Monday, November 2, 2026 - Sunday, November 8, 2026
वो जातक जिन्हे नेत्र संबंधित विकार था, उनके जीवन में ये सप्ताह विशेष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। क्योंकि इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए आप कोई फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह यूँ तो आपके लिए धन कमाने की बहुत सी संभावनाएं लेकर आएगा। लेकिन इन संभावनाओं को पहचानने के लिए, आपको हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। अन्यथा आप इनका उचित लाभ उठाने से खुद को वंचित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, आपको अपना कुछ वक़्त घर के बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए। चाहे फिर इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े, क्योंकि ऐसा करके ही आप उनके मन में चल रही बातों को समझने और उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी से अपेक्षा से ज्यादा, भरपूर प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी। इस कारण आपके मन में कुछ विलासता की वृद्धि भी देखी जाएगी। इस दौरान आप न चाहते हुए भी, प्रेमी के साथ यौन-संबंधों के बारे में सोच सकते हैं। परंतु आपको प्रेम संबंधों में अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए ही, किसी भी कार्य को करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा प्रेमी के समक्ष आप अपनी छवि को खराब कर देने। पूर्व के समय में, कार्यक्षेत्र पर जिन हालातों को, आप अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे थे, वो इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास के बाद ही, आपके पक्ष में होते प्रतीत होंगे। कहने का मतलब ये हैं कि इस समय, अगर आप मेहनत सामान्य से थोड़ी कम भी करेंगे तो भी, आपको अच्छे व शुभ फलों की प्राप्ति हो सकेगी। आपकी राशि से संबंधित वो युवा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकेगा। जिसके अनुसार उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। इसलिए अपनी मेहनत जारी रखें और अपने शिक्षकों और बड़ों से, कठिन विषयों को समझने में मदद लेते रहें। इस सप्ताह जीवनसाथी को, आपके परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति को समझते हुए, साथी आख़िर में उन समस्याओं से निकलने का स्वंय ही रास्ता भी खोज लेगा। इसलिए इस मामले से आप दूर ही रहें।