Monday, October 26, 2026 - Sunday, November 1, 2026
इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान-पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन-सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। इस सप्ताह अपने माता-पिता की मदद से, आप अपनी पूर्व की किसी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जिसके कारण आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही आप अपनी स्थिति में सुधरने के बाद सही दिशा में अपने प्रयास करने में भी सफल रहेंगे। घर के बच्चों के साथ पूर्व की किसी बात को लेकर चल रही अनबन, आप इस सप्ताह दूर करने में सफल रहेंगे। इसके चलते आप उन्हें किसी पिकनिक या बाहर घुमाने ले जाने का, प्लान करते भी दिखाई देंगे। आपके इस प्रयास को देख घर के अन्य बड़े सदस्यों को अच्छा लगेगा। इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, आपका प्रेमी/प्रेमिका आप से किसी ग़ैर-ज़रूरी चीज़ की मांग कर रहा है। जिसे पूरा करना आपके असमर्थ की बात नहीं होगी। ऐसे में अपने साथी का सोचकर उनके आगे झुकने की बजाय, आपको उनसे इस बात को लेकर सही से बात करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर, अपने वरिष्ठों और अधीनस्थों के साथ अपने पूर्व के हर विवाद को खत्म कर, उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल रहेंगे। जिससे आपकी छवि को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही आप ऐसा करके भविष्य में भी वेतन वृद्धि की संभावनाएं बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह बुद्धि के देवता कई छात्रों को मेहनत का फल दिलाते हुए, सफलता की प्राप्ति कराने का कार्य करेंगे। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी, इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। आपके हाथों आपके ही वैवाहिक जीवन के लिए कुछ गड़बड़ हो सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव आप दोनों के रिश्तों को खराब करेगा। ऐसे में जितना संभव हो किसी भी प्रकार की गलती न करें और यदि न चाहते हुए भी आपके हाथों कुछ गलत हो जाएं तो, समय से पहले ही उनके बारे में अपने साथी को अवगत करा दें।