत फ़ायदा होने वाला है। आय के नए स्त्रोत बन सकते है। यह वर्ष आपके लिए निवेश करने के लिए बेहतर है। आपका भाग्य आपके चतुर्थ और पंचम भाव में रहने वाला है। अत: इस वर्ष के प्रथम भाग में आपका जीवन सुखी रहने वाला है। भविष्यफल २०१५ के अनुसार विद्य़ार्थियों को लाभ मिलेगा , लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अध्ययन के लिए भी अनुकूल रहेगा। और भी...

2015 का वृषभ राशिफल

Rashiphal 2015 for Vrush in Hindi - २०१५ का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र (Venus) है। वृषभ राशि के जातक का व्यक्तित्व स्वाभाविक रूप से बेहद आकर्षक होता है । वृषभ राशि के जातक की शारीरिक बनावट लोगों को बहुत आकर्षित कर सकती है। इस राशि के जातक स्वभाव से हंसमुख हो सकते हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली होती है। इस वर्ष बृहस्पति महाराज का आपके ऊपर कृपा बानी रहने वाली है, इस वर्ष वृष राशि के जातक को बहुत अधिक सम्मान मिल सकता है। भविष्यफल २०१५ के अनुसार शनि आपके सातवें भाव में रहने वाला है, अतः कभी कभी आपके जीवन यापन पर शनि का कुप्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस वर्ष आप विदेश भी जा सकते है पढ़ाई करने के लिए। भविष्यफल २०१५ के अनुसार छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। और भी...

2015 का मिथुन राशिफल

Rashiphal 2015 for Mithun in Hindi - २०१५ का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि का स्वामी बुध (Mercury) है। मिथुन राशि के लोगो की बौद्धिक क्षमता बहुत ज्यादा होती है। मिथुन राशि के जातक व्यावहारिक और परिश्रमी होते हैं। भविष्यफल २०१५ के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बहुत सारे शुभ समाचारों से भरा होगा। इस वर्ष आपके द्वारा किये गए प्रयास सफल होंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष यश और धन का लाभ मिलने वाला है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा , यदि आपको कोई बिमारी भी होगी तो उसमें कमी नज़र आएगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को भी नौकरी में बदलाव करने के लिए बेहतर योग बन रहें हैं। मिथुन राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष बहुत लाभकारी होगा। और भी...

2015 का कर्क राशिफल

Rashiphal 2015 for Karka in Hindi - 2015 का कर्क राशिफल

कर्क राशि का स्वामी चन्द्र (Moon) है। इस राशि के जातक बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु होते हैं। राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष रोजगार के लिए भी बहुत लाभकारी होगा। कर्क राशि के जातक को नौकरी में भी प्रमोशन भी मिलने की संभावना हो सकती है। वर्ष २०१५ में इस राशि के जातक को काफी यात्रायें भी करनी पड़ सकती है। यह वर्ष आपके लिए प्रेम - प्रसंगो में जिद करना ठीक नहीं रहेगा, जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन का निवेश करना इस वर्ष ठीक नहीं रहेगा। भविष्यफल २०१५ विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। मंदिर में बादाम दान करना कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। और भी...

2015 का सिंह राशिफल

Rashiphal 2015 for Simha in Hindi - २०१५ का सिंह राशिफल

सिंह राशि का स्वामी सूर्य (Sun) है। इस राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। २०१५ राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कुछ ख़ास नहीं रहेगा। साल के शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्यफल २०१५ के हिसाब से आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते है। लेकिन इस वर्ष का दूसरा भाग सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होने वाला है। भविष्यफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला, कड़ी मेहनत करने के बाद ही अच्छा परिणाम मिल सकता है। दूध और चावल मिलाकर गाय को खिलाने से इस राशि के जातको के लिए बहुत शुभकारी होगा। और भी...

2015 का कन्या राशिफल

Rashiphal 2015 for Kanya in Hindi - २०१५ का कन्या राशिफल

कन्या राशि का स्वामी बुध (Mercury ) है। कन्या राशि के जातक बहुत बुद्धिमान , विवेकी, आर्थिक, चतुर और चालाक होते हैं। यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी होने वाला है। इस राशि के जातकों को हर तरफ से लाभ होने वाला है, लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , इसलिए इस राशि के जातक को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस वर्ष का पहला भाग प्रेम, शादी और संतान के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह वर्ष काम और धंधे के लिए काफी बेहतर होगा, बस थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। आपके खर्चे बढ़ सकते है। इस राशि के जातक को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना बेहद लाभकारी होगा। और भी...

2015 का तुला राशिफल

Rashiphal 2015 for Tula in Hindi - 2015 का तुला राशिफल

तुला राशि का स्वामी शुक्र (Venus) है। भविष्यफल २०१५ के अनुसार यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहने वाला है। शनि के प्रभाव के कारण परिवार में कलह की स्थिति बानी रहेगी। लेकिन परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। तुला राशि के जातक का स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल रहने वाला है। यदि आप इस वर्ष घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो खरीद सकते है। इस वर्ष का दूसरा भाग प्रेम-प्रसंग और निजी जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिला जुला रहेगा। तुला राशि के जातकों के लिए माथे पर तिलक लगाना लाभकारी होगा। और भी...

2015 का वृश्चिक राशिफल

Rashiphal 2015 for Vrishchika in Hindi - 2015 का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल (Mars ) है। राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष सारे ग्रह आपके ऊपर मेहरबान होते नज़र आ रहे है, अतः यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कभी कभी शनि का प्रभाव कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं परिवार में सब शुख और शांति बानी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है, क्यूंकि यह वर्ष प्रेम-प्रसंगो के लिए बहुत ही अच्छा है। हो सकता है कि शनि के प्रभाव के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। भविष्यफल २०१५ के अनुसार नौकरी धंधों के लिए भी यह वर्ष आपके लिए अनुकूल होगा। विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरुरत है , परिणाम अच्छा मिलेगा। हनुमान जी की पूजा करना शुभकारी होगा। और भी...

2015 का धनु राशिफल

Rashiphal 2015 for Dhanu in Hindi - 2015 का धनु राशिफल

धनु राशि का स्वामी गुरु/बृहस्पति (Jupiter ) हैं। धनु राशि के जातक आध्यात्म तथा पारंपारिक विचारवादी होते हैं। बृहस्पति के आठवें और शनि के बारहवें भाव में होने से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आर्थिक मामलों में कुछ कठिनाई आ सकती है। कठिन परिश्रम करने के बाद अच्छा परिणाम मिल सकता है। राशिफल २०१५ के दृष्टिकोण से परिवार में भी पहले जैसी सुख और शांति नहीं रहेगी , जिसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल समय नहीं है ,लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में सब ठीक होने के संकेत है। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा होगा। घी को मंदिर में दान करने से आपको लाभ मिलेगा। और भी...

2015 का मकर राशिफल

Rashiphal 2015 for Makara in Hindi - 2015 का मकर राशिफल

मकर राशि का स्वामी शनि (Saturn) हैं। मकर राशि के जातक उदार ,संकोची और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। भविष्यफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष के पहला भाग आपके लिए काफी बेहतर होने वाला है। आपके द्वारा बनाई गयी योजनाएँ आपको सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकते है। घर परिवार में भी शांति बनी रहेगी। राशिफल २०१५ के हिसाब से अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो यह वर्ष आपके विवाह के लिए अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ी बहुत कठिनाईयों के साथ साथ अच्छा रहने वाला है। अगर आप कही निवेश करने की सोच रहे है तो सावधानी से करें। जटा सहित नारियल पानी में बहाना लाभकारी होगा। और भी...

2015 का कुंभ राशिफल

Rashiphal 2015 for Kumbha in Hindi - 2015 का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि का स्वामी शनि (Saturn) हैं। कुंभ राशि के जातक दार्शनिक, उदार, आकर्षक और व्यवहार कुशल होते हैं। राशिफल २०१५ के अनुसार यह साल आपके लिए मिला जुला रहेगा। वर्ष के पहले भाग में परिवार वालों से कुछ अनबन हो सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है। कोर्ट की कुछ उलझने भी आपको चिंतित कर सकती है। इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलने की भी उम्मीद है। वैवाहिक जीवन शुखी रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी। राशिफल २०१५ के अनुसार यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पुजारी को पीला कपड़ा दान करना शुभ रहेगा। और भी...

2015 का मीन राशिफल

Rashiphal 2015 for Meen in Hindi - 2015 का मीन राशिफल

मीन राशिफल का स्वामी गुरु/बृहस्पति (Jupiter) है। मीन राशि के लोग श्रद्धालु और धार्मिक होते हैं। राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष का शुरूआती भाग काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लेकिन घर के कुछ लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा, जिससे आपके मन को ठेंस पहुंच सकती है। आपके लग्न पर केतु की छाया दिखायी दे रही है जिसके कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना पड़ेगा। भविष्यफल २०१५ के अनुसार आप वाहन आदि सावधानी से चलायें। प्रेम संबंध तो अच्छे रहेंगे लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है। यह वर्ष आपके लिए अच्छी नौकरी भी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा,लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मंदिर में गुड़, चावल और चने की दाल दान करना लाभकारी होगा। और भी...



More Articles for 2015