वृषभ राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

वृषभ राशि के लिए वैदिक राशिफल 2018 स्पष्ट कर रहा है कि आपकी सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत इस वर्ष आने वाली बाधाओं से लड़ने में सहायक सिद्ध होगी| अपने क्रोध और ज़िद पर नियंत्रण नहीं रखा तो आपका अपने पार्टनर और दोस्तों से कोई झगड़ा हो सकता है और आपके लिए मुसीबतें भी बढ़ सकती हैं| आपका क्रोद्ध किसी आर्थिक हानि का कारण भी बन सकता है| पूरे वर्ष आप विषम परिस्थितयों के सामने डट कर खड़े रहेंगे| आपकी मेहनत का फल मिलने में समय लग सकता है इसलिए बिना हताश हुए पूरे उत्साह के साथ सफलता के प्रयास जारी रखें| कुछ समय बाद सब अपने आप ठीक होने लगेगा| हो सकता है कि कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम न मिलें जिस कारण आपके जीवन में तनाव बढ़ेगा| शुरू के 2 महीने में आपको अपने उच्च अधिकारियों के आगे छवि अच्छी बनानी होगी और वाद विवाद और अनुचित कार्यों से बचना होगा| साल 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार कारोबारी व्यक्ति बहुत सावधानी के साथ आर्थिक मामलों से निपटें और किसी पर भी अँधा विश्वास न करें| वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे| अच्छी प्लानिंग द्वारा आप और सुधार ला सकते हैं| अक्टूबर महीने के बाद आमदनी में वृद्धि के अच्छे संकेत मिल रहे हैं| आपके परिवार में भी सब बहुत अच्छा रहेगा और सभी परिवार जन मिल जुल कर प्रेम से रहेंगे| वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी| अपने पार्टनर के साथ कहीं घुमने जाने और उसके लिए कोई महंगा उपहार लेने के योग भी बन रहे हैं| सन्तान प्राप्ति के संकेत भी बहुत प्रबल दिखाई दे रहे हैं| आपके घर पर किसी शुभ कार्य के होने की संभावनाएं बन रही हैं| बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा| यह वर्ष आपके लिए अल्प बाधा वाला है इसलिए आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत से कार्य करें| आपकी सकारत्मक उर्जा में साल के अंत तक बहुत वृद्धि हो सकती है जो आपको सफलता दिलाएगी|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

भविष्यफल 2018 के अनुसार इस वर्ष कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे| कड़ी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगी| आपका प्रदर्शन अच्छा होने के कारण अपने अधिकारियों का सहयोग और उनकी प्रशंसा दोनों ही मिलेंगे| जनवरी से मार्च तक वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं| अपनी क्षमता को पहचान कर आप अपने बुद्धि कौशल और रचनात्मकता द्वारा अपने विरोधियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे| ऐसा हो सकता है कि आप किसी प्रकार के विवाद में घिर जाएँ और कार्यस्थल पर होने वाली गन्दी राजनीति का ग्रास बन जाएँ| आपकी सावधानी ही आपको इस तरह के संकटों से बचा सकती है| किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें और ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें| सितम्बर का महीना भी बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि आपके अधिकारी इस अवधि में आपके कार्य की समीक्षा कर सकते हैं| नयी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं| व्यापार करने वाले वृषभ राशि के जातकों को लेन देन के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है| लाभ मिलने की गति धीमी हो सकती है परन्तु परिणाम अनुकूल रहेंगे| नया कारोबार करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है| कला, पर्यटन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े लोग इच्छित परिणाम पाएंगे| जुआ और लॉटरी हानिकारक रहेंगे इसलिए इनसे दूरी बनाएं|

वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

फलादेश 2018 स्पष्ट संकेत दे रहा है कि यह वर्ष आर्थिक मामलों को सावधानी से सँभालने का है| पैसे बचाना और फिज़ूलखर्ची से बचना आपके लिए आवश्यक है| आर्थिक संकट आपके पारिवारिक जीवन पर भी बुरा असर डाल सकता है| धन अर्जित करने के लिए बहुत से अवसर मिल सकते हैं परन्तु अपेक्षा के अनुसार धन प्राप्ति नहीं होगी| जनवरी माह में आर्थिक हानि होने की संभावना प्रबल है| आपकी सतर्कता और वास्तु दोनों ही इस स्थिति में सहायक सिद्ध होंगे| आपके सितारे बता रहे हैं कि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है परन्तु आपको भी कर्ज़ लेकर कुछ ख़र्चा करना पड़ सकता है| कुछ और परेशानियाँ भी तनाव का कारण बन सकती हैं| अक्टूबर माह के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा| व्यापारिक लाभ और आय वृद्धि के योग बन रहे हैं| साल 2018 की वैदिक भविष्यवाणी के अनुसार कार्य से जुड़ी यात्राएं भी फायदा पहुंचाएंगी| सोच विचार कर किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा| पिता का सहयोग मिलने से भी आप सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ पाएंगे| जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं| घर पर भी किसी शुभ कार्य होने के संकेत मिल रहे हैं| भविष्य को लेकर बनायी गयी आर्थिक योजनायें आपकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनायेंगी|

