कन्या राशिफल 2021

वर्ष 2021 आपके लिए बहुत से सुनहरे अवसर लेकर आया है। गृह चाल के अनुसार कार्यस्थल पर अनुकूल परिवर्तन होंगे और आपके अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपका जीवन आपके अनुसार चलने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत आपको मनचाही सफलता दिलाएगी। भविष्यफल 2021 के अनुसार आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। जनवरी का महिना नए व्यापार में निवेश के लिए बहुत अच्छा रहेगा और आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा। अक्टूबर के बाद आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छे सुधार होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ने के कारण आपकी नए लोगों से पहचान होगी जिससे आपको फायदा भी पहुंचेगा। पारिवारिक जीवन से मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ हर मोड़ पर बना रहेगा। आपको उनकी सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए बहुत सावधानी बरतें। बच्चों को बहुत प्यार दें और उनकी सेहत का भी ध्यान रखें। बच्चों को पढ़ाई से थोड़ा आराम दें। आपको भी अपच, जोड़ों का दर्द और बदलते मौसम से होने वाली बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। काम से छुट्टी लेकर स्वयं को थोड़ा आराम दें।

फलादेश 2021 के अनुसार आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। कार्य से जुड़ी कोई यात्रा संभव हो सकती है। काम की अधिकता के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। माता-पिता और भाई बहन आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपके घर पर किसी शुभ कार्य के होने के संकेत भी मिल रहे हैं। सन्तान की चाहत रखने वाले जोड़ों की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई लिखाई में मन न लगने के कारण आपको बुरे परिणाम मिल सकते हैं। एकाग्रता और कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आपकी निजी ज़िन्दगी हो या कार्यस्थल सब जगह आपको सकारात्मकता देखने को मिलेगी।

2021 का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों का मन कभी कभार काम में नहीं लगेगा पर धीरे धीरे हालात वापस ठीक हो जायेंगे। कार्यस्थल पर आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे परन्तु साथ ही साथ आपको बहुत सी रुकावटें भी झेलनी पड़ेंगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त है। हो सकता है कि आपको अपने मुताबिक़ परिणाम न मिलें पर निराश हुए बिना धैर्य के साथ कार्य में जुटे रहें। समय के साथ आपके जीवन की बाधाएं दूर होती नज़र आएँगी। कन्या राशि का स्वामी गृह बुध है जो उनके जीवन में बुद्धि और व्यापार वृद्धि का कारण है। नए व्यापार में अनुमान से अधिक लाभ मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले कन्या राशि के जातकों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति का लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कपड़ा, स्टील, और प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग बहुत लाभ कमाएंगे।

वर्ष 2021 में आय में वृद्धि के योग प्रबल हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ मिलेगा और बहुत से अच्छे अवसर भी मिलेंगे। किसी भी निवेश को सोचे समझे बिना न करें। पैसे बचाने की आपकी कोशिश सफल होगी। परिवार के साथ कहीं घुमने फिरने का मौक़ा मिलेगा और वहां आपका काफी ख़र्चा हो सकता है। 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार किसी ज़मीन की ख़रीद के कारण भी पैसे ख़र्च होंगे। नए व्यापार में निवेश के चलते आर्थिक लाभ मिलेगा। जनवरी के महीने में यह लाभ बहुत अधिक देखने को मिलेगा। अक्टूबर के बाद मन मुताबिक़ परिणाम मिलेंगे। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बहुत से फायदे आपको इस वर्ष में मिलने वाले हैं। आपको एक अच्छा बजट बना कर उसपर चलना होगा इससे आप बचत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक लेन देन में बहुत सावधानी बरतनी होगी नहीं तो नुक़सान हो सकता है। किसी परिचित से धोखा मिल सकता है।

