सिंह राशिफल 2021

सिंह राशि के जातकों का झुकाव इस वर्ष आध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको अपने प्रयासों में तेज़ी लानी होगी। सफलता मिलने से आपको कोई रोक नहीं सकता। गृहस्थी भी अच्छी चलेगी और परिवार से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। सभी परिवारजन साथ में अच्छा समय बिता पाएंगे। आपके संघर्ष में आपका जीवनसाथी हमेशा साथ खड़ा रहेगा। जनवरी से फरवरी तक की अवधि में आपको अपने भाई बहनों की सेहत की ओर बहुत ध्यान देना होगा। गर्भवती महिलाओं को जनवरी से फरवरी तक की अवधि में बहुत सावधान रहना होगा।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम समबन्धों में मिश्रित परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी अपने पार्टनर से बहस हो सकती है पर जल्दी ही मामला सुलझ जाएगा। समय के साथ आप दोनों का सम्बन्ध गहरा होगा और प्यार बढ़ेगा। आपको स्वयं को आलस से बचाते हुए अपना पूरा ध्यान और उर्जा लक्ष्य प्राप्ति में लगानी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन नई ऊँचाइयों को छुएगा। आपके काम को सराहा जाएगा। व्यापार करने वाले जातकों को बहुत अधिक लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। फलादेश 2021 बता रहा है कि शेयर बाज़ार से आर्थिक लाभ होगा। कारोबार से जुड़ी विदेश यात्रा संभव हो सकती है।

राशिफल 2021 के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। पिता के व्यवसाय से भी आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। कड़ी मेहनत से ही वे सफलता पा सकेंगे। आपका प्यार और मदद उनके लिए सहायक सिद्ध होंगे। अक्टूबर के महीने से आपके निजी और पेशेवर जीवन में अच्छे बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी और इसका लाभ आपको मिल सकेगा। आपकी मान और प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा।

2021 का सिंह राशिफल

आपका कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन आपके अधिकारियों को बहुत प्रभावित करेगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी पर साथ ही साथ आपको उसे संभालना होगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा चल रहा है। कार्यस्थल पर होने वाली पॉलिटिक्स से आपको बचना होगा। साल के शुरुआती दो महीने आपको बहुत ध्यान से रहना होगा। अपने साथ काम कर रही महिलाओं के साथ अच्छे से बर्ताव करें। भविष्यकथन 2021 के अनुसार काम अधिक होने के कारण आपको थकन से गुज़रना पड़ेगा। आपका काम भी इससे प्रभावित होगा इसलिए थोड़ा आराम करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं। व्यवसायी व्यक्ति अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। यदि किसी बड़े निवेश के विषय में सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त है। पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों को बहुत लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आयात निर्यात, संचार, बेकरी, प्रॉपर्टी, संचार, खान-पान, इलेक्ट्रिक और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यापारी भी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभ पहुँचाएँगी। कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मनचाहे परिणाम दे सकता है।

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। किसी को उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। किसी ज़मीन में निवेश करना संभव है। पूरी समझदारी के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए अच्छे साबित होंगे। आपकी बचत के साथ साथ ख़र्चे बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। एक बजट सुनिश्चित करें और उसका पालन करें। जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ होगा। शेयर मार्किट में लम्बे समय के लिए पैसा लगाना अच्छा रहेगा। विदेश से जुड़े व्यापार से भी लाभ मिलेगा। इस समय बचाया गया पैसा आपके भविष्य में सहायक साबित होगा। नए रास्ते अपना कर आप अच्छे पैसे कमा पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेने के बाद ही कारोबार में विस्तार करना अच्छा रहेगा। आर्थिक नुक़सान से बचने के लिए जुआ और लॉटरी से दूर रहना होगा। पैसों के मामलों में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

इस वर्ष सिंह राशि से जुड़े विद्यार्थियों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिन्हें आप कड़ी मेहनत से ही जीत सकते हैं। अपनी कमियों को दूर किए बिना आपकी मेहनत भी इच्छित परिणाम नहीं दे पाएगी। हताश न हों और कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएं। ग्रहों की चाल कुछ ऐसी है की आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। आपको अपना ध्यान एकाग्र कर पढ़ाई में लगाना होगा। योग और ध्यान इसमें आपके लिए सहायक रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको सफलता मिलेगी। मई से सितम्बर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इंजिनीयरिंग, मेडिकल, कला, और एमबीए से जुड़े विद्यार्थी सफलता पा सकेंगे। आपकी मेहनत आपको विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर दिला सकती है। पढ़ाई में कोई भी लापरवाही आपके परिणामों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

गृहस्थी से जुड़ा आपका वैदिक भविष्यफल अच्छे संकेत दे रहा है। जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहेगा और आपसी समझ में इज़ाफा होगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप परिवार की ओर अपनी ज़िम्मेदारीयों को बहुत अच्छे से निभाएंगे। आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अपने भाई-बहनों की सेहत को लेकर सावधान रहें। कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। अपने परिवार और अपनी सफलता के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चे पढ़ाई के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे। पढ़ाई से जुड़ी कुछ समस्याएं उन्हें परेशान कर सकती हैं। अपने जीवन से जुड़ी योजनाओं और बातों को किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

प्रेम से जुड़े मामलों में आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। आपके और आपके प्रेमी के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जो आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डालेंगे। आपस में बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें जिससे एक दूसरे को ठेस न पहुंचे। अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाएं रखें। यह स्थिति अधिक दिनों तक नहीं रहेगी और बातचीत ही इसे सुलझाने का सबसे अच्छा रास्ता है। जल्दी ही हालात बदलेंगे और आपका रिश्ता सुधरेगा। आपके गृह बता रहे हैं कि इस वर्ष आप हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देंगे। साथ गुज़ारने के लिए समय अधिक नहीं मिलेगा पर सोशल मीडिया द्वारा आप जुड़े रहेंगे। अपने साथी के साथ विदेश यात्रा भी संभव हो सकती है। माँ-बाप द्वारा भी आपके रिश्ते को सहमति मिल जाएगी। अपने रिश्ते में इमानदारी के साथ आगे बढें।

वर्ष 2021 आपसे सेहत का पूरा ध्यान रखने की अपेक्षा करता है क्योंकि ज़रा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। बिगड़े हुए स्वास्थ्य का असर आपकी निजी और पेशेवर ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपनी क्षमता के अनुसार काम करना अच्छा रहेगा। अच्छा खान-पान आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने लक्ष्य प्राप्ति को ध्यान में रखें। आपके सितारों की चाल बता रही है कि सिरदर्द, गले से जुड़े रोग और जोड़ों में दर्द आपको परेशान कर सकता है इसलिए पूरी सावधानी बरतें। पेट के निचले हिस्से में इन्फेक्शन अथवा दर्द के कारण पीड़ा हो सकती है। निजी साफ़ सफ़ाई द्वारा आप अपनी सेहत सुधार सकते हैं। बदलते मौसम का प्रभाव भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधान रहना होगा और चिकित्सक का परामर्श लेते रहना होगा। आपको अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने से आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा।