राशिफल 2018 - Rashifal 2018 - Horoscope in Hindi

वर्ष 2018 को लेकर आपके मन में अनेक प्रश्न उठ रहे होंगे| यह वर्ष आपके लिए क्या लेकर आएगा? जीवन के किस क्षेत्र में उन्नति और ख़ुशहाली होगी और किस क्षेत्र को सुधारने की आवश्यकता पड़ेगी? समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए क्या उपाय करने होंगे? यह तो केवल कुछ ही प्रश्न हैं, और भी न जाने कितनी जिज्ञासा आपके मन में उत्पन्न हो रही होगी| इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए हम आपके लिए लायें हैं राशिफल 2018 जो आपके प्रश्नों के उत्तर आपको देगा और सुख समृधि प्राप्त करने में सहायक रहेगा|

मेष राशिफल 2018

Mesh Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 का मेष राशिफल उर्जावान और संकल्पपूर्ण वर्ष की ओर संकेत कर रहा है| कार्यक्षेत्र में बहुत सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी| लम्बी यात्राओं पर जाना संभव हो सकता है जो अच्छे परिणाम देने वाली होंगी| अक्टूबर के मध्य से आय में कमी आ सकती है परन्तु थोड़ी मेहनत अधिक करने से आप इस स्थिति से जल्दी बाहर आ जायेंगे| सोच समझ कर लिए गए निर्णय शुभ फल प्रदान करते रहेंगे| पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| समय पर खाना पीना नहीं हो सकेगा और व्यवस्तता बहुत अधिक रहेगी, इस कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं| थोड़े समय के लिए आपको अकेलापन महसूस होगा| वैवाहिक जीवन में ध्यान देने की आवश्यकता है| वर्ष के शुरूआती २ महीनों में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें| बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं|

वृषभ राशिफल 2018

Vrishabha Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के वृष राशिफल के अनुसार यह वर्ष सामान्य रहेगा और जीवन में कुछ नया सीखने को मिलेगा| कठिन परिश्रम द्वारा ही सफलता प्राप्त होगी| इस वर्ष आपकी इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी और आप जीवन की चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पाएंगे| छोटी यात्राओं पर जाने के संकेत मिल रहे हैं| अक्टूबर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा| आपको किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा अन्यथा आपकी छवि को और आर्थिक स्थिति को हानि पहुँच सकती है| वर्ष के आरंभिक दो महीने बहुत संवेदनशील रहेंगे| अपने स्वभाव में आक्रामकता को आने से रोकना होगा| वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली बनी रहेगी| किसी धार्मिक कार्य अथवा जीवनसाथी के कारण कुछ ख़र्चा हो सकता है| इस वर्ष खान पान का बहुत ध्यान रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है| आपकी संतान भी जीवन में सफलता प्राप्त करेगी|

मिथुन राशिफल 2018

Mithun Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के मिथुन राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको अपने अन्दर छुपी अभिव्यक्ति की कला द्वारा जीवन में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी| वर्ष के शुरुआत में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है| कार्य सम्बंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को प्रबल बनायेंगी| साल के अंत के तीन महीनों में अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा| अपने काम के चलते आपको घर और प्रियजनों से दूर रहना पड़ सकता है| व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| अविवाहित जातकों को दिसंबर तक अपना इच्छित जीवन साथी मिल सकता है| संतान का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छा रहेगा| स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ी परेशानी हो सकती है जैसे की वात रोग, गठिया आदि| खान पान में बदलाव द्वारा आप अपना स्वास्थ्य सुधार सकते हैं| इस वर्ष आपका परिश्रम आपको सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचा देगा|

कर्क राशिफल 2018

Karka Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के कर्क राशिफल के अनुसार यह वर्ष अत्यंत स्फूर्तिदायक रहेगा और आपकी नेतृत्व की शक्ति को बढ़ने का अवसर भी मिल सकता है| कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन आपको प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाएगा| ख़र्चे बढ़ जाने के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है| धन प्राप्ति के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु व्यर्थ के ख़र्चों से बचना होगा| समाज में आपको यश की प्राप्ति होगी| पारिवारिक जीवन में हो सकता है की कुछ परिजनों के साथ आपका सामंजस्य न बन पाए| वैवाहिक जीवन में थोडा असंतोष आने से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है| संतान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में सफलता का समाचार मिलेगा| आपका स्वास्थ्य संक्रामक रोगों के कारण बिगड़ सकता है| पूरे वर्ष आप अपने जीवन को आनंदमय बनाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे| कुछ चुनौतियाँ आएँगी परन्तु आप उनका सामना करने के लिए सक्षम हैं|

सिंह राशिफल 2018

Singh Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के सिंह राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका झुकाव धार्मिक कार्यों और आध्यात्म की ओर बढेगा| तीर्थयात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं| अक्टूबर के मध्य से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे संकेत मिलेंगे| आपका कठिन परिश्रम सफलता दिलाएगा बस अपने आलस पर क़ाबू रखें| आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी| समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी| जीवन में तेज़ी से स्थितियां बदलती रहेंगी| पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे| विदेश यात्रा पर जाना के संकेत मिल रहे हैं| वैवाहिक जीवन भी अच्छा बना रहेगा| प्रेमी जुगल कुछ खटास कुछ मिठास का अनुभव अपने रिश्तों में करेंगे| बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और आपके साथ की आवश्यकता होगी| जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें जनवरी और फरवरी माह में सावधान रहना होगा| इन्ही दोनों महीनो में आपके किसी भाई अथवा बहन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है|

कन्या राशिफल 2018

Kanya Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के कन्या राशिफल के अनुसार इस वर्ष अनेकों बड़ी उपलब्धियां आपके हाथ आएँगी| नौकरीपेशा लोग अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे और अक्टूबर के बाद आय वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं| आर्थिक रूप से बहुत अधिक लाभ होगा और धन का आगमन होता रहेगा| यदि कोई इच्छा लम्बे समय से आपके अन्दर है तो अब उसके पूरा होने का समय आ गया है| समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा और आप सक्रिय बने रहेंगे| पारिवारिक जीवन में परिवार, मित्रों और प्रियजनों का साथ बना रहेगा और किसी शुभ कार्य की सूचना मिलेगी| संतान के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं इसलिए सावधान रहें| परिवार से दूर जाने के योग भी बन रहे हैं| वैवाहिक जीवन में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है| संतान प्राप्ति का शुभ समाचार भी मिल सकता है| स्वयं को किसी भी विवाद से बचा कर रखें| सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी|

तुला राशिफल 2018

Tula Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के तुला राशिफल के अनुसार यह वर्ष उर्जा से भरपूर रहेगा केवल आपको अपने आक्रामक व्यवहार को नियन्त्रण में रखना होगा| अपनी वाणी द्वारा किसी को भी कष्ट न पहुंचाएं| इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे परन्तु स्वयं को आलस से बचाएँ और सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें| जनवरी से मार्च के मध्य आय वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं| कार्यक्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त होंगे| छोटी और लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाने के योग भी बन रहे हैं| पारिवारिक जीवन में समय के अभाव के चलते अधिक समय नहीं दे पाएंगे| इसी कारण सुख और आनंद की कमी लगेगी| मार्च के बाद वैवाहिक जीवन में स्थिति सुधरेगी| संतान की ओर से भी संतुष्टि बनी रहेगी| कठिन परिश्रम द्वारा विद्यार्थी वर्ग अच्छा प्रदर्शन कर पायेगा| इस साल की पहली तिमाही में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा| इस वर्ष आपका पूरा ध्यान आय वृद्धि के नए स्त्रोत ढूंढने पर होना चाहिए|

वृश्चिक राशिफल 2018

Vrishchika Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के वृश्चिक राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपका जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा| दृढ़ता से इनका सामना करेंगे तो आपको कोई नहीं रोक पायेगा| कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं परन्तु यह अस्थायी होंगी| सफलता प्राप्त करने के लिए अपने प्रयास जारी रखें| अक्टूबर के महीने में आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण करना होगा अन्यथा प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकते हैं| अपनी आय में वृद्धि करने के लिए कठिन परिश्रम करने को तैयार रहें| आपके विरोधी आपके सामने घुटने टेक देंगे| पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपकी संतान का जीवन सुखमय बना रहेगा परन्तु उन्हें अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे| आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से आपके काम बनेंगे| जनवरी से मार्च के मध्य आपके स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है| इस अंतराल के बाद सेहत सुधरेगी और नयी शक्ति का प्रवाह शरीर में होगा| जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिलेगी|