वृषभ राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यवाणी 2018 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आपका भाग्य साथ देगा जिसके चलते सकारात्मक परिवर्तन जीवन में दिखाई देंगे| आप स्वयं को उत्साह, जोश और रचनात्मक कार्यों में लीन पाएंगे और इस सबका कारण आपका स्वामी गृह शुक्र रहेगा| अपने कार्य के प्रति आपका समर्पण और दृढ निश्चय आपके सम्मान और यश का कारण बनेंगे| पढ़ाई को पूरे मन लगाकर करना होगा जिससे कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें| उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों को भी सफलता मिलेगी| नकारात्मक विचारों को अपने जीवन में जगह न बनाने दें अन्यथा आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है| आईटी और कम्युनिकेशन से जुड़े छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे| परीक्षा में बार बार असफल होने के कारण आपकी एकाग्रता पर प्रभाव पड़ सकता है| पढ़ाई से समय निकालकर आप थोड़े मनोरंजन द्वारा तनाव दूर कर सकते हैं| अधिकतर सभी तरह की परीक्षाओं में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे| ट्रेंड से हटकर जो विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी| अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है| अपने कौशल को बढ़ाने के लिए आप कुछ नया भी सीख सकते हैं| मीडिया, कला और मनोविज्ञान से जुड़े विद्यार्थी अनुकूल परिणाम पा सकेंगे| यदि इस वर्ष आप अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो सारी चिंताओं को भुलाकर केवल कर्म करें|

वृषभ राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

फलादेश 2018 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों की पारिवारिक स्थिति ठीक ठाक रहने वाली है| जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ कोई झगड़ा हो सकता है| स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए आपको बहुत सोच समझ कर बोलना होगा| जनवरी से लेकर मार्च की अवधि में आप किसी दबाव के चलते बहुत निराश महसूस कर सकते हैं पर बहुत शीघ्र सब ठीक हो जायेगा और परिवार में भी शांति बनेगी| बच्चों और जीवन साथी के साथ कहीं घुमने जाने के संकेत मिल रहे हैं| इस यात्रा से आपके समबन्ध और मज़बूत और मधुर बन पाएंगे| किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बन रहे हैं| आपके जीवनसाथी की तबियत थोड़ी बिगड़ सकती है अतः उनका ध्यान रखें| बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर आपका नाम ऊँचा करेंगे| उनके स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी खड़ी हो सकती इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें| दान पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रशंसा भी मिलेगी| आपके घर पर किसी शुभ कार्य के होने की संभावना है| आपका साहस बढ़ेगा और अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने के लिए आप सजगता दिखायेंगे| परिवार में सभी से सहयोग मिलेगा और बड़ों का आशीर्वाद साथ रहेगा|

वृषभ राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा जाने वाला है| आप दोनों एक दुसरे के साथ समय बिताएंगे और संपर्क बनाये रखेंगे| रोज़ मिलने से आपके रिश्ते को मज़बूती मिलेगी| नवंबर से दिसंबर की अवधि में आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है| अपने रिश्ते में शक को कोई जगह न दें और बहुत धैर्यपूर्ण व्यवहार करें| भविष्यकथन 2018 के अनुसार किसी के भी साथ अपने रिश्ते को साझा न करें अन्यथा कोई ग़लतफहमी आपके रिश्ते को ख़राब कर सकती है| अपने पार्टनर को कोई मंहगा उपहार दे सकते हैं| वार्षिक राशिफल 2018 के अनुसार किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय बहुत अच्छा है| प्रेमी के साथ शादी के योग भी बन रहे हैं जिसमे आपको माता-पिता का साथ भी मिलेगा| नए रिश्ते बनाने का भी मौक़ा आपको मिलेगा| जो जातक कुंवारे हैं उनके भी विवाह के संकेत मिल रहे हैं|

वृषभ राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

सेहत की बात करें तो यह वर्ष सावधानी बरतने का है| किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको दुःख दे सकती है| ब्लड प्रेशर, सिरदर्द और ह्रदय सम्बन्धी रोग आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं| मई के महीने में सेहत का पूरा ध्यान रखें| मानसिक शांति के लिए योग करना सबसे अच्छा रहेगा| सही खानपान और उचित आराम से भी आपकी सेहत में सुधार होगा| जनवरी से मार्च की अवधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा| कार्यक्षेत्र में अधिक काम के कारण तनाव घेर सकता है| छुट्टी लेकर थोड़ा आराम करना अच्छा रहेगा| वाहन चलाते समय और किसी प्रकार की मशीन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें| पुरानी चली आ रही बीमारी का विशेष रूप से ध्यान रखें| पेट से जुड़े रोग, मोटापे और अनिद्रा के कारण परेशानी हो सकती है| अच्छा खानपान और व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा|