तुला राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

राशिफल 2018 साफ़ बता रहा है कि अपने हर फैसले को लेने में आपको पूरा संयम बरतना होगा| आपका ग़लत भाव से लिया गया निर्णय आपके निजी और कामकाजी जीवन को प्रभावित करेगा| परिजन हों या कोई अपरिचित सभी से संभल कर बात करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है| कार्यस्थल पर आपको बहुत से सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं और अधिकारियों से प्रशंसा भी मिलेगी| आप अपने सहकर्मियों के द्वेष का निशाना बन सकते हैं पर बिना चिंता किए अपने काम से काम रखें| बहुत से सकारात्मक बदलाव आपके कॅरियर को नए क्षितिज तक ले जाएंगे| नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातक सफलता पा सकेंगे| कार्य से जुड़ी कोई यात्रा संभव हो सकती है| व्यवसायी व्यक्तियों को बहुत लाभ मिलेगा| आय वृद्धि के साथ साथ जनवरी से मार्च तक की अवधि में आय के नए स्त्रोत मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं| अपने भविष्य के लिए भी आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे| साल 2018 में आपका स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है| सेहत का पूरा ध्यान रखने के साथ अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम आपके लिए अच्छा रहेगा| आपके बच्चे पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे और सेहतमंद भी रहेंगे| प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे| वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है| इस वर्ष आपको स्वयं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना होगा सफलता आपके क़दम चूमेगी|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का तुला राशिफल

तुला राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

भविष्यकथन 2018 संकेत दे रहा है कि तुला राशि के जातकों को करियर में बहुत सफलता मिलेगी| आपको हर मौक़े का भरपूर फ़ायदा उठाना होगा| वेतन वृद्धि और पदोन्नति जैसे लाभ आपको मिलेंगे| आपको अपने अधिकारियों से प्रशंसा और सहयोग मिलेगा| आपको तेज़ी से सफलता मिलती देख आपके सहयोगी आपसे ईर्ष्या करेंगे| आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखन होगा| किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और सबसे अच्छा बोलें| जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष बहुत मुनाफा होने के योग बन रहे हैं| अपनी मेहनत और लगन से आप बहुत सफलता प्राप्त करेंगे| आपके करियर में अच्छे बदलाव आएंगे और आर्थिक रूप से आप को मज़बूती मिलेगी| आय के नए स्त्रोत आपकी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बना देंगे| कार्य से जुड़ी बहुत सी यात्राएं हो सकती हैं जिसमे विदेश यात्रा भी संभव है| इन सभी यात्राओं से आपको बहुत लाभ मिलेगा| अभिनय, कला, वास्तुकार, प्रिंटिंग, डिज़ाइनिंग, फैशन, कॉस्मेटिक, और मीडिया से जुड़े व्यापारी बहुत मुनाफा कमा सकते हैं| यदि कारोबार को बढ़ाने के विषय में सोच रहे हैं तो यही सही समय है| ज़मीन जायदाद से जुड़े किसी भी निवेश में लापरवाही न बरतें| वर्ष 2018 आपके लिए बहुत से अवसर लेकर आने वाला है इसलिए स्वयं को पूरी तरह तैयार रखें|

तुला राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यकथन 2018 के अनुसार इस वर्ष आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी| आपके पैसों से जुड़े सभी काम बिना रुकावट पूरे होंगे| अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे और इसका सकारात्मक परिणाम आपको दिखाई भी देगा| आप स्वयं को कर्ज़ चुकाने में सक्षम पाएंगे| जनवरी से मार्च तक की अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक रहेगी| नए कारोबार में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा| व्यवसाय को और बढ़ने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें| विदेश से जुड़े कारोबार में भी बहुत लाभ मिलेगा| साल के मध्य में आपके ख़र्चे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं पर आपकी आर्थिक स्थिति भी आपका साथ देगी| छोटे कारोबारियों को लाभ कमाने के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं| शेयर मार्किट से भी आपको अच्छा मुनाफा होगा| जीवनसाथी से भी आपको आर्थिक लाभ कमाने में मदद मिलेगी| फ़ालतू ख़र्चे न करें नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं| अपने भविष्य के लिए पैसे बचाएं| आपको अपने काम में ध्यान लगाना है फिर देखिये आपका यह वर्ष बहुत अच्छा बीतेगा|

तुला राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यफल 2018 संकेत दे रहा है कि यह वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी चुनौतियाँ लेकर आया है| साल के शुरू में ही आपकी एकाग्रता कमज़ोर पड़ेगी जिससे आपका ध्यान पढ़ाई से भटक जाएगा| बहुत ज़्यादा मेहनत करके ही आप अच्छे परिणाम की अपेक्षा कर सकते हैं| आपका सारा ध्यान केवल आपके लक्ष्य पर होना चाहिए| आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा और योग द्वारा अपनी एकाग्रता बढाएं| तुला राशिफल 2018 के अनुसार आप अभ्यास द्वारा अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं| जो विद्यार्थी विदेश में पढाई करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है| जुलाई 2018 के बाद यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं तो आपको सफलता मिलेगी| इस वर्ष आपको औसत परिणाम मिलेंगे|

तुला राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

गृहस्थ जीवन में साल 2018 में आपको मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं| साल की शुरुआत में आपके भीतर ऊर्जा का प्रवाह होगा और जोश बना रहेगा| हालात शायद आपके अनुसार न चलें जिसके वजह से आपका स्वाभाव चिड़चिड़ा हो सकता है| इन हालात के चलते आपकी अपने जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है| आपको अपने गुस्से पर क़ाबू पाना होगा और सबसे अच्छे से बात करनी होगी| आपकी किसी भी बात से किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए| अपने सभी परिवार के सदस्यों से रिश्ते अच्छे बनाए रखें| आपकी ग्रह दशा बता रही है कि आप काम में बहुत व्यस्त रहने वाले हैं जिस कारण आपको परिवार और जीवनसाथी के साथ बिताने के लिए समय अधिक नहीं मिलेगा| आपको अपने प्रयासों द्वारा ही समय निकाल कर परिवार को देना होगा| पढ़ाई में आपके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे| परिवार के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाना संभव हो सकता है| आपके घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन होने के योग बन रहे हैं| अपनी माताजी की तबियत का बहुत ध्यान रखें| अपने प्रयासों द्वारा आप इस वर्ष को अपने लिए बहुत अच्छा बना सकते हैं|

तुला राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

प्रेम से जुड़े मामले बहुत सी चुनौतियों के साथ इस वर्ष आपके जीवन को प्रभावित करेंगे| पर यह सब साल के शुरुआत में ही रहेगा इसलिए घबराएं नहीं| अपने प्रेमी से पूरे आदर के साथ बात करें और अच्छा व्यवहार करें| बातचीत ही आपकी समस्या का सबसे अच्छा समाधान है| राशिफल 2018 आपको साफ़ साफ़ बता रहा है कि आपकी सच्चे मन से की गई मेहनत आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी| यह वर्ष आपको वही देगा जो आप सच में अपने लिए चाह रहे हैं| मार्च महीने के बाद आपको अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे| कहीं घूमने फिरने की कोई योजना भी बन सकती है| आप अपने प्रेमी के लिए कोई उपहार लेने का मन बना सकते हैं| साल के अंत में आप दोनों के बीच सम्बन्ध और मधुर हो जाएंगे| पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा और संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं| जो तुला राशि के जातक अभी कुंवारे हैं और शादी की इच्छा रखते हैं तो वे भी तैयार हो जाएं| यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उन्हें अपनी भावनाएं बताने का यही सही समय है|

तुला राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस वर्ष थोड़ी सावधानी बरतनी होगी| ग़लत खानपान के कारण बीमारियाँ बढ़ने की आशंका है| अधिक तला-भुना खाना आपको पेट सम्बन्धी रोग दे सकता है| काम से थोड़ा समय निकालें और थकान से अपने मन और शरीर को थोड़ा आराम दें| अपना स्वास्थ्य बनाने के लिए व्यायाम भी एक अच्छा रास्ता है| क्रोध को अपने आस पास भी न भटकने दें| आपको मशीन आदि उपकरणों का इस्तेमाल बहुत ध्यान से करना होगा क्योंकि आपको चोट लग सकती है| मधुमेह, नेत्र रोग, पीठ दर्द और सिरदर्द के कारण आप परेशान हो सकते हैं| जो लोग ह्रदय रोग से पीड़ित हैं उन्हें बहुत सावधान रहना होगा| बदलता मौसम भी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है| अपनी मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं|