मीन राशिफल 2018 (Meen Rashifal 2018)

वर्ष 2018 में आपकी ग्रह दशा बदलेगी जिस कारण आपके ऊपर काम का भार बहुत अधिक बढ़ जाएगा| आप बहुत थकान महसूस करेंगे और इससे आपकी सेहत बिगड़ भी सकती है| जल्दी ही हालात सुधरते दिखाई देंगे और आपकी सेहत भी ठीक होती चली जाएगी| बाहर का खाना न खाएं और अपनी दिनचर्या को थोड़ा बदलें| अपच और गैस की परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है| कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने में मदद करेगी| आपको अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा पर आपको भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा| पूरी सतर्कता के साथ आगे बढें और क्रोद्ध पर नियंत्रण रखें| बहुत सोच समझ कर बात करें और कार्यस्थल पर होने वाली बेकार बातों से बचें| व्यापारियों को इस वर्ष थोड़ा संभल कर आगे बढ़ना होगा| आपकी मेहनत और लगन आपको व्यापार में सफलता दिला सकती है| जनवरी से फरवरी तक की अवधि चुनौतियों भरी होगी इस लिए कोई भी बड़ा निवेश नुक़सान पहुंचा सकता है| इस अवधि से निकलते ही आपको आय में बढ़ोत्तरी दिखाई देगी| किसी दिलचस्प यात्रा पर जाने का मौक़ा मिल सकता है| विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं| आपका समय आपके अनुकूल होता चला जाएगा| आपकी माँ की तबियत में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं| घर में पूजा-पाठ होने के योग बन रहे हैं| आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा| नौकरी के कारण घर बदलने के संकेत मिल रहे हैं| पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या सिर उठा सकती है| आपके लिए यही अच्छा रहेगा कि आप अपनी निजी जानकारी किसी से भी न बताएं| इस वर्ष आपको अपने प्रेमी जीवन को सुखद बनाने के लिए उसे समय देना होगा| एक दूसरे के समय बिताना आपके बीच के विवादों को सुलझा सकता है| बच्चों की शरारतें आपको परेशान कर सकती हैं पर पढ़ाई में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहेगा| आपको उनपर ध्यान देना होगा और पढ़ाई में उनकी मदद करनी होगी| विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना होगा| अपने सभी निर्णय आपको बहुत सोच समझ कर लेने होंगे|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का मीन राशिफल

मीन राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

भविष्यफल 2018 के अनुसार केवल कड़ी मेहनत द्वारा ही आप धन अर्जित करने में सफल हो पाएँगे| आपके अधिकारियों से सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आपको पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा| अप्रैल से सितम्बर की अवधि बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ने की है| काम बहुत अधिक बढ़ जाएगा और आपको बहुत थकान महसूस होगी| अक्टूबर के बाद आपको थोड़ा समय और आराम भी मिलेगा| बहुत से अच्छे अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसलिए स्वयं को तैयार रखें| दिसंबर के महीने किसी नुक़सान होने की संभावना दिखाई दे रही है इसलिए बहुत समझदारी से काम लें| अपने अधिकारियों से अच्छे से बर्ताव करें| मई के महीने में काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं| बड़ी कंपनी में कार्यरत जातकों के लिए समय बहुत अच्छा चलेगा| वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है| व्यापार में आने वाले उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहें| पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है| आर्थिक मामलों में किसी पर भी अंध-विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा| अक्टूबर से नवंबर तक की अवधि में आपको अपार धन लाभ होगा| व्यापार को बढ़ाने के लिए बहुत से सुनहरे अवसर मिलेंगे| आपके आत्म-विश्वास और मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी|

मीन राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

फलादेश 2018 साफ़ बता रहा है कि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक चलेगी| फायदा और नुक़सान दोनों ही आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगे| समय के साथ हालात बदलेंगे और परिणाम सुधरते चले जाएंगे| आपका कोई अच्छा आईडिया धन-लाभ दिला सकता है| आपके अथक प्रयास और मेहनत आर्थिक स्थिति में सुधार लाएंगे| अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो अधिक लाभ कमा पाएँगे| आपको अपने किसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं| आपके लिए यही अच्छा रहेगा कि फिज़ूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार न दें| जनवरी से मार्च तक की अवधि के बाद निवेश करना लाभ पहुंचाएगा| लॉटरी और सट्टेबाज़ी से भी पैसे मिलने के योग हों पर इस तरह के अनुचित कार्य बाद में नुक़सान पहुंचाते हैं| व्यापारिक पार्टनर से धोखा मिलने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए पार्टनरशिप से बचना उचित रहेगा| सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे तो साल भर आपको फायदा पहुंचेगा|

मीन राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

राशिफल 2018 के अनुसार विद्यार्थियों को इस वर्ष बहुत फायदा मिलेगा पर अच्छे परिणाम पाने के लिए पढ़ाई में मेहनत करनी होगी| अगर आप स्वयं को किसी अच्छे स्थान पे देखना चाहते हैं तो कोई भी शॉर्टकट न अपनाएं| आलस, याददाश्त और एकाग्रता में कमी जैसी परेशानियों से आपको जूझना पड़ सकता है| ऐसे समय में समझदारी से काम लें और अपने माता-पिता की मदद से पढ़ाई के लिए अधिक समय निकालें| गुरुजनों की सलाह भी आपको फायदा पहुंचाएगी| फरवरी के बाद आपको सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता| मार्च से मई तक की अवधि उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा के लिए उत्तम दिखाई पड़ रही है| प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं| बायोटेक, मीडिया, एमबीए और फाइन आर्ट के छात्र मन-मुताबिक़ परिणाम पाएँगे| इस वर्ष विकास और उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं|

मीन राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यफल 2018 के अनुसार गृहस्थ जीवन अच्छा बीतने के संकेत मिल रहे हैं| परिवार में खुशियाँ और प्यार बना रहेगा| आपको अपने जीवनसाथी का साथ प्रत्येक पल मिलता रहेगा| एक-दूसरे की मदद और आपसी प्यार आपके रिश्ते को मज़बूती देगा| आपका अच्छा व्यवहार और सबकी मदद करने की आदत आपकी लोकप्रियता को बढ़ावा देगी| पिता का साथ आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा| आपके घर में किसी मांगलिक कार्य के होने के संकेत मिल रहे हैं| आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा| काम बहुत अधिक होगा पर आप परिवार को समय देने में पीछे नहीं रहेंगे| बच्चों और जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौक़ा आपको मिल सकता है| निजी और कामकाजी जीवन में आप अच्छा तालमेल बिठा पाएँगे| इस वर्ष आपको स्वयं के लिए घर ख़रीदने का अवसर मिलेगा| आपकी माता की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है अतः उनका पूरा ध्यान रखें| बच्चे पढ़ाई में अच्छे अंकों से पास होंगे और नई चीज़ों को सीखने में रुचि दिखाएंगे| उनकी थोड़ी शरारत चलती रहेगी और सेहत बढ़िया बनी रहेगी|

मीन राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

राशिफल 2018 साफ़ बता रहा है कि इस वर्ष प्रेम-संबंध आपको मिश्रित परिणाम देंगे| आपके और आपके साथी के बीच कुछ ग़लतफहमी आ सकती है इसलिए बहुत सावधानी के साथ आगे बढें| कोई भी अनुचित बात अपने मुँह से न निकालें नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है| अपने रिश्ते में संदेह को न आने दें और एक दूसरे पर विश्वास बनाएं रखें| एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा| फरवरी से मार्च और सितम्बर से नवंबर की अवधि में आप दोनों को शारीरिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं| आप दोनों साथ में कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं जिस कारण आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी| साल के अंत तक आपका सम्बन्ध और मज़बूत होगा| डेट पर जाने और रोमांस करने के अवसर मिलते रहेंगे| आप कोई महंगा उपहार अपने साथी के लिए लेने का मन बना सकते हैं| अगर किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो समय अच्छा चल रहा है| जो अकेले हैं उन्हें जल्दी ही मनपसंद साथी मिल सकता है|

मीन राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

ग्रह चाल बता रही है कि इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है| गंभीर बीमारियाँ आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं| काम की अधिकता के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है| आपको काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा| असमय खाना पीना नुक़सान पहुंचा सकता है| ऐसे कई अवसर आएंगे जब आप तनावग्रस्त रहेंगे| आँतों से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है| यदि स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखेंगे तो सब बढ़िया तरीक़े से चलता रहेगा|