साप्ताहिक मेष राशिफल

Monday, October 26, 2026 - Sunday, November 1, 2026

इस सप्ताह आपके जीवन के कई क्षेत्र, सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में, अपना धैर्य न खोएँ। ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में, कुछ भी फैसला लेते समय भविष्य का ज़रूर सोचें। एक लंबे अरसे के बाद, ये सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। क्योंकि इस समय आप हर प्रकार के ख़र्चों पर नियंत्रण रखते हुए, अपने धन को संचित करने में कामयाब हो पाएँगे। इसके लिए सारा श्रेय केवल खुद को ही देने की जगह, अपने करीबियों, घरवालों, और अपने साथी को भी इसका कुछ श्रेय ज़रूर दें। घर-परिवार में यदि बड़े-बुज़ुर्ग हैं तो, इस सप्ताह उनकी बेजा मांगे और उनका ज़रूरत से ज्यादा आप से अपेक्षा रखना, आपको परेशान कर सकता है। जिसके कारण आपका निजी जीवन तो तनावपूर्ण रहेगा ही, साथ ही इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र को भी बाधित कर सकता है। सिंगल जातकों को हर रोज़, किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलने की, इस सप्ताह सबसे अधिक ज़रूरत रहने वाली है। खासतौर से यदि आप अब किसी के साथ सच्चे प्रेम के रिश्ते में आना चाहते है तो, आपको खुद को इसके लिए तैयार करते हुए, अपनी सभी बुरी आदतों में बदलाव करना होगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी, इस सप्ताह आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। हालांकि आपको जब भी खाली वक्त मिले तो, आपको कुछ रचनात्मक करने की सलाह दी जाती है। आपका राशिफल यह बताता है कि वो छात्र जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह सफलता तो प्राप्त होगी, लेकिन उसके लिए उन्हें खुद को सर्वोपरि न समझते हुए, विषयों को समझने में दूसरो की मदद लेने की भी आवश्यकता होगी। क्योंकि तब जाकर आप आंशिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस समय मुमकिन है कि हँसी-मज़ाक के बीच, आपके और जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर जाए, जो बाद में किसी बड़े वाद-विवाद का रूप ले लें। ऐसे में हँसी-मज़ाक करते समय, विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा इससे आप स्वंय ही, अपने लिए परेशानी खड़ी कर देंगे।