मेष राशिफल 2021

मेष राशिफल 2021 - इस साल ग्रहों की स्थिति के अनुसार आप करियर के क्षेत्र में अच्छा करने वाले है, हालाँकि आपका आर्थिक जीवन कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन आपको अपनी इनकम बढ़ाने के लिए और भी तरीके मिलेंगे जिसके कारण आप अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करेंगे। व्यापार करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा, और हो सकता है की इस राशि के जातक विदेशों से भी कुछ धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

  • शनि देव - मेष राशि के दशम भाव में
  • गुरु बृहस्पति - आप के एकादश भाव में
  • राहु - दूसरे भाव में
  • केतु- अष्टम भाव में
  • शुक्र - एकादश भाव में
2021 का मेष राशिफल

यह साल मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आपकी संगिनी आपके लये बहुत भाग्यशाली साबित होने वाली है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आप अपने प्रेमी के कही बहार भी घूमने जा सकते है, लेकिन ध्यान रहे इससे लोग तरह-तरह की बाते भी बनाएंगे, परन्तु आपको घबराने की जरुरत नहीं है। मेष राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन में प्रेम और खुशहाली लेकर आएगा।

फरवरी का समय भी इस राशि वालों के लिए अच्छा ही जाने वाला है, क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र में आकर स्वग्रही हो गया है। कार्यक्षेत्र पर दृष्टि पड़ने से काम में वृद्धि के साथ ही धन लाभ का अच्छा योग बनेगा। बिज़नेस वालों के लिए भी एक बहुत बेहतरीन समय होगा, बिज़नेस का विस्तार करने के लिए यही समय सही है। सूर्य का गोचर करके मकर में आना व चार ग्रहों का एक साथ सुख के घर में विराजमान होकर के एक चतुर ग्रही राजयोग बनाना, आप मेष राशि वालों के लिए सुखद समय लेकर आएगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। परिवार में चल रहा विवाद भी शांत होगा। विवाहित जातक साथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। बात प्रेमियों की करें तो यह योग प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय लाएगा। धन पक्ष भी मजबूत होता दिखाई दे रहा है। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा ही कह सकते हैं।

मार्च का महीना भी मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। परंतु व्यापार करने वालों के लिए यह समय संघर्षमय रहने की पूरी संभावना है। इस समय आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सोच समझकर फैसला करें। कार्य क्षेत्र वालों के लिए तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके कार्य में उन्नति, प्रमोशन व इंक्रीमेंट का योग बन रहा है। सूर्य का भी गोचर करके कुंभ राशि में आना, मंगल का गोचर करके वृषभ राशि में जाना, आपके करियर व कार्य क्षेत्र के लिए अच्छा समय बनाएगा। परंतु यह समय प्यार करने वालों के लिए सही नहीं रहने वाला है इसकी पूरी संभावना है, क्योंकि शनि की दृष्टि उस घर पर पड़ना प्रेम में उतार-चढ़ाव और साथी के साथ मतभेद व झगड़ा करवाने का काम करेगा। जिसका असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। यह समय आपके परिवार के लिए भी तनाव भरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी दोनों के बीच में वाद-विवाद का योग है। धन पक्ष के लिए एक अच्छा समय है, इसलिए वित्त को लेकर आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के लिए भी समय सही दिखाई दे रहा है।

मेष राशिफल 2021 की कुंडली में मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कुछ विशेष नहीं रहने वाला है। इस माह में खासकर प्रेमी जातक संघर्ष व तनाव से गुजरेंगे। साथी के साथ विवाद होने की पूरी संभावना है। तालमेल बना कर चलें। धैर्य से काम लेंगे तो समय आपका कट जाएगा। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना ही होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए तो समय को अच्छा कह सकते हैं क्योंकि करियर पर सूर्य की दृष्टि व सूर्य का गोचर करके मीन राशि में जाना। विद्यार्थियों के लिए भी समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में आपको परिणाम हेतु परिश्रम करना होगा। इस समय आपकी बुद्धि भ्रमित हो सकती है। विदेश संबंधी योग बन रहे हैं। अगर विदेश के लिए प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास फलीभूत हो सकता है। धन पक्ष के लिए समय ठीक है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय है परंतु सेहत का ध्यान रखें।

