मकर राशिफल 2018 (Makar Rashifal 2018)

वर्ष 2018 में बहुत सी चुनौतियां आपके जीवन को प्रभावित करेंगी पर आप उनके आगे डटकर खड़े रहेंगे| आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपका पूरा साथ देगी| आपकी प्रगति के रास्ते में कुछ बाधाएं आ सकती हैं और आपकी वित्तीय स्थिति बढ़ते ख़र्चों के कारण बिगड़ सकती है| कर्ज़ लेने से जहाँ तक बचा जा सके तो बचें| कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ अपने संबंध बिगड़ने न दें| हर प्रकार की कूटनीतिक चालों से आपको बचना होगा| आपको स्वयं को ग़ुस्सा करने से भी बचाना होगा| व्यापार में इस समय आपको बहुत संभल कर चलना होगा| विदेशी संपर्क द्वारा आपके व्यापार में मुनाफ़ा होगा| किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से अभी परहेज़ करें| किसी पर भी अंधविश्वास न करें| काम की अधिकता के चलते आपके खान-पान पर असर पड़ेगा इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखें| योग और ध्यान के द्वारा आप बिगड़ी सेहत सुधार सकते हैं| गृहस्थ जीवन में परेशानी आने के कारण आप का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा| परेशानी कम होने पर आपका गृहस्थ जीवन सुधरेगा| परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा| परिवार और जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देंगे और आपका मनोबल बढ़ाएंगे| आपके ऊपर जो भी ज़िम्मेदारियाँ हैं उन्हें आप पूरे मन से निभाएंगे| अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी| आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ा बिगड़ सकती है अतः आपको उनका ध्यान रखना होगा| किसी शुभ कार्य के होने के संकेत मिल रहे हैं| सन्तान की इच्छा रखने वाले जातकों को अच्छी ख़बर मिल सकती है| किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं| गर्भवती महिलाओं की सेहत का ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है| साल 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार आपके बच्चे पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे| उनकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है| प्रेमी जीवन सुखमय बना रहेगा| अगर अपने प्रेमी से शादी का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रुकना पड़ सकता है| कुल मिलाकर आपका जीवन बहुत अच्छे से चलने वाला है|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का मकर राशिफल

मकर राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

फलादेश 2018 के अनुसार इस वर्ष कार्यस्थल पर मकर राशि के जातकों को सब कुछ मन मुताबिक़ मिलेगा बस थोड़े प्रयास तेज़ कर अपनी दिशा को ठीक करने की आवश्यकता पड़ेगी| विदेशी स्त्रोत से जुड़े कार्यों को सफलता मिलेगी| वित्तिय मामलों में सावधानी के साथ आगे बढें और सभी सम्बंधित काग़ज़ संभाल कर रखें| किसी परिचित से आपको धोखा मिलने के संकेत साफ़ दिखाई दे रहे हैं| पार्टनरशिप में कार्य कर रहे लोगों को भी सतर्क रहना होगा| किसी भी बड़े स्तर पर निवेश करने से अभी बचना उचित रहेगा| नौकरी करने वाले जातकों को अपना ध्यान अच्छे प्रदर्शन पर केन्द्रित रखना होगा| आपके पीछे आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है इसलिए स्वयं को हर प्रकार के विवाद और बहसबाज़ी से बचाएं| अपने करियर को ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं| मार्च से मई तक की अवधि में बहुत ध्यान रखें और सबसे अच्छे सम्बन्ध बनाए रखें| इसी अवधि में आपके हाथ कोई नया प्रोजेक्ट आ सकता है| अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपको सफलता दिलाएगा| जो जातक कपड़ा, आयात-निर्यात, लोहा और स्टील के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें बहुत अधिक मुनाफ़ा होने के योग प्रबल हैं|

मकर राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

फलादेश 2018 साफ़ बता रहा है कि इस वर्ष आर्थिक मामले बहुत सतर्कता द्वारा सँभालने पड़ेंगे| बहुत से उतार-चढ़ाव आने के कारण आपको धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी| अगर आपने बजट के अनुसार ख़र्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो आर्थिक संकट बहुत गहरा जाएगा| आपका साथ देने के लिए आपके माता-पिता और जीवनसाथी हमेशा खड़े मिलेंगे| आपको इस वर्ष पैसे बचाने की कोशिश जारी रखनी होगी| व्यापारियों को सलाह दी जा रही है कि अभी किसी भी बड़े निवेश के लिए समय ठीक नहीं लग रहा है| किसी नए काम को आरम्भ न करें| किसी भी प्रकार का उधार लेना भी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा| ज़मीन-जायदाद से जुड़ी परेशानी आपको तनाव में डाल सकती है पर साल के अंत तक ये समस्याएं सुलझ जाएंगी| आपकी परियोजनाएं पूरी होती दिखाई देंगी और आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे| सट्टेबाज़ी और लॉटरी से नुक़सान होने के संकेत मिल रहे हैं| शेयर बाज़ार से मुनाफ़ा हो सकता है|

