वृश्चिक राशिफल 2015 - वृश्चिक भविष्यफल 2015 - Vrishchik Rashifal 2015 in Hindi

Vrishchik Rashifal 2015 in Hindi -वृश्चिक राशिफल २०१५ देवनागरी में.

ऐस्ट्रो राशिफल डॉट कॉम लेकर आ रहा है , वृश्चिक राशिफल 2015, जो बताएगा आपको आपके पारिवारिक जीवन, स्वास्थय , प्रेम व् वैवाहिक, कार्य क्षेत्र, आर्थिक स्थिति, शिक्षा और उपाय के बारे मे. आइये अब जानते की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कैसा रहेगा।

वृश्चिक 2015 का प्रेम-विवाह राशिफल

इस साल के पहले भाग में प्रेम के और विवाह के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। इस साल आप जिनसे प्रेम करते है उम्मीद है कि आपको उनका साथ मिलेगा और आपका प्रेम और गहरा होगा। हो सकता है की आप अपने प्रेम पात्र के साथ कंही घूमने भी जाये। इस समय शादी या सगाई दोनों का ही अच्छा योग बन रहा है। विवाहित लोगो के लिए भी यह समय काफी अच्छा है आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे। वर्ष के दूसरे भाग में आप थोड़े से व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से आप अपने साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे तथा इस समय बेकार के वाद विवाद से बचे।

वृश्चिक 2015 का पारिवारिक राशिफल

यह साल पारिवारिक दृष्टि से बहुत अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि आपके परिवारजन आपसे खुश रहे और यकीन मानिए आप अपने इस प्रयास में सफल भी रहेंगे। हो सकता है कि आपके परिवार में कोई कोई नया सदस्य जुड़ जाए चाहे वो किसी की शादी से हो या फिर किसी के यहाँ बच्चे की किलकारियां गूंजे। इस साल आपके घर के सभी लोग आपसे बहुत खुश रहेंगे और आपकी भावनाओ का सम्मान करेंगे। इस साल आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।

वृश्चिक 2015 का स्वास्थ्य राशिफल

इस साल शनि आपके पहले घर में विराजमान है इसलिए आपको अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी नहीं है तो आपका स्वास्थय सही रहेगा लेकिन अगर किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है तो वर्ष के दूसरे भाग में आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। साल का पहला भाग आराम से कट जायेगा लेकिन दूसरे भाग में जरूर ध्यान रखे। इस समय आपको जरुरत है कि आप अपने खानपीन का विशेष ध्यान रखे, बाहर की चीज़ें खाने से बचे और अगर हो सके तो थोड़ा वक़्त योग, वर्जिश आदि के लिए भी निकाले। इस समय अगर आप आयुर्वेदिक दवाओ का सहारा लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

ग्रह भाव
शनि पहले
केतु पंचम
बृहस्पति पहले

वृश्चिक 2015 का कार्यक्षेत्र राशिफल

इस वर्ष कार्यक्षेत्र के हर मामले में लाभ ही लाभ होगा, चाहे वो व्यवसाय हो या फिर नौकरी। बस आपको मेहनत करने की जरुरत है और मेहनत आप तभी कर पाएंगे जब आप स्वस्थ्य होंगे तो सबसे पहले आप अपने स्वास्थय का ध्यान रखे। कहते है मेहनत करने वालो की कभी हार नहीं होती तो अगर आप मेहनती है तो सफलता जरूर मिलेगी। वर्ष के पहले भाग में व्यवसाय को लेकर आप दूर की यात्रा भी कर सकते हैं और इस यात्रा में आपका सम्बन्ध काफी अनुभवी लोगो से होगा। आपकी यात्रा सफल रहेगी। अगर आप नौकरी करते है तो उसमे भी आपको प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक 2015 का आर्थिक राशिफल

चूँकि कार्यक्षेत्र के हिसाब से यह साल उत्तम है तो जाहिर है कि आर्थिक दृष्टि से भी यह साल बहुत अच्छा रहेगा । अगर आप कोशिश करेंगे तो आपका कंही फंसा हुआ धन मिल जाएगा। इस वर्ष में व्यवसाय से लेकर की गयी यात्रायें सफल रहेंगी। आप वैसे तो मेहनती है ही तो वर्ष के दूसरे भाग में आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छा पैसा कमा पाएंगे। बस आपको अपने स्वास्थय का ध्यान रखना होगा अन्यथा डॉक्टर और दवाइओ पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है और हो सकता है कि आपको अपने परिवारजनो की बीमारी पर या उनके द्वारा लिए गए कर्ज़े को चुकाने में कुछ खर्च करना पड़े।

वृश्चिक 2015 का शैक्षिक राशिफल

यह साल शैक्षिक दृष्टि से काफी उत्तम है। अगर आप विदेश में जाकर पढ़ना चाह रहे है तो यह समय काफी अनुकूल है। आपके घरवाले भी आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे चाहे वह धन से लेकर हो या समय से लेकर या मार्गदर्शन से लेकर। इस साल अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी करते है तो उसमे आपको सफलता मिल सकती है। यह साल साहित्य और दर्शन के छात्रों के लिए अति उत्तम है। अगर आप कोई नया विषय भी पढ़ना चाहते है तो यह समय उत्तम है।

वृश्चिक राशिफल 2015 का उपाय

आप रोज़ पीपल और आपके कोई गुरु या साधू हो तो उनकी पूजा करे। पूर्ण रूप से शाकाहारी हो जाइए, मांस -मदिरा छोड़ दीजिये अगर आप इनका सेवन करते है तो। बंदरो को गुड,चना अथवा केला खिलाये।



More Articles for 2015