Monday, October 12, 2026 - Sunday, October 18, 2026
इस सप्ताह आपको अपनी क्षमता से ज़्यादा कार्य करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमज़ोर होगी। इसलिए आपके लिए इस दौरान आराम करना ही, बेहतर रहेगा। संभव है कि इस सप्ताह आप किसी एटीएम से पैसे निकाले, लेकिन किसी कारणवश वो पैसे या आपका बटुआ ही खो जाए। इसलिए आपको इस तरह की हर विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए, खुद को सावधान रखने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आपकी इन मामलों में सावधानी की कमी, आपको बड़ा नुक़सान पहुँचा सकती है। इस सप्ताह आप अपने परिवार के प्रति अपनी जम्मेदारियों को समझते हुए, परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को ज़रूरी तरजीह देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं और वो आपके समक्ष अपनी बातों को खुलकर रख सकते हैं। आप अपने परिवार को बिना बताए, अपने प्रेमी संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परंतु ऐसा करके आप परिवार को अपने प्रेम संबंधों के विरुद्ध कर देंगे। इसलिए अभी जोश में होश न खोते हुए, ऐसा कुछ भी करने से बचें। ये सप्ताह उन दिनों में से एक होगा, जब आपके पास करियर में आगे बढ़ने के लिए काम की कमी तो नहीं होगी, लेकिन बावजूद इसके आप अपनी इच्छानुसार कार्यस्थल पर अपने विचार और योजना रखने में सफल नहीं होंगे। जिससे आपके अंदर कुछ मायूसी का भाव देखा जा सकता है। इस सप्ताह छात्रों को मिलने वाली हर सफलता, उनके अंदर आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने का कार्य करेगी। जिससे वो सभी छात्र, जिन्हें पहले अपने जीवन के कई निर्णयों को लेने में परेशानी आ रही तो, वो इस सप्ताह सही निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम होंगे। हालांकि किसी भी बड़े फैसले पर पहुँचने से पहले किसी बड़े से सलाह-मशवरा अवश्य लें। इस सप्ताह किसी भारी नुक़सान के चलते, आपका वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है। ऐसे में शुरुआत से ही खुद को सावधान रखते हुए, अपनी हानि और लाभ के बारे में ठीक से विचार करें।