मकर राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यफल 2018 के अनुसार विद्यार्थियों को इस वर्ष बहुत अच्छे अवसर और परिणाम मिलेंगे| प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को इच्छित परिणाम मिलेंगे| आपको बहुत सी नई चीज़ें सीखने के अवसर भी प्राप्त होंगे| पढ़ाई की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और आपके कौशल में वृद्धि भी होगी| जो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है| मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं| ऐसा समय भी आ सकता है कि विद्यार्थी एकाग्रता की कमी महसूस करें पर आपका दृढ संकल्प आपके परिणामों को बेहतर बनाने में मदद करेगा| आपके माता-पिता आपको सही मार्ग चुनने में सहायता करेंगे| स्वयं पर नकारात्मकता को हावी न होने दें| आपको अपने क़दम आगे बढ़ाते रहना है और अपनी पढ़ाई पर पूरी मेहनत करनी है| इंजिनीयरिंग, मैनेजमेंट और फ़ाइन आर्ट के विद्यार्थी बहुत सफलता प्राप्त करेंगे|

मकर राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

2018 की भविष्यवाणी के अनुसार गृहस्थी में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे| वैवाहिक जीवन में कुछ अलगाव दिखाई दे रहा है जिसके चलते आप आध्यात्म की ओर मुड़ सकते हैं| यह स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी| आप दोनों एक दूसरे का साथ देंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा| आर्थिक मामलों में भी आपको सहयोग मिलेगा| अपने जीवनसाथी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और बोलने से पहले शब्दों का ध्यान रखें| अक्टूबर तक का समय आपको सावधानी के साथ बिताना होगा| धीरे-धीरे हालात सुधरने लगेंगे| बच्चों का भरपूर विकास होगा और आपको इससे प्रसन्नता मिलेगी| उनकी सेहत भी बहुत अच्छी रहने वाली है| आपके पिता की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है| परिवार के साथ आपको घूमने फिरने का मौक़ा मिलेगा| घर में कोई मंगल कार्य होने के संकेत मिल रहे हैं| नया घर ख़रीदने के भी योग बन रहे हैं| जो दंपत्ति संतान की इच्छा रखते हैं उन्हें अच्छी ख़बर मिल सकती है| इस वर्ष का अधिकतर समय बहुत अच्छा बीतने वाला है|

मकर राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

भविष्यफल 2018 के अनुसार वैवाहिक जीवन और प्रेमी-जीवन दोनों ही बहुत ही अच्छे से चलने वाले हैं| पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और आप दोनों के संबंध सुधरेंगे| आपको अपनी वाणी और क्रोद्ध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और अपने साथी से अच्छे से व्यवहार करना होगा| कोई भी ग़लतफहमी आप दोनों के बीच पैदा होती है तो दूर करने की पहल करें| अपनी प्रेमी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है| अपने पार्टनर के साथ कहीं पहाड़ी इलाक़े में घूमने का अवसर आपको मिल सकता है| इस वर्ष प्रेमियों का जीवन बहुत ही सुखमय बीतने वाला है| वैवाहिक जीवन में भी बहुत प्यार और रोमांस घुला रहेगा| जो जातक सच्चे प्यार की तलाश में हैं उन्हें जल्दी ही कोई साथी मिल सकता है| जो प्रेमी जोड़े शादी करने की इच्छा रखते हैं उन्हें अभी थोड़ा प्रतीक्षा करनी होगी| सही समय आने पर उनकी इच्छा पूरी होगी और माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा|

मकर राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

आपकी ग्रह चाल साफ़ बता रही है कि इस वर्ष स्वास्थ्य की अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है| काम अधिक होने के कारण आपकी थकान बढ़ेगी जो आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करेगी| आराम करने से ही आपको सुधार दिखाई देगा| निजी और पेशेवर जीवन में सही तालमेल ही आपको स्वस्थ रख सकता है| बाहर का खाना आपको पेट संबंधित रोग दे सकता है जिस कारण आप अनिद्रा, मोटापे और सुस्ती का शिकार बन सकते हैं| किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी चोट लगने की वजह बन सकती है| पिता की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा और उनके खाने-पीने का ध्यान रखें| इस तरह की बातों से तनाव न लें और योग द्वारा मन को शांत रखें| गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है| जो जातक किसी पुरानी बीमारी के कारण पीड़ा में हैं उन्हें आराम मिलेगा|