बेड के चारो कोनों में तांबे की कील लगवाना आपके लिए बेहतर होगा।
इस माह में आपके प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। आपके प्रेमी / प्रेमिका से आपसी संबंध तथा तालमेल बेहतर हो सकता है। छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है। किसी बात को लेकर कहासुनी होने से स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। ऐसे में अपने प्रेमी / प्रेमिका से बेहतर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। आपके अपने प्रेमी / प्रेमिका से सहयोग की भावनाएं बेहतर हो सकती हैं और उनका सहयोग भी आपके जीवन में फलदायक हो सकता है। क्योंकि शनि 5 राशि में संचरण कर रहा है जो प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियां बन रही है परंतु करियर के दृष्टि से व्यवसायिक दृष्टि से सहयोग की भावना लाभदायक हो सकता है। पति /पत्नी के साथ आपसी संबंध बेहतर हो सकते हैं पति-पत्नी एक-दूसरे के सहयोग में भी साथ दे सकते हैं और अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इस माह में कोई नया रिलेशन भी जुड़ने की संभावना बन रही है जो करियर से संबंध रखता हो व्यवसायिक दृष्टि से कोई नया संबंध जुड़ सकता है। जिससे कि व्यवसाय की स्थिति आपकी बेहतर हो सकती है और पारिवारिक संबंध भी बेहतर हो सकते हैं।
लग्नेश सूर्य इस माह के पहले आधे भाग में आपके बारहवें भाव पर गोचर करेंगे। इसके परिणाम स्वरुप चाहे आप जो भी करें आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ करना होगा तभी मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सफलता और स्तर प्राप्ति आपके लिए सहज नहीं होगी। कमाई से अधिक व्यय बने हुए हैं। जीवन शक्ति पर आपके व्यय हो सकते है। व्यर्थ की गतिविधियों पर आपकी ऊर्जा का व्यय हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय ना लें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। विरोधी आप पर अपना प्रभाव बनाने में सफल हो सकते हैं। धन कारक गुरु १२वें भाव पर गोचर कर रहे हैं, जहाँ इनका दृष्टि सम्बन्ध अशुभ शनि से होने के कारण आप अपने धन का सदुपयोग करने में सफल नहीं रहेंगे। अनावश्यक व्यय भी इस समय में हो सकते हैं। इस समय में धन के नुकसान से बचने के लिए आपको शेयर बाज़ार और अचल सम्पति में धन विनियोजन से बचना चाहिए। अन्यथा होने वाली धन हानि आपकी निराशा का कारण बन सकती है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहतर होगा। क्योंकि 5 राशि में सूर्य, शुक्र और शनि गोचर कर रहे हैं। जो स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई नुकसान दायक स्थितियां नहीं होती हैं। थोड़ा बहुत तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल सकता है। घुटने या पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु यह थोड़े समय के लिए हो सकता है माह के अंत तक की स्थितियां आपके लिए बेहतर हो सकती हैं। इस तरह की समस्या के समाधान के लिए आप मेडिटेशन और योगा कर सकते हैं। जिससे कि आपकी शारीरिक व मानसिक परेशानियां दूर हो और आप अपने कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त करें।