प्रेम संबंधों की बात की जाए तो, यह आज थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है। इस दौरान आपके और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर, वाद विवाद जन्म ले सकता है और बात का बतंगड़ बनने के कारण आपके रिश्ते पर अलगाव के बादल मंडरा सकते हैं। शादीशुदा जातकों की बात करें तो, आज आपके अपने पति या पत्नी के साथ किसी बात को लेकर टकरार होने की आशंका है।