Monday, September 21, 2026 - Sunday, September 27, 2026
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह, छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, कोई भी बड़ा रोग होने की आशंका न के बराबर ही रहेगी। हालांकि कोई भी मौसमी बीमारी होने पर घर पर स्वयं अपना इलाज न करते हुए, आपको बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई नहीं खाने की हिदायत दी जाती है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर भले वो ऑफिस हो या आपका कारोबार, आपकी कोई लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ भी करने से बचते हुए, हर कार्य को ठीक तरीके से करें। इस सप्ताह जितना संभव हो, अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। क्योंकि ये बात आप भी जानते हैं कि घर के बच्चे ही, कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का वो स्रोत होते है, जिनके साथ समय बिताते हुए आप भी अपनी हर समस्या को कुछ समय के लिए भूल सकते हैं। इस सप्ताह आप लाख कोशिशों के बाद भी, अपने प्रेमी के साथ ज़रूरी संवाद कायम करने में कुछ संकोच महसूस कर सकते है। क्योंकि इस समय आपको अपने प्रिय को, ख़ुद के हालात या ये समझाने में दिक़्क़त महसूस हो सकती है कि, आप अपने जीवन में किन-किन विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोशिश करते रहें और ज़रूरत पड़े तो प्रेमी संग किसी शांत व सुंदर जगह पर जाकर, उनके साथ पुनः संवाद करने का प्रयास करें। कारोबारियों को इस सप्ताह पूर्व के किसी पुराने निवेश की वजह से, कोई बड़ा घाटा हो सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि आने वाली हर विपरीत स्थिति के लिए, खुद को पहले से ही तैयार रखें। यदि आपको अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार था तो, इस सप्ताह आपका ये इंतज़ार खत्म हो सकता है। क्योंकि ये समय आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा, खासतौर से वो छात्र जो पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन्हें इस दौरान अपने माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के योग बनेंगे। इस समय मुमकिन है कि हँसी-मज़ाक के बीच, आपके और जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर जाए, जो बाद में किसी बड़े वाद-विवाद का रूप ले लें। ऐसे में हँसी-मज़ाक करते समय, विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा इससे आप स्वंय ही, अपने लिए परेशानी खड़ी कर देंगे।