गाय को हरा चारा खिलाएँ सब मंगल होगा।
इस माह में प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। यदा-कदा किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिससे प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं। एक दूसरे के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का हर संभव प्रयास बेहतर फलदायक हो सकता है। यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से बहुत प्यार करते हैं तो उसका इजहार करने का भी आपको अवसर प्राप्त हो सकता है, परंतु जल्दबाजी न करें। यदि आप किसी तरह के महत्वपूर्ण बातों को साझा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना चाहिए। किसी तरह का कोई ऐसा माहौल उत्पन्न न करें, जिससे कि आप दोनों के आपसी सामंजस्य बिगड़े। यदि कहीं बाहर घूमने फिरने के उद्देश्य से प्लानिंग किया हुआ है तो आपको उसे निरस्त करना चाहिए। सामान्य मेल-जोल रखने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा घनिष्ठ संपर्क में आने का प्रयास न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को लेकर जो स्थितियां पहले से सही हैं उसी को बेहतर बनाने के लिए कम मिलना जुलना जरूरी है। इस माह में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली है, जीवनसाथी का सहयोग भरपूर प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा तथा बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है तथा ससुराल पक्ष से भी संबंध अच्छे हो सकते हैं।
दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी बुध का सूर्य और गुरु के साथ तीसरे भाव पर गोचर के कारण आप स्वयं को आत्मविश्वास, जोश और उत्साह से भरपूर पाएंगे। यहाँ व्यवसाय का कारक ग्रह शनि छठे भाव में स्थित हो मंगल ग्रह से दृष्टि सम्बन्ध बना रहा है, छठा घर नौकरी और पेशे का घर है। मंगल और शनि का दृष्टि सम्बन्ध संकेत कर रहा है कि आपको इस अवधि में अपने अनुबंधों और समझौतों में भारी लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी आय में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस माह में ग्रह संकेत कर रहे हैं कि आप बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं। धन आगमन इस माह सामान्य से अधिक रहेगा। अधिक उत्पादन के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके बैंक बैलेंस में सुधार होगा। यह एक रचनात्मक अवधि है। आप ज़्यादा प्रशंसा के हकदार बनेंगे अपने विवेक और सही निर्णय लेने की क्षमता की वजह से। आपकी कल्पना शक्ति असाधारण होगी। नए उद्यमों और अभिनव उपक्रमों में सफ़लता के योग बने हुए हैं। यदि आपको अटकलों में कोई रूचि नहीं है तो आप आगे जा सकते हैं।
पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे इस माह सिर्फ आँखों को थोड़ा धूप और धुएँ से बचाकर रखें क्योंकि आँखों में कुछ मामूली समस्या के आसार बन रहे हैं। बच्चे के साथ थोड़ा समय बिताएं अन्यतः वह या तो वह अवसाद की स्थिति में हो जायेगा या बहुत आक्रामक हो जायेगा।