Monday, October 26, 2026 - Sunday, November 1, 2026
इस सप्ताह आपको बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए, अपनी सुबह की शुरुआत कसरत से करनी होगी। क्योंकि इस बात को आपको भी समझना होगा कि यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में इस बदलाव को रोज़ाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें, और इसे नियमित रखने की कोशिश करें। इस सप्ताह अपने माता-पिता की मदद से, आप अपनी पूर्व की किसी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जिसके कारण आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही आप अपनी स्थिति में सुधरने के बाद सही दिशा में अपने प्रयास करने में भी सफल रहेंगे। इस सप्ताह कुटुंब में प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में अच्छा इज़ाफा होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कोई ई-मेल या सन्देश, परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगा। जिसके कारण आप अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हँसते नज़र आएँगे। आपके कार्यक्षेत्र पर चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण, इस सप्ताह आप अपने प्रिय की बातों के प्रति ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील दिखाई देंगे। ऐसे में इस दौरान आपको सबसे अधिक अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने के साथ-साथ, ऐसा कुछ भी करने से बचाना होगा जिससे मामले और अधिक बिगाड़ जाएं। करियर में आपने पूर्व में जो गति पकड़ी थी, इस सप्ताह उसपर ब्रेक लगने के योग बन रहे हैं। इस समस्या के कारण आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। आप इस समय खुद को बेहद अकेला और असहाय महसूस भी कर सकते हैं। 'कभी हम हारते है तो कभी हम जीतते हैं' और इस बात से आप भी भली-भांति परिचित है। परंतु जब भी शिक्षा में आपको असफलता का मुँह देखना पड़ता है तो, आप इस बात को पूरी तरह भूलते हुए, खुद को आहत कर लेते है। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह भी आपके साथ होने की आशंका अधिक रहेगी। इस सप्ताह संभव है कि आपका जीवनसाथी आपको सरेआम अपमानित करें, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा को कुछ ठेस भी पहुँच सकती है। ऐसे में आपको ही शुरुआत से ध्यान रखना होगा कि आप कुछ भी ऐसा काम न करें, जिससे इस समस्या की नौबत आए।