कुम्भ मासिक राशिफल - सितम्बर का कुम्भ राशिफल

सितम्बर, 2026

सामान्य

11 राशि वालों, महीने की शुरुआत अधिक अनुकूल नहीं है, इस समय ख़र्चों की अधिकता रह सकती है लेकिन जो लोग विदेश जाने की कोशिश में हैं उनकी मेहनत रंग ला सकती है। अन्य मामलों में की गईं यात्राएँ ठीक नहीं रहेंगी। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। जहाँ तक संभव हो यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य-व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के ख़र्चों से बचें। महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएँ काफ़ी हद तक कम होंगी। लेकिन सावधानी का दामन इस समय भी थाम के रखना ही ठीक रहेगा।

प्रेम, विवाह, व्यक्तिगत संबंध

प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध हो सकते हैं तथा एक दूसरे के सहयोग से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। घर गृहस्थी के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्र में भी एक दूसरे का सहयोग मिल सकता है। यदि आप जरूरत से ज्यादा किसी को प्यार करते हैं तो उसे अपने जीवन में लाने की कोशिश भी कर सकते हैं। समय के अनुसार आपको प्यार का इजहार करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। यदि कहीं अपने मन की बात शेयर करना चाहते हैं या किसी तरह के कामकाज से संबंधित कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इस माह में प्रेमी/प्रेमिका के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं, जिससे हर तरह की स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस माह में दांपत्य जीवन भी अनुकूल रहने की संभावना है। खासकर ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। यदि किसी भी तरह के कामकाज के क्षेत्र में सहयोग की भावना चाहते हैं तो वह आपको अपने ससुराल पक्ष से या जीवनसाथी से प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। अतः समय व परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना अच्छा हो सकता है।

कैरियर

गुरु उच्च के होकर आपके ११वें भाव में स्थित है। आपके जीवन में खुशियों और ज़िम्मेदारियों के भरपूर योग बन रहे हैं, पर उनको पूरा करना आसान नहीं होगा।आपको कार्य का फल मंद गति से प्राप्त होगा। आपका प्रत्येक कार्य सफलता की और आपका एक नया कदम होगा। माह के पहले भाग में किये गए संघर्ष आपको बाद में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में डाल सकते हैं। आप अपने काम तथा हुनर के बल पर धन अर्जित करेंगे। और साझेदारी क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

स्वास्थ्य

संतान के स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही आपको भी अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर में स्त्री जातकों को कुछ समस्या उत्पन्न होने के आसार बन रहे हैं। माह के अंत में विद्युत उपकरणों से सावधानी बरतें।