धनु मासिक राशिफल - अक्टूबर का धनु राशिफल

अक्टूबर, 2026

सामान्य

जेब में गुलाबी रंग का रुमाल रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

प्रेम, विवाह, व्यक्तिगत संबंध

आपको अपने प्रेमी / प्रेमिका से आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आपसी मतभेद के कारण एक दूसरे से दूरी बन सकती है। क्योंकि मंगल 9 राशि में संचरण कर रहा है जो प्रेमी / प्रेमिका में अलगाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इसलिए यदि आप कोई प्रपोजल अपने प्रेमी / प्रेमिका को देना चाहते हैं तो उसे स्थगित करें और माह के उत्तरार्द्ध में यह प्रयास आप कर सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी / प्रेमिका को कोई राय देना चाहते हैं या उनसे राय लेना चाहते हैं तो भी आप दूरी बना कर रहे। ऐसा विचार इस माह में न करें क्योंकि जो कुछ भी आपसी संबंध है वह ज्यादा बिगड़ सकता है। अपने प्रेमी /प्रेमिका को खुश करने के लिए आप कोई अच्छा सा उपहार भेंट कर सकते हैं। इस माह में आपका वैवाहिक जीवन दांपत्य जीवन बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। पति -पत्नी के परस्पर प्रेम से अच्छा घर में रोशन हो सकता है और काम काज को लेकर स्थितिया बेहतर हो सकती हैं।

कैरियर

यह माह औसत रहेगा। लग्नेश गुरु उच्च अवस्था में आपके अष्ठम भाव से गुज़र रहा है। तथा शनि 9 राशि में आपके एकादश भाव पर गोचर कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आपको लाभ प्राप्ति के आंशिक मौके मिलेंगे। अवसर आपकी उम्मीदों और अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहेंगे। बढे हुए प्रयासों और तनावों के बावजूद आपको औसत लाभ मिलेंगे। शनि के प्रथम भाव और अष्ठम भाव से सम्बन्ध बनाने के कारण नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के व्यवहार से निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी के संकेत भी बन रहे हैं। काम करने की स्थिति सन्तोषजनक न रहने के योग बन रहे हैं। नेतृत्व योग्यता में भी कमी संभावित है। तथ्यों के साथ जीने का प्रयास करें यादों के साथ नहीं। जोखिम भरे क्षेत्रों में निवेश खतरनाक हो सकता है। पैसा लगाने से पहले अच्छे से छानबीन करना अच्छा रहेगा। बड़े और नए उपक्रमों में स्वयं को शामिल न करें। नवम और बारहवें भाव का स्वामी बुध छठे भाव पर गोचर कर रहा है। इसलिए आपको हर प्रकार के विवादों से दूर रहना होगा। शेयर बाज़ार और जोखिम भरे क्षेत्रों में निवेश धन हानि और मानसिक शांति खोने का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य

आपके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चोट चपेट लगने की संभावना बनती है। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखना जरूरी है। यदि आप गाड़ी चलाते हो तो सावधानी पूर्वक चलाएं। यदि आप किसी मशीनरी पार्ट्स का काम करते हैं या मशीन चलाते हैं तो उसमें भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपको रक्त से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरुरी होता है।