सिंह राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

सिंह राशि के जातकों का झुकाव इस वर्ष आध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा| किसी धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं| लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको अपने प्रयासों में तेज़ी लानी होगी| सफलता मिलने से आपको कोई रोक नहीं सकता| गृहस्थी भी अच्छी चलेगी और परिवार से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा| सभी परिवारजन साथ में अच्छा समय बिता पाएंगे| आपके संघर्ष में आपका जीवनसाथी हमेशा साथ खड़ा रहेगा| जनवरी से फरवरी तक की अवधि में आपको अपने भाई बहनों की सेहत की ओर बहुत ध्यान देना होगा| गर्भवती महिलाओं को जनवरी से फरवरी तक की अवधि में बहुत सावधान रहना होगा| सिंह राशिफल 2018 के अनुसार प्रेम समबन्धों में मिश्रित परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं| किसी बात को लेकर आपकी अपने पार्टनर से बहस हो सकती है पर जल्दी ही मामला सुलझ जाएगा| समय के साथ आप दोनों का सम्बन्ध गहरा होगा और प्यार बढ़ेगा| आपको स्वयं को आलस से बचाते हुए अपना पूरा ध्यान और उर्जा लक्ष्य प्राप्ति में लगानी होगी| कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन नई ऊँचाइयों को छुएगा| आपके काम को सराहा जाएगा| व्यापार करने वाले जातकों को बहुत अधिक लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| फलादेश 2018 बता रहा है कि शेयर बाज़ार से आर्थिक लाभ होगा| कारोबार से जुड़ी विदेश यात्रा संभव हो सकती है| राशिफल 2018 के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे| पिता के व्यवसाय से भी आपको आर्थिक लाभ मिलेगा| आपके बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं| कड़ी मेहनत से ही वे सफलता पा सकेंगे| आपका प्यार और मदद उनके लिए सहायक सिद्ध होंगे| अक्टूबर के महीने से आपके निजी और पेशेवर जीवन में अच्छे बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं| सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी और इसका लाभ आपको मिल सकेगा| आपकी मान और प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का सिंह राशिफल

सिंह राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

आपका कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन आपके अधिकारियों को बहुत प्रभावित करेगा| आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी पर साथ ही साथ आपको उसे संभालना होगा| पदोन्नति के योग बन रहे हैं| यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा चल रहा है| कार्यस्थल पर होने वाली पॉलिटिक्स से आपको बचना होगा| साल के शुरुआती दो महीने आपको बहुत ध्यान से रहना होगा| अपने साथ काम कर रही महिलाओं के साथ अच्छे से बर्ताव करें| भविष्यकथन 2018 के अनुसार काम अधिक होने के कारण आपको थकन से गुज़रना पड़ेगा| आपका काम भी इससे प्रभावित होगा इसलिए थोड़ा आराम करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं| व्यवसायी व्यक्ति अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे| यदि किसी बड़े निवेश के विषय में सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त है| पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों को बहुत लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आयात निर्यात, संचार, बेकरी, प्रॉपर्टी, संचार, खान-पान, इलेक्ट्रिक और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यापारी भी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे| व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभ पहुँचाएँगी| कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मनचाहे परिणाम दे सकता है|

सिंह राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है| किसी को उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं| किसी ज़मीन में निवेश करना संभव है| पूरी समझदारी के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए अच्छे साबित होंगे| आपकी बचत के साथ साथ ख़र्चे बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं| एक बजट सुनिश्चित करें और उसका पालन करें| जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ होगा| शेयर मार्किट में लम्बे समय के लिए पैसा लगाना अच्छा रहेगा| विदेश से जुड़े व्यापार से भी लाभ मिलेगा| इस समय बचाया गया पैसा आपके भविष्य में सहायक साबित होगा| नए रास्ते अपना कर आप अच्छे पैसे कमा पाएंगे| किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने के बाद ही कारोबार में विस्तार करना अच्छा रहेगा| आर्थिक नुक़सान से बचने के लिए जुआ और लॉटरी से दूर रहना होगा| पैसों के मामलों में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें|

सिंह राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

इस वर्ष सिंह राशि से जुड़े विद्यार्थियों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे| कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिन्हें आप कड़ी मेहनत से ही जीत सकते हैं| अपनी कमियों को दूर किए बिना आपकी मेहनत भी इच्छित परिणाम नहीं दे पाएगी| हताश न हों और कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएं| ग्रहों की चाल कुछ ऐसी है की आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा| मानसिक परेशानी बढ़ सकती है| आपको अपना ध्यान एकाग्र कर पढ़ाई में लगाना होगा| योग और ध्यान इसमें आपके लिए सहायक रहेंगे| माता-पिता के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको सफलता मिलेगी| मई से सितम्बर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा| इंजिनीयरिंग, मेडिकल, कला, और एमबीए से जुड़े विद्यार्थी सफलता पा सकेंगे| आपकी मेहनत आपको विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर दिला सकती है| पढ़ाई में कोई भी लापरवाही आपके परिणामों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है|

सिंह राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

गृहस्थी से जुड़ा आपका वैदिक भविष्यफल अच्छे संकेत दे रहा है| जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा| माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा| वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहेगा और आपसी समझ में इज़ाफा होगा| आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे| परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं| आप परिवार की ओर अपनी ज़िम्मेदारीयों को बहुत अच्छे से निभाएंगे| आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी| अपने भाई-बहनों की सेहत को लेकर सावधान रहें| कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है| अपने परिवार और अपनी सफलता के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी| बच्चे पढ़ाई के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे| पढ़ाई से जुड़ी कुछ समस्याएं उन्हें परेशान कर सकती हैं| अपने जीवन से जुड़ी योजनाओं और बातों को किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें|

सिंह राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

प्रेम से जुड़े मामलों में आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे| आपके और आपके प्रेमी के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जो आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डालेंगे| आपस में बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें जिससे एक दूसरे को ठेस न पहुंचे| अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाएं रखें| यह स्थिति अधिक दिनों तक नहीं रहेगी और बातचीत ही इसे सुलझाने का सबसे अच्छा रास्ता है| जल्दी ही हालात बदलेंगे और आपका रिश्ता सुधरेगा| आपके गृह बता रहे हैं कि इस वर्ष आप हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देंगे| साथ गुज़ारने के लिए समय अधिक नहीं मिलेगा पर सोशल मीडिया द्वारा आप जुड़े रहेंगे| अपने साथी के साथ विदेश यात्रा भी संभव हो सकती है| माँ-बाप द्वारा भी आपके रिश्ते को सहमति मिल जाएगी| अपने रिश्ते में इमानदारी के साथ आगे बढें|

सिंह राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

वर्ष 2018 आपसे सेहत का पूरा ध्यान रखने की अपेक्षा करता है क्योंकि ज़रा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है| बिगड़े हुए स्वास्थ्य का असर आपकी निजी और पेशेवर ज़िन्दगी पर पड़ेगा| अपनी क्षमता के अनुसार काम करना अच्छा रहेगा| अच्छा खान-पान आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा| आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने लक्ष्य प्राप्ति को ध्यान में रखें| आपके सितारों की चाल बता रही है कि सिरदर्द, गले से जुड़े रोग और जोड़ों में दर्द आपको परेशान कर सकता है इसलिए पूरी सावधानी बरतें| पेट के निचले हिस्से में इन्फेक्शन अथवा दर्द के कारण पीड़ा हो सकती है| निजी साफ़ सफ़ाई द्वारा आप अपनी सेहत सुधार सकते हैं| बदलते मौसम का प्रभाव भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है| गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधान रहना होगा और चिकित्सक का परामर्श लेते रहना होगा| आपको अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा| आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने से आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा|