वृषभ राशिफल 2021

एस्ट्रो राशिफल पेश करते है वृष राशिफल 2021, मतलब ग्रह नक्षत्रों की गणनाओं के आधार पर वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल कैसा रहेगा और वर्ष में होने वाली सभी प्रकार की घटनाओं की जानकारी मिलेगी। जिसके आधार पर आप अपने आने वाले कल को और बेहतर बना सकते है।

2021 का वृषभ राशिफल

वृषभ वार्षिक राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) के अनुसार आपके लिए साल 2021 बहुत अच्छा रहने की संभावना है, क्योंकि साल की जो कुंडली है वह कन्या लग्न से शुरू हो रही है, कन्या लग्न, कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में कुंडली बन रही है। चूंकि कन्या लग्न में सौभाग्य का स्वामी शुक्र हैं जो तीसरे भाव में बैठकर अपने घर को देख रहे हैं। ऐसे में वर्ष की शुरूआत धमाकेदार रहने वाली है। इस वर्ष में आपको मन चाहा परिणाम मिल सकता है, परंतु इसके लिए आपको परिश्रम भी करना होगा। भाग्य व परिश्रम का संयोग आपको नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। करियर से लेकर व्यापार और प्यार से लेकर संबंध सभी आयामों पर इस वर्ष आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ परेशानियां बीच बीच में आ सकती हैं, परंतु ये ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है।

वृषभ राशि वालों के लिए कर्म के साथ भाग्य भी एक बेहतरीन साथ मिलने वाला है, जो जनवरी माह को आपके कार्यक्षेत्र के लिए एक सफल व नेम- फेम देने वाला माह बना देगा। जिससे आपका मन खुश रहेगा कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे।

चार ग्रहोंं का सुख के स्थान में एक साथ आना एक चतुर्थ ग्रही योग बनाएगा, जो फरवरी माह में आपके कार्य क्षेत्र के लिए तो अच्छा रहेगा, लेकिन शुक्र अष्टम का स्वामी होकर अस्त होना फरवरी माह में आपके हेल्थ के लिए कुछ प्रॉब्लम्स लेकर आ सकता है। इस समय आपको अपने सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खासकर आपको अपने त्वचा को बचाये रखना है, चर्म रोग होने की संभावना है।

मंगल राहु का बिज़नेस के लिए अंगारक योग बनना, साथ ही पराक्रम का स्वामी अपने घर में बैठकर के पराक्रम में वृद्धि करेगा। मार्च के महीने में वृषभ जातकों के लिए एक बड़ी सफलता का योग भी बन रहा है। पराक्रम के स्वामी का अपने घर में ही विराजमान होना, कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बना रहा है। साथ ही प्रमोशन व इंक्रीमेंट भी होने की संभावना है। बिज़नेस वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा नहीं जाने वाला है। स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं कह सकते है।

वृषभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और बिज़नेस करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा, क्योंकि भाग्य का स्वामी सूर्य और लाभ के स्वामी शुक्र का एक साथ होना और सुख स्थान में बैठना एक सुख देने वाला योग बनाता है। कार्य क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं उनके लिए विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। अगर वह इस समय प्रयास करते हैं तो विदेश का सुख भी मिल सकता है लेकिन सेहत के लिए सचेत रहना होगा। मार्च व अप्रैल माह आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। अप्रैल में कुछ परेशानियां आपका पीछा कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी काबिलियत से इससे निकलने में कामयाब हो सकते हैं।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) के मुताबिक करियर पर सूर्य की दृष्टि, भाग्य पर मंगल की दृष्टि, करियर को बृहस्पति का देखना, करियर में कुछ अच्छे बदलाव लाने के योग बना रहा है। लेकिन बुद्धि इस समय भ्रमित रहेगी स्थिरता नहीं रहेगी मन जो है कई काम की तरफ घूमेगा। जिसके चलते कार्य को करने में परेशानी हो सकती है। काम पर ध्यान दें। मई का समय भी वृष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है।

29 मई से 22 जून तक बुध वक्री रहेंगे, जिसका प्रभाव आपके मन पर पड़ेगा। मन भ्रमित रहेगा। इस समय आपको अपने मन को स्थिर रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। जून का समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा क्योंकि अच्छे योग के साथ साथ एक नेगेटिव योग भी बन रहा है। सूर्य, राहु के साथ सुख स्थान में बैठा हुआ है, जिसके कारण आपके सुख में कमी आ सकती है।

शनि चंद्रमा के साथ मिलकर विष योग बना रहा है जो आपको हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम से सामना कराएगा। इस समय आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको तनाव हो सकता है। चिंता से भी आप घिर सकते हैं। साथ ही बृहस्पति का भाग्य में बैठकर कर्म को देखना, आपके लिए मंगलकारी होगा। आपको व्यापार व कार्य में लाभ होगा। आप इस समय अपने कार्यों को करने में सक्षम होंगे। कर्म से आपको लाभ मिलने का संकेत मिल रहा है। कार्य करते रहे फल की चिंता न करें।

वृषभ राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) के अनुसार दूसरे तिमाही के अंतिम चरण में शुक्र व मंगल का त्रिकोण में एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएगा, ऐसे में यह समय ऐसा रहेगा जहां पर आपको मिलेजुले रिजल्ट मिलेंगे। इस बीच आपको कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको काम का रिजल्ट भी मिलेगा। ख़ुशियाँ भी आएंगी।

तीसरे तिमाही में बृहस्पति का बारहवें घर में बैठना आपके प्यार के लिए सही नहीं है। बदनामी का योग बना देता है। यह आपको किसी कानूनी विवाद में भी ड़ाल सकता है। शनि का एकादश में बैठ कर पंचम को देखना विद्यार्थी वर्ग को परेशानी देगा। इसके साथ ही यह शादी में भी अड़चनें बाधाएं बनाने का योग बना सकता है। कार्यक्षेत्र तो चलता रहेगा लेकिन इन चीजों से बचना पड़ेगा अपने कार्य क्षेत्र में फ्रेंड सर्कल को न आने दें। उनसे ज्यादा अपने निजी जीवन की बातें ना करें। मित्र से आपको विश्वासघात मिलने की संभावना है। जुलाई का समय इस राशि वालों के लिए संभल कर चलने वाला समय रहेगा।

अगस्त का समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है मन एकाग्र, काम में ग्रोथ और शादी के लिए भी अगर किसी की बात चल रही है, तो यह बात अंजाम तक पहुंच सकती है। जिन जातकों को प्रेम में अब तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए स्थिति बदलेगी और एक बार फिर आपके प्रेम की बहार चलेगी। साथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। यह प्रेम के लिए अच्छे रिजल्ट मिलने वाला समय रहेगा।

पंचम व चतुर्थ भाव के स्वामी एक साथ सुख के सीध में आने से एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। बृहस्पति का भाग्य में बैठना पंचम को देखना एजुकेशन फील्ड में काम करने वाले जातकों के साथ विद्यार्थियों के लिए शुभ परिणाम देगा। यह योग मैरिज के साथ - साथ प्रेम के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। विदेश यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सितंबर का समय आप वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है।

अक्टूबर का समय भी इस राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परंतु सप्तम का स्वामी बृहस्पति का अष्टम में बैठना सेहत के लिए सही नहीं है। समय इस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा। किसी तरह के संक्रमण से आप प्रभावित हो सकते हैं। शनि का चंद्रमा को देखना धन का पर्याय बना देता है अक्षय के साथ यह महीना बहुत अच्छा व बुरा भी नहीं कहा जा सकता है।

वृषभ राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) के अनुसार चौथे तिमाही का मध्य समय इन जातकों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है काम में उन्नति भाग्य साथ देगा विदेश यात्रा का योग है। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। दिसंबर का महीना भी वृष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इसकी पूरी संभावना दिखाई दे रही है। इस समय शुक्र भी वक्री होंगे। 19 दिसंबर से 1 जनवरी तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।