धनु का दैनिक राशिफल - Aaj ka Dhanu Rashifal

To read in English, please click here - Today's Sagittarius Horoscope

Saturday, September 19, 2026

आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज़ क़दम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।