धनु राशिफल 2018

Dhanu Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के धनु राशिफल के अनुसार यह वर्ष प्रगति और उन्नति लेकर आया है| आपकी दृढ संकल्प शक्ति आपको जीवन में अपार सफलता दिलाएगी| मार्च के अंत तक आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी| मई में थोड़े ख़र्चे बढ़ सकते हैं बाक़ी समय स्थिति अच्छी बनी रहेगी| आय के नए स्त्रोत ढूंढने और उनसे धन अर्जित करने में आप सफल होंगे| अपने विरोधियों को आप आसानी से हरा सकेंगे| पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा| छोटी मोटी परेशानी आ सकती है| अपने शब्दों को सोच समझकर दूसरों के आगे प्रस्तुत करें| वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा| जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है| बच्चों के परिश्रम में बढ़ोत्तरी होगी और विद्यार्थी भी सफलता प्राप्त करेंगे| अधिक काम के चलते अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करना ठीक नहीं रहेगा| मार्च से मई तक और अक्टूबर के बाद का समय सेहत पर ध्यान देने का है|

मकर राशिफल 2018

Makar Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के मकर राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको अपने जीवन को समझने का अच्छा मौक़ा मिलेगा| आध्यात्म की ओर आप आकर्षित होंगे और भौतिक वस्तुओं से दूरी उत्पन्न होगी| कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और सम्मान में भी वृद्धि होगी| आप किसी नए प्रोजेक्ट् पर भी काम कर सकते हैं| अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान दें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें| आपके ख़र्चों में बढ़ोत्तरी होने के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है| विदेश के किसी स्त्रोत द्वारा आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं| पारिवारिक जीवन में सुख भरा वातावरण बना रहेगा और अपने बड़ों का पूर्ण सहयोग मिलेगा| वैवाहिक जीवन में किसी ग़लतफहमी के चलते तनाव आ सकता है इसलिए सावधानी बरतें| अक्टूबर के बाद हालात सुधरेंगे और बिगड़ी हुई बात बनने लगेगी| स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है| विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे और नयी चीज़ें सीख पाएंगे|

कुम्भ राशिफल 2018

Kumbh Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के कुम्भ राशिफल के अनुसार आपके द्वारा लिए गए सटीक निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे| कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी| आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी| आय वृद्धि के प्रयास सफल होंगे और धन अर्जित करने के मार्ग खुलेंगे| लम्बी यात्राओं पर जाने के संकेत मिल रहे हैं| पारिवारिक जीवन के विषय में बात करें तो बच्चों को लेकर कुछ आपसी विवाद हो सकता है परन्तु उसे प्रेम से सुलझाने में ही समझदारी है| वैवाहिक जीवन में सब अच्छा चलेगा और प्रेम में वृद्धि होगी| जनवरी और फरवरी माह में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है| जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है| आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और किसी लम्बी बीमारी के ठीक होने के संकेत भी मिल रहे हैं| इस वर्ष आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहेगा और सफलता मिलती रहेगी|

मीन राशिफल 2018

Meen Rashifal 2018 in Hindi

वर्ष 2018 के मीन राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके लिए संवेदनशीलता लेकर आया है| कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आप बहुत प्रयत्न करेंगे और इसीके चलते आप पर काम का दबाव बढ़ जायेगा| आर्थिक स्थिति के लिए जनवरी का महीना चुनौतीपूर्ण रहेगा इसके बाद आय में वृद्धि और स्थितियों में सुधार होगा| अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है| अपने काम के चलते आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है| पारिवारिक जीवन में अपनी संतान को सही ग़लत के विषय में समझाने की बहुत अधिक आवश्यकता है| वैवाहिक जीवन में आपको अपने जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा| इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा| विद्यार्थियों को समझना होगा की सफलता के लिए कोई शॉर्टकट काम नहीं करता इसलिए इस सब से स्वयं को बचाएँ| आपको अपने कार्य और निजी जीवन दोनों को ही सही समय देना होगा|