मई माह का मध्य समय प्यार करने वालों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। वैवाहिक जीवन वालों के लिए थोड़ा मन में चंचलता व मन चंचल रहने के पूरे आसार हैं। इसके साथ ही दूसरे के प्रति मन में शंका बनी रह सकती है। इसी महीने शनि भी 23 मई को वक्री हो जाएंगे, जो 11 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे। शनि की वक्र दृष्टि इनकम के घर में पड़ना, इनकम में थोड़ी सी कमी को दर्शाने वाला बन जाता है। धन के प्रति मन में शंका व चिंता बनाएगा।

Mesh Rashifal 2021 के मुताबिक, जून का महीना भी मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा ही जाने वाला होगा, क्योंकि बृहस्पति का लग्न में आना, भाग्य को देखना, प्रेम और वैवाहिक जीवन वाले घर को देखना इन सब मामलों में एक अच्छे रिजल्ट देने वाला योग बनाएगा। बृहस्पति की दृष्टि शुभ मानी जाती है। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बहुत अच्छा समय कह सकते हैं, क्योंकि इस समय सूर्य का भी गोचर हो जाएगा और सूर्य मेष राशि में आ जाएंगे। वहीं प्रेम वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा जाने वाला होगा भले ही इस महीने में बृहस्पति वक्र हो जाएंगे।

20 जून को बृहस्पति वक्र हो जाएंगे, जो 18 अक्टूबर तक रहेंगे, लेकिन वक्री बृहस्पति का फल भी अच्छा मिलेगा। इस समय बृहस्पति केंद्र में बैठे होंगे, ऐसे में ये अच्छा फल देने वाले बनेंगे। ये आपके प्रेम व परिवार के लिए अच्छे परिणाम देने वाले बन जाएंगे। परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से इस महीने को बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा का शनि के साथ बारहवें घर में एक विषयोग बनाना व शनि का रोग के स्वामी के साथ बैठना, सेहत को खराब करने का काम करेगा। पैरों तथा रक्त से जुड़े कुछ प्रॉब्लम सामने आ सकते हैं। साथ ही मानसिक चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। परिणाम आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है।

मेष वार्षिक राशिफल 2021 में जुलाई का महीना भी मेष राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा, क्योंकि राशि का स्वामी मंगल शुक्र के साथ त्रिकोण में शुभ योग बना रहे हैं। प्रेमियों के लिए एक अच्छा समय रहेगा। साथ ही व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय लाभ व विस्तार का कह सकते हैं। सूर्य का गोचर मिथुन राशि में सुख के घर में आकर के करियर को देखना, करियर के लिए एक बहुत अच्छा समय बनाएगा। करियर में बदलाव होगा, जो आपको नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा। शनि का भी मकर में इनकम के साथ में बैठना, इनकम को बढ़ाने का काम करेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं। यह समय आपकी शिक्षा के लिए सही है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय है।

धन का अच्छा योग है। धन लाभ होगा। रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य भी सही रहेगा। लेकिन माह का अंतिम समय नौकरीपेशा वालों के लिए सतर्क रहने का है। इस समय बृहस्पति करियर का स्वामी होकर के बारहवें में घर में चले जाएगे और 12वे भाव का बृहस्पति करियर में एक लांछन लगने का योग बना देता है। कोई सहकर्मी गलत काम करके दोष आप पर लगा सकता है। ऐसे में सावधान रहें।

अगस्त का महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। विशेष कर व्यापार करने वालों के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा। व्यापार में उन्नति व विस्तार का योग है। नौकरीपेशा वालों के लिए भी समय को बहुत अच्छा कह सकते हैं। शनि का करियर भाव में बैठना, करियर को उछालने व आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। सूर्य का भी गोचर करके कर्क राशि में बुध के साथ आना एक आदित्य योग बनाएगा। सुख व समृद्धि देने वाला योग बना देता है। यह समय आपके परिवार व प्रेम के लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में शांति व सहयोग का वातावरण बनेगा। प्रेमी जातक भी साथी के साथ महत्वपूर्ण समय बिताएंगे, क्योंकि शुक्र मंगल के साथ इस समय पंचम में रहेंगे जो प्यार को बढ़ाने का काम करेंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी यह समय सही रहेगा क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि इस घर पर पड़ना यह एक बहुत अच्छा परिणाम देने वाला होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को हम बहुत अच्छा कह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी एक अच्छा समय है। मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। धन रुका हुआ है तो इस माह में मिलने के आसार हैं। निवेश से धन लाभ होगा।

सितंबर का महीना मेष राशिफल 2021 वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला समय रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का तीसरे घर में सूर्य के साथ पराक्रम में बैठना, आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। साथ ही कार्य-क्षेत्र में उन्नति होगी। बिज़नेस वालों के लिए यह समय उनके काम व योजना के लिए अनुकूल है। प्रेम व संबंध में सुधार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस समय को हम खराब नहीं कह सकते है। सेहत को लेकर अधिक चिंता न करें। विदेश जाने वाले भी अगर प्रयास कर रहे हैं तो वे सफल हो सकते है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा, दोनों के बीच में अच्छा प्रेम रहेगा।

अंतिम तिमाही का शुरूआती समय यानी कि अक्टूबर का समय भी राशिफल 2021 में मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। राशि का स्वामी आय का स्वामी होकर के सुख के घर में सूर्य के साथ एक बहुत अच्छा योग बना रहा है। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में आना और मंगल के साथ बैठना एक सुख संबंधी योग बना देता है। आपके बिजनेस के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय यह हो सकता है। क्योंकि व्यापार के स्वामी शनि का अष्टम में जाना सही नहीं है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी बहुत अच्छा नहीं कह सकते है क्योंकि दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद हो सकता है। लिहाजा तालमेल बनाकर चलें। परिवार में भी तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक है। विदेश संबंधी जो भी काम इस समय करेंगे वे सभी बनेंगे। अगर प्रयास कर रहे हैं तो सफल हो सकते हैं।

नवंबर का समय भी मेष राशिफल वालों के लिए ठीक रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी करियर का स्वामी हो करके अपने घर पर दृष्टि बनाए हुए हैं। कार्य के लिए एक बहुत अच्छा समय है। व्यापार करने वालों के लिए भी व्यापार का विस्तार करने का यह उचित समय है। व्यापार भाव में शनि और बृहस्पति का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बन रहा है। सूर्य का भी परिवर्तन कर कन्या से निकलकर तुला में आने से, मन में थोड़ा आत्मविश्वास की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों के मन में भी शंका बनी रहेगी, पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं कर सकते हैं।

साल का अंतिम माह दिसंबर का महीना भी मेष राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी मंगल भाग्य का स्वामी होकर के तीसरे घर में चले जाएगें, जिसका प्रभाव आपके पराक्रम पर पड़ेगा। मंगल का अपने घर को देखना भाग्य में वृद्धि करेगा। सूर्य का वृश्चिक राशि में अपने मित्र के घर में आना कार्य-क्षेत्र को देखना, कार्य के लिए भी उन्नति का मार्ग खोलेगा। बिज़नेस वालों के लिए थोड़ा संघर्षमय समय हो सकता है। धैर्य से काम लें। प्रेम पक्ष व सेहत के लिए समय सही है। कुल मिलाकर साल 2021 आपके लिए सही रहेगा।