साप्ताहिक कुम्भ राशिफल

Monday, October 12, 2026 - Sunday, October 18, 2026

एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा, इस दौरान आप बना सकते हैं। क्योंकि इस समय कई ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन देगी। इसलिए इसका उत्तम व उचित लाभ उठाए। इस सप्ताह आपके जीवन में कई प्रकार के अचानक ख़र्चे आ सकते हैं, जिससे आप पर न चाहते हुए भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा सकता हैं। ऐसे में इन परिस्थितियों में खुद को शांत रखते हुए, आप अपने बड़े भाई-बहन से किसी प्रकार की आर्थिक मदद ले सकते हैं। पूर्व के समय में यदि पारिवारिक सदस्यों के बीच, किसी बात को लेकर गलतफहमी थी तो, इस सप्ताह उसके पूरी तरह से दूर होने की संभावना दिखती है। जिसके कारण परिवार में कुछ शांति आएगी। इससे आपका पारिवारिक माहौल तो काफी अच्छा रहेगा ही, साथ ही आपको भी सुकून मिलेगा। यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने लवमेट को यह महसूस कराना होगा कि आप उनके लिए कितने खास हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो प्रेम जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपके लवमेट का भी आप पर विश्वास बढ़ेगा और बदले में वो भी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। हमेशा परिस्थितियां हमारे अनुसार काम करें, ऐसा ज़रूरी नहीं होता है और ठीक ऐसा ही इस सप्ताह आपको भी महसूस होने वाला है। जब आपकी हर राणिनीति और योजना बेकार होती दिखाई देगी। इससे आप खुद को प्रोत्साहित रखने में भी असमर्थ होंगे। इस सप्ताह आपको अपने अध्यापकों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगे, क्योंकि ऐसी संभावना है कि वह आपसे खुश हो जाएं और उसका प्रभाव शिक्षा के क्षेत्र में आपके हित में कार्य करेगा। कई छात्रों को इस दौरान, अपने स्कूल या कॉलेज से स्कॉलरशिप मिलने के भी योग बन रहे हैं। नवविवाहित वो जातक, जो कई समय से अपने दांपत्य जीवन में विस्तार करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें इस दौरान किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशख़बरी मिल सकेगी। ये खबर आप दोनों को एक दूसरे के और करीब आने का अवसर देगी।