कल का मीन राशिफल - Meen Ka Kal Ka Rashifal

To read in English, please click here - Tomorrow Pisces Horoscope

Friday, October 9, 2026

आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।