कर्क राशिफल 2015 - कर्क भविष्यफल 2015 - Kark Rashifal 2015 in Hindi

Kark Rashifal 2015 in Hindi -कर्क राशिफल २०१५ देवनागरी में.

हम लेकर आ रहे है कर्क राशि २०१५ का भविष्यफल। जो आपके स्वास्थ्य , कार्य-क्षेत्र ,शिक्षा, प्रेम और आर्थिक स्थिति से जुड़ी हुई जानकारियां देगा। आइये अब जानते की कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष (2015 ) कैसा रहेगा।

कर्क 2015 का प्रेम-विवाह राशिफल

कर्क राशिफल 2015 के हिसाब से यह वर्ष प्रेम-प्रसंगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन हो सकता है की आपका वैवाहिक जीवन कुछ कठिनाई भरा हो। प्रेम में और अधिक प्रगाढ़ता आ सकती है यदि आप समझदारी के काम लें तो। कर्क राशिफल २०१५ के अनुसार विवाहित लोगों संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को बेवजह के लड़ाई झगड़ों से बचना चाहिए।

कर्क 2015 का पारिवारिक राशिफल

यह वर्ष कर्क राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा होगा। परिवार में किसी की शादी भी हिने की संभावना है।परिवार में संतान से कुछ निराशा मिल सकती है लेकिन भाइयों से अच्छे सम्बन्ध बनेगें लेकिन वाणी पर संयम रखें जिससे आप किसी भी परेशानी से भी बच सकें। कुल मिलाकर यह साल पारिवारिक स्तर पर बेहद अच्छा रहने वाला है।

कर्क 2015 का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है क्यूँकि इस वर्ष कोई बीमारी का योग नहीं है आपके जीवन में जिससे आप के लिए यह वर्ष ठीक ठाक रहने वाला है। थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती है। अपने खाने पीने पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक होगा।

ग्रह भाव
शनि पांचवें
राहु तीसरे
बृहस्पति पहले

कर्क 2015 का कार्यक्षेत्र राशिफल

राशिफल २०१५ के अनुसार कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए यह वर्ष बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। लेकिन जहाँ व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा वहीँ नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहने वाला , हो सकता है की नौकरी में कुछ बाधाएं आ जाएँ। नौकरी को लेकर कुछ यात्राएँ भी करनी पड़ सकती हैं।

कर्क 2015 का आर्थिक राशिफल

राशिफल २०१५ के अनुसार इस वर्ष कर्क राशिफल के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। हो सकता है कही से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस वर्ष आपको लॉटरी या बीमा का धन बी भी मिलने का योग है। ई वर्ष आप कुछ धन भी संचय कर सकते है। कर्क राशि के जातक इस वर्ष कुछ जमीन जायदाद भी ख़रीद सकते है। कुल मिलाकर इस वर्ष कर्क राशि के जातकों को आर्थिक फायदा होने वाला है।

कर्क 2015 का शैक्षिक राशिफल

इस वर्ष शिक्षा के लिहाज़ से कर्क राशि के जातकों को अत्त्याधिक फायदा होने वाला है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपने दिमाग का पूरी तरह से इस्तेमाल करना होगा जिससे आप सफलता की ऊंचाई पर पहुँच सकें। अगर आप बैंकिग या मैनेजमेंट क्षेत्र में जाने की सोच रहें है तो अच्छा रहेगा क्यूंकि यह वर्ष कर्क राशि के विद्यार्थियों का समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशिफल 2015 का उपाय

कर्क राशि के जातक मंदिर में बादाम चढ़ायें और बड़ों का सम्मान करने से घर में शुख और शान्ति बनी रहेगी।



More Articles for 2015