वृश्चिक मासिक राशिफल - सितम्बर का वृश्चिक राशिफल

सितम्बर, 2026

सामान्य

8 राशि वालों, इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस महीने आपको अपने घर परिवार पर विशेष ध्यान देना है। ध्यान देना है की घर का माहौल बिगड़ने न पाए। ध्यान इस बात पर भी देना है कि आपको तनाव मुक्त रहना है। मन से मज़बूत रहना है क्योंकि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत, तो यकीन माने कि यदि आपका मन मज़बूत रहेगा तो बड़ी कठिनाई भी आपको छोटी नज़र आएगी। संतान या फिर प्रेम पात्र के लिए कोई महंगा उपहार खरीदने की चिंता रह सकती है।

प्रेम, विवाह, व्यक्तिगत संबंध

इस माह में प्रेम संबंध को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपसी सामंजस्य बिगड़ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आपसी संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग है तो वह सफल होने की संभावना हो सकती हैं। आपके प्रेम संबंध में वृद्धि हो सकता है। अतः समय के अनुसार कहीं घूमने फिरने का भी प्रोग्राम करना अच्छा हो सकता है। यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से प्यार करते हैं तो समय के अनुसार इजहार भी करना चाहिए। इस दौरान स्थिति सामान्य है कोई बहुत बड़ी समस्या या दिक्कत नहीं है। लेकिन इसके वाबजूद भी आपको फूंक फूंक कर कदम रखना चाहिए। संभव है कि कभी भी आपसी सामंजस्य बिगड़ जाए क्योंकि 8 राशि में मंगल के साथ राहु संचार कर रहा है , जो प्रेम संबंध को लेकर तनाव उत्पन्न कर सकता है। इसलिए प्रेम संबंध के मामले में सतर्क रहना आवश्यक है। जितना जरूरी हो उतना ही संपर्क बनाने की कोशिश करें। अन्यथा सामान्य स्थिति में रहने की कोशिश करें वो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस माह में दांपत्य जीवन को लेकर स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है। आपके जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध हो सकते हैं तथा हर तरह के क्षेत्र में उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा इत्यादि तथा बाहर के कामकाज के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।

कैरियर

पिछले माह गुरु ग्रह के आपके दूसरे भाव में प्रवेश करने से सितम्बर माह सुख और समृद्धि के लिए सक्रीय हो गया है। अगर आप बिक्री, इंश्योरेंस कर्ता या एकाउंटेंट के रूप में कार्य करते हैं, तो यह शुभता आपको प्राप्त होगी। जहाँ तक बात है आपके व्यक्तिगत वित्तीय विषयों की वहां फिर से प्रयास की आवश्यकता आपको पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान लक्ष्य प्राप्तियों पर केंद्रित रखना होगा। ऋणों के सहयोग से आप अपने व्यापार अथवा साझेदारी व्यापारी को बढ़ाने का कार्य कर सकते है। इस माह आपको किसी भी समय लाभ प्राप्त हो सकते है, परन्तु उनके साथ संघर्ष और तनाव भी आपको मिलेगा। जिन क्षेत्रों में सफलता का पूर्ण विश्वास न हो उन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य आरम्भ न करे।

स्वास्थ्य

वे लोग जिन्हे कभी भी और किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी या समस्या थी वह इस समय पुनः जागृत हो सकती है या जिनकी चल रही है वह इस समय बढ़ सकती है। जो बीमार नहीं हैं उन्हें भी किसी ना किसी प्रकार का मानसिक अवसाद हो सकता है। पैरों में लोहे और लकड़ी के सामान, उपकरण या हथियार से चोट लगने का भय भी रहेगा अतः सावधानी बरतें।