Rashifal 2021 (राशिफल 2021): Horoscope 2021 in Hindi

Varshik Rashifal 2021

राशिफल 2021- नए साल में होने वाली सभी घटनाओं को पहले से ही जानने की इच्छा लोगो के मन में अक्सर आती है। यह नया साल आपके जीवन में कुछ बदलाव लेकर आएगा, जैसे इस साल मेरा करियर कैसा रहेगा, क्या मेरी शादी इस साल होगी या मेरी आर्थिक स्थिति कैसी होगी इन सब बातों का समाधान इस राशिफल 2021 में आपको मिलेगा। आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब देने के लिए एस्ट्रो राशिफल लेकर आ रहे है वार्षिक राशिफल 2021 (Hindi Horoscope 2021), जिसकी सहायता से आप अपने आने वाले कल को सफल बनाने में कामयाब होंगे।

राशिफल 2021 में आप राशिफल के साथ-साथ आप अपने प्रेम राशिफल 2021 के बारे में जानेंगे और करियर राशिफल 2021 का भी वर्णन किया जायेगा जिसके कारण आप अपने करियर में सफलता पाएंगे इसके अलावा आपके परिवार के लिए पारिवारिक राशिफल 2021 और वित्तीय राशिफल 2021 भी पढ़ सकते है। वार्षिक भविष्यफल में ग्रहों के गोचर और आने वाले साल में ग्रह-नक्षत्रों की क्या स्थिति रहेगी इसका भी वर्णन भी किया गया है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी इच्छा अनुसार अपने आपको शांत कर सकते हैं।

नए साल की वर्ष कुंडली 2021

साल 2021 के प्रारम्भ में पुष्य नक्षत्र, कन्या लग्न और कर्क राशि से होने वाला है और इस वर्ष की समाप्ति कर्क लग्न से होने वाला है। वर्ष केप्रारम्भ में मतलब जनवरी-फरवरी में शिक्षा, प्रेम, वैवाहिक, आर्थिक और करियर के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। लेकिन मार्च 2021 में मंगल देव और राहु सातवें घर में प्रवेश करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपके पारिवारिक मामले व व्यवसाय के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होगा। इस माह में आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अप्रैल और मई का महीना व्यापार और आर्थिक मामलों के लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापर, स्वस्थ्य और करियर के लिए साल 2021 के बीच में बहुत ही उत्तम होने की संभावना है।

एस्ट्रो राशिफल के अनुसार सितंबर और अक्टूबर के महीने में आपका लक आपके साथ रहने वाला है परन्तु आप अपने हेल्थ को लेकर थोड़ा सावधान रहें। इस वर्ष विदेश की यात्रा भी हो सकती है। और साल के अंत में व्यापार भी बहियत बढ़िया रहने वाला है। मंगल देव के तीसरे घर में होने से दिसंबर के महीने में आप ऊर्जावान रहेंगे, जो करियर के क्षेत्र में अच्छा होने वाला है। वर्ष कुंडली 2021 के हिसाब से यह वर्ष 2021 वित्त, स्वस्थ्य, करियर और निजी जिंदगी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है परन्तु थोड़ा उतार-चढ़ाव भी होता रहेगा। लेकिन कड़ी मेहनत करने वालों के लिए यह साल काफी उत्तम रहेगा।

सभी ग्रह जैसे मंगल, गुरु, राहू, केतु आपकी वार्षिक कुंडली में और राशि से कौन से भाव में रहेंगे? ग्रहों के गोचर 2021 आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालने वाला है? इसके साथ-साथ ग्रहों का वक्री वक्री होना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? क्या सूर्य देव के गोचर से आपका भाग्य उत्तम होने वाला है? इस वर्ष 2021 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव रहने वाला है इसके बारे में भी बताया गया है। Rashifal 2021 को विस्तार से पढ़ने के अपनी राशि को चुनें और अपना आने वाला साल अति उत्तम बनायें।