मिथुन राशिफल 2021

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उर्जा से भरा होगा। लगभग सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी और उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों पर बहुत ध्यान दें और कुछ भी अनुचित न बोलें। भविष्यफल 2021 के अनुसार पूर्व समय में किये गए कार्यों के लिए आपको सराहा जा सकता है और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। काम की अधिकता के चलते आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है जिस कारण आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाना होगा नहीं तो आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

साल 2021 के वैदिक ज्योतिष राशिफल के अनुसार आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी और आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। इस वर्ष की अंतिम तिमाही में आपको अपनी आर्थिक अथिति पर कड़ी दृष्टि रखनी होगी और ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अच्छे निर्णय व्यापार में लाभ दिलाएंगे। पिता की ओर से आपको सहयोग मिलता रहेगा। गारमेंट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्टील से जुड़े व्यापारियों को बहुत लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके बच्चे पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ कहीं घुमने जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। अपने प्रेमी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। फलादेश 2021 के अनुसार जो जातक अकेले हैं उन्हें भी कोई मनपसंद साथी मिल सकता है। बाहर का खाना खाने से आपकी सेहत ख़राब हो सकती है। जोड़ों का दर्द और वायु प्रदूषण से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। अपना स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए थोड़ा आराम, योग और ध्यान आपके लिए अच्छा रहेगा।

2021 का मिथुन राशिफल

इस वर्ष कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने के साथ साथ सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। आपके भीतर सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के आपको अनेकों अवसर मिलेंगे जिनके द्वारा आपको सफलता मिलेगी। भविष्यकथन 2021 के अनुसार आप इस वर्ष बहुत धन अर्जित कर पाएंगे। नयी नौकरी अथवा तबादले के संकेत भी मिल रहे हैं। वेतन वृद्धि भी हो सकती है। बुध गृह आपकी राशि का स्वामी है इसलिए आपकी बुद्धि में वृद्धि होगी और आपके विवेकपूर्ण निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे। अपनी प्रत्येक ज़िम्मेदारी को आप अच्छे से निभाएंगे। वास्तु उपाय करने से आपको अपने व्यापार में बहुत लाभ मिलेगा। बहुत सोच समझकर और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कोई बड़े निवेश के बारे में क़दम उठाएं। विदेशी कारोबार से आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार को बढ़ाने और फैलाने के लिए समय अच्छा चल रहा है। बिज़नेस पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है पर जल्दी ही सब ठीक होने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति को प्रबलता प्रदान करेगा। आय वृद्धि के लिए नए स्त्रोत मिलने के योग बन रहे हैं पर फिज़ूलखर्ची न करना अच्छा रहेगा। इस वर्ष धन व्यय अधिक हो सकता है। बचत करने से आपको अपने भविष्य में सहायता मिलेगी। साल के आरम्भ में कुछ आर्थिक तंगी हो सकती है पर जल्दी ही आप इस परिस्थिति से बाहर आ जायेंगे। आपको बहुत से धन कमाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। भविष्यकथन 2021 के अनुसार मई से नवंबर का समय धन अर्जित करने के लिए बहुत अच्छा है। विदेशी व्यापार से आने वाले पैसे को आप अपने व्यापार के विस्तार में लगा पाएंगे। कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं पर पैसों की कमी कभी नहीं होगी। जुआ और लॉटरी जैसी आदतों से बचना अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़े लेन देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। फलादेश 2021 बता रहा है कि स्टॉक मार्किट से भी धन लाभ हो सकता है। ब्यूटी प्रोडक्ट, कपडे, इस्पात, पर्यटन और दुग्ध से जुड़े व्यापार में पैसा लगाना अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई निवेश करें। सोच समझ कर आगे बढेंगे तो सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी बुध है जो आपकी बुद्धिमत्ता में वृद्धि करेगा। पढ़ाई लिखाई में मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जनवरी के मध्य का समय बहुत ही अच्छा रहेगा और सफलता आपके क़दम चूमेगी। मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार आपको अपने मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। अपने रुचि के क्षेत्र में पढ़ाई करने से आपके अन्दर सक्रियता बनी रहेगी और सफलता का मार्ग बनता चला जायेगा। मैनेजमेंट, मनोविज्ञान, इंजीनियरिंग, और चित्रकला से जुड़े छात्र बहुत सफल रहेंगे। योग द्वारा आप अपनी मस्तिष्क शक्ति बढ़ा सकते हैं और नयी चीज़ें सीख सकते हैं। परिवार, दोस्त और शिक्षक सभी आपको सहयोग देंगे।

पारिवारिक मामलों में मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष मिले जुले परिणाम मिलेंगे। व्यस्तता के कारण आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। साथ बैठकर इस समस्या का हल निकालें। परिवार के सदस्यों के बीच भी कहा सुनी हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आप दोनों एक दूसरे की लक्ष्य प्राप्ति में पूरा साथ दें। भविष्यवाणी 2021 के अनुसार घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है जिससे परिवार के आपसी मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। एक ओर आप कोई ज़मीन अथवा नया मकान खरीद सकते हैं तो दूसरी ओर जीवनसाथी और बच्चों के लिए उपहार ले सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और नए लोगों से दोस्ती होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी और आपके परिवार की रुचि बढ़ेगी। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई में आपके बच्चे बहुत अच्छे परिणाम लायेंगे। माता-पिता और भाइयों का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान के कारण आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

इस वर्ष प्रेम संबंधों में बहुत मिठास देखने को मिलेगी। अपने प्रेमी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। किसी रोमांटिक जगह घुमने का मौक़ा मिलेगा। अपने प्रेमी के लिए आप उपहार भी ख़रीद सकते हैं। शादी के बारे में सोच रहे प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है। माता-पिता की आज्ञा आसानी से मिल सकती है। अपने संबंधों की मधुरता बनाये रखने के लिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। जनवरी से मार्च तक का समय शांत रहने और ग़ुस्से पर काबू रखने का है। जो जातक अभी तक अकेले हैं उन्हें जल्दी ही मनपसंद साथी मिल सकता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो कुछ समय बाद आप अपनी भावनाएं उन्हें बताएं। अपने साथी को सम्मान और प्रेम देकर अपने रिश्ते को मज़बूत बनाना आवश्यक है।

वर्ष 2021 में आपकी सेहत कुछ ख़ास नहीं रहने वाली है। परेशानी से बचने के लिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और डॉक्टर के पास जाते रहना होगा। सेहत में उतार चढ़ाव के चलते कार्य स्थल पर आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। अप्रैल का महिना सेहत के मामले में बहुत संवेदनशील रहने वाला है। कोई गंभीर चोट लगने की आशंका दिखाई दे रही है। फलादेश 2021 बता रहा है कि आपको अपने क्रोध पर क़ाबू रखना होगा नहीं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। मोटापे और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए चिकित्सक की सलाह के साथ योग और व्यायाम भी करें। जो भी जातक शुगर के मरीज़ हैं वे सतर्क रहें और अपनी दवा साथ रखें। परिवार में कलह के चलते आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है इसलिए योग करें और किसी शांत जगह जाकर मस्तिष्क को आराम दें।