कुम्भ का दैनिक राशिफल - Aaj ka Kumbh Rashifal

To read in English, please click here - Today's Aquarius Horoscope

Tuesday, October 27, 2026

अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।