कुंभ राशिफल 2021

फलादेश 2021 संकेत दे रहा है कि यह वर्ष आपके लिए बहुत आनंदमय रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। सफलता पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। आय के नए स्त्रोत आपके जीवन में प्रवेश करेंगे और आपका पूरा ध्यान पैसे बचाने पर भी होगा। परिवार की ज़िम्मेदारी आप पूरे मन से निभाएंगे। दूर की यात्राओं का योग बन रहा है अतः यह आपको फ़ायदा भी पहुंचाएंगी। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन के लिए आपकी प्रशंसा होगी। वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी हो सकती है। अपने पदाधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर होने वाली नकारात्मक गतिविधियों से आपको बचना होगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। जो लोग पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें आराम मिलेगा। खानपान में सुधार लाकर आप स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शुरुआत के दो महीने थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं पर आगे चलकर सब कुछ बहुत अच्छे से चलेगा। सभी लोगों से बहुत सोच समझ कर बात करें। जीवनसाथी की तबियत थोड़ी ख़राब हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और उन्हें आपके साथ की आवश्यकता पड़ेगी। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। प्रेम-संबंधों की बात करें तो आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप दोनों के बीच समझ-बूझ बढ़ेगी और रिश्ता मज़बूत होगा। विद्यार्थियों को इस वर्ष बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। इस वर्ष आपको अनेकों सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं इसलिए स्वयं को तैयार रखें।

2021 का कुंभ राशिफल

भविष्यकथन 2021 के अनुसार नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत मूल्यवान रहेगा। आपकी मेहनत में बढ़ोत्तरी होगी और अधिकारियों से सराहना भी मिलेगी। वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी हो सकती है। आप अपना अधिकतर समय काम करने में व्यतीत करेंगे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर होने वाले विवादों से स्वयं को बचा कर रखें। आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति भी हो सकती है। जो निर्णय आपने सोच समझ कर लिए हैं वे आपको लाभ पहुँचाएंगे। काम से जुड़ी यात्राओं का योग बन रहा है। मई से नवंबर की अवधि में विदेश यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। जनवरी से मार्च की अवधि में क्रोध और आक्रामक व्यवहार से बचें और योग का सहारा लें। कारोबार में बहुत अधिक मुनाफ़ा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको पैसों की आवश्यकता पड़ेगी। जनवरी से मार्च की अवधि में पार्टनरशिप करना आपको नुक़सान पहुंचा सकता है। अप्रैल से मई तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा और रुके हुए काम पूर्ण होने लगेंगे। आप अपने विरोधियों को अच्छी मात देंगे।

ग्रहों की चाल बता रही है कि केवल मेहनत करके ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। सभी चीज़ों को अच्छे से संभाल कर चलेंगे तो पैसे की कमी नहीं होगी और जीवन में सुख बना रहेगा। कर्ज़ चुकाने में भी आप स्वयं को सक्षम पाएँगे। कोई अच्छा अवसर इस अवधि में आपके पास आ सकता है बस आपको तैयार रहना होगा। मार्च से जुलाई तक आर्थिक नुक़सान हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। आय के नए स्त्रोत आपको मिलेंगे। अपने निर्णय बहुत सोच समझ कर लें। किसी भी काग़ज़ पर बिना सोचे समझें हस्ताक्षर करना ठीक नहीं होगा। अक्टूबर के मध्य में पैसों की आवक में कमी हो सकती है। जो लोग डिज़ाइनिंग, आर्ट, आर्किटेक्ट, निर्यात, और फैशन से जुड़े हैं उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। विदेश में कार्य करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत साफ़ दिखाई दे रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। बहुत से बदलाव आपके जीवन को प्रभावित करेंगे पर आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखना होगा। आपके आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी आ सकती है पर जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपको सही दिशा में आगे बढ़ते रहना है। पढ़ाई के लिए थोड़ा अधिक समय देना होगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा नहीं तो पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं। माता-पिता और गुरुजन आपका मनोबल बढ़ाते रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आपका झुकाव नई चीज़ें सीखने की ओर होगा।

भविष्यकथन 2021 के अनुसार गृहस्थी से जुड़ी कोई समस्या सर उठाती दिखाई नहीं दे रही है। आपके भीतर सकारात्मक विचारों का विकास होगा। समझदारी से काम लेंगे तो किसी भी प्रकार के विवाद को टाल सकेंगे। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलेगा और आपके संबंधों में दृढ़ता आएगी। कुछ समय के लिए बात बिगड़ सकती है पर जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। मार्च से अप्रैल की अवधि में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। जनवरी मध्य से मार्च और अक्टूबर का समय भी संवेदनशील है। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने के योग बन रहे हैं। जनवरी से फरवरी तक व्यापार में जीवनसाथी का साथ आपको सफलता दिलाएगा। बच्चों की शरारतों के कारण परेशानी हो सकती है और उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापण देखने को मिलेगा। उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में घर पर पूजा-पाठ होने के संकेत मिल रहे हैं। अपने पिता की सेहत का जनवरी मध्य और मई से लेकर नवंबर तक ध्यान रखना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहिन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। किसी नए व्यक्ति पर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं होगा।

भविष्यवाणी 2021 से साफ़ पता चल रहा है कि प्रेम-संबंधों के मामलों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। साल के आरम्भ में विवाद जन्म ले सकते हैं इसलिए बहस करने से बचें और समझदारी से काम लें। अपने साथी पर विश्वास बनाए रखें। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण बनाए रखें। आप दोनों को एक दूसरे की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अप्रैल से मई तक की अवधि में मन मुताबिक़ परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूर रहने के बाद भी आपका संपर्क बना रहेगा। अभी अपने पार्टनर के साथ शादी करने के निर्णय को थोड़ा टालना ठीक रहेगा। माता-पिता से अभी सहमति मिलने में समय लग सकता है। जो लोग अभी अकेले हैं उन्हें जल्दी ही मनपसंद साथी मिल सकता है। इस वर्ष थोड़ी कठिनाइयाँ आएंगी पर आपकी सतर्कता उनसे उभरने में मदद करेगी।

भविष्यफल 2021 के अनुसार आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है। समय पर भोजन और काम दोनों ही ज़रूरी हैं। अप्रैल मध्य से सितम्बर तक की अवधि में कार्यभार अधिक होने के चलते पेट सम्बंधित रोग हो सकते हैं। काम के साथ थोड़ा आराम भी करना होगा। मई से नवंबर के बीच का समय ठीक नहीं है अतः चोट लग सकती है। बाहर का उल्टा-सीधा खाना नुक़सान पहुंचाएगा। दिसंबर का महिना स्वास्थ्य के हिसाब से सावधानी बरतने का है। पुरानी बीमारी से थोड़ा आराम मिलने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। नियमित योग और व्यायाम से सेहत में सुधार होगा।