वैदिक फलादेश के अनुसार साल 2021 कन्या राशि से जुड़े विद्यार्थियों के लिए बहुत सी चुनौतियाँ लेकर आया है। किसी न किसी बाधा का सामना आपको करना पड़ेगा जिसके चलते पढ़ाई-लिखाई प्रभावित होगी। एकाग्रता की कमी के चलते पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपने मन को शांत करने के लिए आप मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आपके बुरे प्रदर्शन के कारण माता-पिता नाराज़ हो सकते हैं पर फिर भी वे आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर मिलेंगे। आपको केवल अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर टिकाए रखना होगा। पढ़ाई के लिए अधिक समय निकालने के प्रयास करने होंगे। कठिनाई के समय में आपके गुरुजन और परिवारजन आपकी सहायता करेंगे। साल 2021 के मध्य में आपके भीतर नयी उर्जा का प्रवाह होगा जिसके चलते आपका मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा। नयी चीज़ें सीखने की चाह पैदा होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी अच्छे अंक ला पाएंगे परन्तु बहुत मेहनत करनी होगी। योग और ध्यान आपकी पढ़ाई की क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

कन्या राशि के जातकों की गृहस्थी की बात करें तो सब कुछ सामान्य रहेगा। कुछ विवाद उत्पन्न होने के कारण थोड़ी कठिनाइयाँ आ सकती हैं। कार्यस्थल पर आपकी व्यवस्तता परेशान कर सकती है। पर परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने का मौक़ा आपको मिलेगा। सामाजिक दायरे में इज़ाफा होगा जिसका लाभ आपको पहुंचेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का साथ आपको मज़बूती देगा। अक्टूबर में आपके जीवनसाथी की तबियत ख़राब होने के संकेत मिल रहे हैं। उनका बहुत ध्यान रखें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी भी झगड़े को आगे न बढाएं। पूरा परिवार कहीं घुमने जा सकता है जिससे आपसी संबंधों में और मधुरता आएगी। आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने जीवासाथी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आप कोई अच्छा उपहार उन्हें दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार होगा और साथ में ख़ूबसूरत पल बिताने का मौक़ा भी मिलेगा। यदि आप अपने कहे गए शब्दों पर ध्यान देंगे और कोई कड़वी बात नहीं करेंगे तो साल 2021 बहुत ही अच्छा बीतने वाला है।

साल 2021 का वैदिक ज्योतिषफल बता रहा है कि कन्या राशि वालों को इस बार बहुत सी दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जोड़ों की आपसी समझ में कमी आएगी जिसके चलते मतभेद और अलगाव हो सकते हैं। ऐसे समय में आप दोनों को बहुत धैर्य और समझदारी के साथ इन हालात को संभालना होगा। ग़ुस्से और संदेह को दूर कर केवल अपने रिश्ते पर ध्यान देना होगा। जल्दी ही यह स्थिति समाप्त हो जाएगी। फरवरी महीने के बाद आपकी ग्रह चाल बदलेगी और आपसी प्रेम बढ़ने लगेगा। अप्रैल के महीने में किसी रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। अविवाहित जातक किसी को प्रपोज़ करने का मन बना रहें हैं तो देर न करें। आपको मन मुताबिक़ जवाब मिलेगा। अपने प्रेमी जीवन में आगे बढ़ने के लिए सारे फ़ैसले सोच समझ कर लें और किसी की बातों में न आएं।

भविष्यफल 2021 के अनुसार आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपकी अनियंत्रित दिनचर्या इसका सबसे बड़ा कारण बनेगी। सिरदर्द, अपच, और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है जिससे आपका काम भी प्रभावित होगा। साल के मध्य में आप उर्जाहीन महसूस करेंगे और किसी काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नींद न पूरी होने के कारण आपके स्वभाव में चिडचिडापन और ग़ुस्सा बढ़ेगा। आपके गृह बता रहे हैं कि आपको घर के अन्दर और बाहर बहुत सावधान रहना होगा। वाहन चलाते समय पूरा ध्यान रखें। जो जातक ह्रदय रोग और उच्च रक्तचाप के मरीज़ हैं उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर को दिखाते रहना होगा। बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान रखें क्योंकि बीमारी के कारण उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा। आपके सितारे भी आपको थोड़ा आराम करने की सलाह दे रहे हैं। अच्छा खानपान, योग और ध्यान और व्यायाम आपके लिए अच्छा रहेगा।