Monday, October 26, 2026 - Sunday, November 1, 2026
इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि कई ग्रहों की शुभ दृष्टि, आपकी सेहत को मजबूती देगी और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी। इसलिए इस सप्ताह आपका मन खुशमिज़ाज़ रहने के योग बनेंगे। यदि आप अपने घर से जुड़ा कोई निवेश करने का सोच रहे थे तो, उसके लिए ये सप्ताह सामान्य से काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। क्योंकि ये निवेश आपके लिए फ़ायदेमंद तो होगा ही, साथ ही आप अपने घर के किसी हिस्से से किराए, आदि के माध्यम से भी अतिरिक्त धन प्राप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह आप अपने सुझाव और अपना नज़रिया, दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपते नज़र आएँगे। हालांकि आपको ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये न सिर्फ़ आपकी छवि के लिए ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा। बल्कि इससे आप दूसरों को नाराज़ करते हुए, अपने विरुद्ध लाकर खड़ा भी कर सकते हैं। प्रेमी जातकों को इस पूरे सप्ताह प्रियतम से किसी भी बात को लेकर, झूठ बोलने से बचना होगा। अन्यथा आपका एक झूठ आपके अच्छे-खासे प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। जिसका बाद में आपको पछतावा होगा। ये सप्ताह आपके करियर में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप जो भी काम करें, उसे अच्छी तरह से देख-समझ लें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों और सीनियर्स से बात करनी हो तो स्वयं करें, किसी के माध्यम से नहीं। क्योंकि तभी आप अपना बेहतर प्रदर्शन देने में सफल रहेंगे। आपका साप्ताहिक राशिफल यह संकेत देता है कि, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा। क्योंकि आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी, जिससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को उनकी कमियाँ और नकामिया याद दिला सकते हैं, जिससे आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अभी किसी भी स्थिति में अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। क्योंकि संभव है कि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब हो, जिससे परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं।