धनु राशिफल 2018 (Dhanu Rashifal 2018)

भविष्यफल 2018 के अनुसार आपका जीवन उसी पथ पर आगे बढ़ेगा जो आपने चुना है| आपके भीतर सकारात्मकता का विकास होगा और साथ ही आपको बहुत मेहनत करनी होगी| आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और भाग्य साथ देगा| आपके सभी कार्यों पर शनि के गोचर का प्रभाव पड़ेगा जिस कारण आपको दोगुनी मेहनत करनी होगी| आपकी यही मेहनत आपको सफलता और मनचाहे परिणाम देगी| आपके सभी फैसलों का असर आपको मिलने वाले परिणामों पर पड़ेगा| इस वर्ष आपको ख़ूब मौज-मस्ती और भोग विलासिता के अवसर मिलेंगे| अनावश्यक ख़र्चों से बचेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी| मार्च महीने में धन में वृद्धि होगी| मई के महीने में अपने आर्थिक मामलों को सँभालने की ज़रूरत पड़ेगी| कर्ज़ से उबरने का अवसर भी आपको इस अवधि में मिलेगा| गृहस्थ जीवन बहुत सुगमता से चलता रहेगा| जीवनसाथी से आपका तालमेल बना रहेगा और उनका सहयोग भी मिलेगा| उनकी सेहत का बहुत ध्यान रखें| परिवार के साथ कुछ विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं अतः आपको अपने क्रोद्ध पर नियंत्रण रखना होगा| अपनी ज़िम्मेदारियाँ आप बहुत अच्छे से निभाएंगे| काम का भार बढ़ने से आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं| अपने परिवार और काम दोनों को ही समय देने की कोशिश करें| आपके बच्चे अपनी कड़ी मेहनत से पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे| जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं वे शीघ्र ही जा सकते हैं| प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी सफलता पा सकेंगे| प्रेमी युगल अच्छा समय बिता पाएंगे| जो अकेले हैं उन्हें भी जल्दी ही पार्टनर मिल सकता है| कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा| नई ऊँचाइयां छूने के अवसर प्राप्त होंगे| नई नौकरी मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं| नए करोबार से भी लाभ होगा| स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए काम से थोड़ा आराम आवश्यक है| खानपान सुधारने से भी अंतर दिखाई देगा|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का धनु राशिफल

धनु राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

फलादेश 2018 साफ़ बता रहा है कि इस वर्ष आपको बहुत से सुनहरे अवसर अपने कार्यस्थल पर प्राप्त होंगे और आपको उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहना होगा| शनि गोचर के कारण आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा और आपके जीवन में बहुत से अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे| आपकी कड़ी मेहनत लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी| जो लोग नौकरी बदलने के विषय में सोच रहे हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा चल रहा है| वेतन वृद्धि और पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं| आपके काम को प्रशंसा भी मिलेगी| राशिफल 2018 बता रहा है कि कारोबार में अपने पिता के सहयोग से आप बहुत लाभ कमाएंगे| नए कारोबार में किया गया निवेश बहुत अच्छे परिणाम देगा| आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं| शेयर मार्किट से भी आर्थिक लाभ मिलने के संकेत साफ़ हैं| अपने आर्थिक मामलों में आपको बहुत सतर्क रहना होगा| अपने सभी कागज़ों को संभाल कर रखें| किसी पर भी इतना विश्वास न करें कि कोई आपको धोखा दे सके| आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी पर सही तरीक़े से अपने ख़र्चों को संभालना आवश्यक है| जो लोग आयात-निर्यात, कपड़े, प्रिंटिंग, आर्ट और क्राफ्ट के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें बहुत मुनाफ़ा होने वाला है|

धनु राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

वर्ष 2018 धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छी आर्थिक स्थिति रहने के संकेत दे रहा है| कोई नया वाहन अथवा घर ख़रीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं| आपका जीवन भोग-विलासिता और मनोरंजन से भरपूर रहेने वाला है| आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे| नौकरी कर रहे जातकों को वेतन वृद्धि द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा| जो लोग विदेशी कारोबार से जुड़े हैं उन्हें बहुत फायदा होगा| सितारों का कहना है कि अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे जिसके अच्छे परिणाम आपको शीघ्र ही मिलने लगेंगे| कार्य से जुड़ी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है| मई के महीने में आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी इसलिए फ़िज़ूलखर्ची से बचना ज़रूरी है|

धनु राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यफल 2018 बता रहा है कि इस वर्ष विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे| परिश्रम बहुत अधिक करना होगा जिससे आपको सफलता मिल सके| बहुत से सकारात्मक बदलाव आपके जीवन को बेहतर बनाएँगे| आपकी याददाश्त और एकाग्रता की कमी के चलते आपकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है| कुछ चीज़ें आपके अनुसार न चलने के कारण भी आपका मन विचलित होगा| पर आपके भीतर की सकारात्मकता और मेहनत आपके परिणामों को अच्छा बनाएगी| उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे| प्रतियोगी परीक्षा में बैठने के लिए समय अच्छा चल रहा है| आपके माता-पिता और गुरु सभी आपको पूरा समर्थन और सहयोग देंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा| आपकी सफलता का राज़ आपकी सकारात्मक सोच पर निर्भर करेगा| साल 2018 कि भविष्यवाणी के अनुसार छात्रों के लिए इस वर्ष मैनेजमेंट, इंजिनीयरिंग, कला, और बैंकिंग की पढ़ाई बहुत अच्छी रहेगी| कोई आपके जीवन में प्रेरणा बनकर आएगा और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी|

धनु राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

धनु राशि वाले लोगों की गृहस्थी इस वर्ष बहुत अच्छे से चलेगी| ख़ुशियों का माहौल बना रहेगा और एक दूसरे में प्यार बढ़ेगा| परिवार के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे और आप अपनी ज़िम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे| काम का भार बढ़ने से आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ेगा जिसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा| आपको अपने क्रोध पर क़ाबू रखना होगा और किसी के बहकावे में आने से बचना होगा| अपने ऊपर नकारात्मक सोच को हावी न होने दें| जीवनसाथी की सेहत ख़राब होने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए उनका बहुत ध्यान रखें| पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में आपके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी| आपके भाई-बहन को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है| अगर आप अपना व्यवहार सबके साथ अच्छा रखेंगे तो आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा चलेगा|

धनु राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

इस वर्ष आपके प्रेम-समबन्धों में मिठास घुली रहेगी| आप दोनों को बहुत से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे और आप साथ में कुछ अच्छे पल बिता पाएंगे| आपके बीच आपसी समझ बढ़ेगी और सम्बन्ध मधुर बनेंगे| अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने सम्बन्धों को नया रूप देना चाह रहे हैं तो आपको माता-पिता का सहयोग और समय का साथ मिलेगा| आप साथी आपको हर मोड़ पर खड़ा मिलेगा पर आपको भी उन्हें पूरा सम्मान देना होगा| वैवाहिक जीवन की बात करें तो अपने व्यवहार को रूखा न होने दें| अपने जीवनसाथी पर संदेह न करें और उनकी ग़लत बातों को बढ़ावा न दें| कहीं घुमने जाने की योजना बन सकती है जिससे आपके संबंधों को मज़बूती मिलेगी| अपने साथी को आप कोई महंगा उपहार भी दे सकते हैं| जो लोग कुंवारे हैं उन्हें कोई पार्टनर मिल सकता है|

धनु राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों को इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है| मार्च से मई तक की अवधि में ख़ास ध्यान रखना होगा| उच्च रक्तचाप, पेट और आँखों के रोग और अनिद्रा के कारण सेहत बिगड़ सकती है| गुस्से से स्वयं को बचाना होगा| अक्टूबर के बाद आपके ऊपर काम का भार बढ़ जाएगा| ऐसे समय में आपको आराम के लिए अवश्य ही समय निकालना होगा नहीं तो स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है| बाहर का खाना न खाकर घर का बना खाना खाएं| मानसिक शांति के लिए ध्यान करना अच्छा रहेगा| व्यायाम, और योग का सहारा लेना भी अच्छा रहेगा| किसी वाहन से चोट लगने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए सावधान रहें| पुरानी बीमारी से पीड़ित लोग थोड़ा आराम महसूस करेंगे| गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधान रहना होगा| सावधान रहेंगे तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा|