मिथुन राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उर्जा से भरा होगा| लगभग सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी| अपने जीवनसाथी और उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों पर बहुत ध्यान दें और कुछ भी अनुचित न बोलें| भविष्यफल 2018 के अनुसार पूर्व समय में किये गए कार्यों के लिए आपको सराहा जा सकता है और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं| काम की अधिकता के चलते आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है जिस कारण आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे| आपको अपने कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाना होगा नहीं तो आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं| साल 2018 के वैदिक ज्योतिष राशिफल के अनुसार आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी और आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| इस वर्ष की अंतिम तिमाही में आपको अपनी आर्थिक अथिति पर कड़ी दृष्टि रखनी होगी और ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा| आपके अच्छे निर्णय व्यापार में लाभ दिलाएंगे| पिता की ओर से आपको सहयोग मिलता रहेगा| गारमेंट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्टील से जुड़े व्यापारियों को बहुत लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं| जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा| आपके बच्चे पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे| परिवार के साथ कहीं घुमने जाने के संकेत भी मिल रहे हैं| अपने प्रेमी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे| फलादेश 2018 के अनुसार जो जातक अकेले हैं उन्हें भी कोई मनपसंद साथी मिल सकता है| बाहर का खाना खाने से आपकी सेहत ख़राब हो सकती है| जोड़ों का दर्द और वायु प्रदूषण से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं| अपना स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए थोड़ा आराम, योग और ध्यान आपके लिए अच्छा रहेगा|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

इस वर्ष कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और अनुकूल परिणाम मिलेंगे| उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने के साथ साथ सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा| आपके भीतर सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहेगा| अपने लक्ष्य तक पहुँचने के आपको अनेकों अवसर मिलेंगे जिनके द्वारा आपको सफलता मिलेगी| भविष्यकथन 2018 के अनुसार आप इस वर्ष बहुत धन अर्जित कर पाएंगे| नयी नौकरी अथवा तबादले के संकेत भी मिल रहे हैं| वेतन वृद्धि भी हो सकती है| बुध गृह आपकी राशि का स्वामी है इसलिए आपकी बुद्धि में वृद्धि होगी और आपके विवेकपूर्ण निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे| अपनी प्रत्येक ज़िम्मेदारी को आप अच्छे से निभाएंगे| वास्तु उपाय करने से आपको अपने व्यापार में बहुत लाभ मिलेगा| बहुत सोच समझकर और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कोई बड़े निवेश के बारे में क़दम उठाएं| विदेशी कारोबार से आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| कारोबार को बढ़ाने और फैलाने के लिए समय अच्छा चल रहा है| बिज़नेस पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है पर जल्दी ही सब ठीक होने की प्रबल संभावना है|

मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति को प्रबलता प्रदान करेगा| आय वृद्धि के लिए नए स्त्रोत मिलने के योग बन रहे हैं पर फिज़ूलखर्ची न करना अच्छा रहेगा| इस वर्ष धन व्यय अधिक हो सकता है| बचत करने से आपको अपने भविष्य में सहायता मिलेगी| साल के आरम्भ में कुछ आर्थिक तंगी हो सकती है पर जल्दी ही आप इस परिस्थिति से बाहर आ जायेंगे| आपको बहुत से धन कमाने के अवसर भी प्राप्त होंगे| भविष्यकथन 2018 के अनुसार मई से नवंबर का समय धन अर्जित करने के लिए बहुत अच्छा है| विदेशी व्यापार से आने वाले पैसे को आप अपने व्यापार के विस्तार में लगा पाएंगे| कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं पर पैसों की कमी कभी नहीं होगी| जुआ और लॉटरी जैसी आदतों से बचना अच्छा रहेगा| पैसों से जुड़े लेन देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है| फलादेश 2018 बता रहा है कि स्टॉक मार्किट से भी धन लाभ हो सकता है| ब्यूटी प्रोडक्ट, कपडे, इस्पात, पर्यटन और दुग्ध से जुड़े व्यापार में पैसा लगाना अच्छा रहेगा| आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई निवेश करें| सोच समझ कर आगे बढेंगे तो सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता|

मिथुन राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहने वाला है| आपकी राशि का स्वामी बुध है जो आपकी बुद्धिमत्ता में वृद्धि करेगा| पढ़ाई लिखाई में मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं| जनवरी के मध्य का समय बहुत ही अच्छा रहेगा और सफलता आपके क़दम चूमेगी| मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार आपको अपने मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है| अपने रुचि के क्षेत्र में पढ़ाई करने से आपके अन्दर सक्रियता बनी रहेगी और सफलता का मार्ग बनता चला जायेगा| मैनेजमेंट, मनोविज्ञान, इंजीनियरिंग, और चित्रकला से जुड़े छात्र बहुत सफल रहेंगे| योग द्वारा आप अपनी मस्तिष्क शक्ति बढ़ा सकते हैं और नयी चीज़ें सीख सकते हैं| परिवार, दोस्त और शिक्षक सभी आपको सहयोग देंगे|

मिथुन राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

पारिवारिक मामलों में मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष मिले जुले परिणाम मिलेंगे| व्यस्तता के कारण आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे| जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है| साथ बैठकर इस समस्या का हल निकालें| परिवार के सदस्यों के बीच भी कहा सुनी हो सकती है| आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आप दोनों एक दूसरे की लक्ष्य प्राप्ति में पूरा साथ दें| भविष्यवाणी 2018 के अनुसार घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है जिससे परिवार के आपसी मतभेद दूर होंगे| पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं| आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं| एक ओर आप कोई ज़मीन अथवा नया मकान खरीद सकते हैं तो दूसरी ओर जीवनसाथी और बच्चों के लिए उपहार ले सकते हैं| आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और नए लोगों से दोस्ती होगी| धार्मिक कार्यों में आपकी और आपके परिवार की रुचि बढ़ेगी| संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है| बच्चों की सेहत का ध्यान रखें| पढ़ाई में आपके बच्चे बहुत अच्छे परिणाम लायेंगे| माता-पिता और भाइयों का साथ मिलेगा| सामाजिक कार्यों में आपके योगदान के कारण आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी|

मिथुन राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

इस वर्ष प्रेम संबंधों में बहुत मिठास देखने को मिलेगी| अपने प्रेमी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे| किसी रोमांटिक जगह घुमने का मौक़ा मिलेगा| अपने प्रेमी के लिए आप उपहार भी ख़रीद सकते हैं| शादी के बारे में सोच रहे प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है| माता-पिता की आज्ञा आसानी से मिल सकती है| अपने संबंधों की मधुरता बनाये रखने के लिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें| जनवरी से मार्च तक का समय शांत रहने और ग़ुस्से पर काबू रखने का है| जो जातक अभी तक अकेले हैं उन्हें जल्दी ही मनपसंद साथी मिल सकता है| यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो कुछ समय बाद आप अपनी भावनाएं उन्हें बताएं| अपने साथी को सम्मान और प्रेम देकर अपने रिश्ते को मज़बूत बनाना आवश्यक है|

मिथुन राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

वर्ष 2018 में आपकी सेहत कुछ ख़ास नहीं रहने वाली है| परेशानी से बचने के लिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और डॉक्टर के पास जाते रहना होगा| सेहत में उतार चढ़ाव के चलते कार्य स्थल पर आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है| अप्रैल का महिना सेहत के मामले में बहुत संवेदनशील रहने वाला है| कोई गंभीर चोट लगने की आशंका दिखाई दे रही है| फलादेश 2018 बता रहा है कि आपको अपने क्रोध पर क़ाबू रखना होगा नहीं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं| मोटापे और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए चिकित्सक की सलाह के साथ योग और व्यायाम भी करें| जो भी जातक शुगर के मरीज़ हैं वे सतर्क रहें और अपनी दवा साथ रखें| परिवार में कलह के चलते आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है इसलिए योग करें और किसी शांत जगह जाकर मस्तिष्क को आराम दें|