राशिफल 2023

आप सभी को नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल 2023 आपके जीवन में हर्ष और उल्लास से भरा हो ऐसी हमारी कामना है। हम सभी अपने भविष्य को लेके चिंतित रहते है कि आने वाला नया साल 2023 हम सभी के जीवन में क्या ले के आने वाला है और नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहेगा। एक मनुष्य का जीवन कई चुनौतियों, परेशनियो, उतार चढ़ाव से भरा होता है। हम सभी के जीवन में लक्ष्य होते है, जिसे हम हासिल करना चाहते है और ये लक्ष्य कुछ भी हो सकते है। यह भी स्पष्ट है कि जीवन में सब कुछ हमारी योजना के अनुसार नहीं हो सकता हैं। कई मायनो यह सही भी होता है, और कई मायनो में यह निराशा भरा भी होता है। किसी को नया वर्ष 2023 में नया व्यवसाय शुरू करना है, किसी को अपना मनचाहा प्यार पाना है,किसी को अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना। हर किसी को अपने घर में सुख-समृधि चाहिए।

राशिफल 2023

ऐसे कई सवाल नए वर्ष 2023 को लेके हमारे मन में उठ रहे होंगे। ऐसे में आपकी मदद वार्षिक राशिफल 2023 करेगा। हम सभी 12 राशियों के जीवन से जुडी सही व सटीक भविष्यवाणियां, जो हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल एवं स्थिति का विश्लेषण प्रदान की गई है।

वर्ष 2023 की शुरुआत कन्या लग्न और अश्विनी नक्षत्र के दूसरे चरण में हो रही है। इस वर्ष बुध और मंगल का मेल बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योकि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और मंगल मित्र है। और यदि हम ग्रह गोचर कि के अनुसार देखें तो हमे पता चलता है, कि वर्ष 2023 संपूर्ण संसार में उद्योग जगत एवं कई क्षेत्रों में अनेक प्रकार क्रांति लाने वाला वर्ष होगा। जो पिछले कुछ सालों से आ रही ग्रहों की स्थिति में आ रही अनेक प्रकार की अशांति की वजह से लोगों के जीवन में आ रही अनेक प्रकार उथल-पुथल से इस वर्ष थोड़ी बहुत राहत एवं शांति मिलती दिख रही है।

वर्ष 2023 लोगों के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के मामले बेहतर रहेगा। यह वर्ष अविवाहित के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, वही लोगों को धन उपार्जन के मामले में थोड़ा समय निश्चित रूप से थोड़ा समय लगेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2023 स्वास्थ्य के मामले में काफी बेहतर रहेगा।

आइये जानते है नव वर्ष 2023 की सबसे सटीक व सही भविष्यवाणी यानी आपका वार्षिक राशिफल 2023। अपनी राशि अनुसार अपना वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल वार्षिक करियर राशिफल आर्थिक राशिफल और भी बहुत कुछ जो हमारे जीवन में जुड़ी हर-प्रकार समस्याओं से निदान पाने में हमें बहुत मदद मिलेगी।

मेष राशिफल 2023

मेष राशि चक्र की पहली राशि है और यह अग्नि तत्व की राशि है। मेष राशि के लोगों को वर्ष 2023 में स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के सम्बन्ध में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति आपके पहले भाव में है। इस स्थिति कारण आपको अपने जीवन में स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातको के यह वर्ष 2023 शिक्षा और नौकरी के मामले काफी फलदायी रहने वाला है। प्रेम संबंध के मामले में भी यह वर्ष 2023 मेष राशि के जातकों काफी अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़े सुख प्रप्ति के योग है। शुरुआत के दो तीन महीने में कुछ दिक्कतों सामना करना पड़ सकता हैं। शुरुआत के दो महीने छोड़कर यह वर्ष 2023 मेष राशि के जातको के लिए काफी अच्छा रहने वाला हैं।

वृषभ राशिफल 2023

आपको काफी सूर्य चक्र के अनुसार वृषभ चक्र की दूसरी राशि है। वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि जातकों का स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के मामले में आपको दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र के मामले में इस वर्ष सचेत रहने की आवश्यकता है।

प्रेम संबंधों के मामले में इस वर्ष आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष 2023 में भाग्य का साथ मिलेगा आपको और साथ यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शुरुआत के कुछ महीने में स्वास्थ्य और रुपयों-पैसों के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुल मिलकर देखे तो यह वर्ष 2023 वृषभ राशि के जातको के लिए यह फलदायी होने वाला है।

मिथुन राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले जुले भाव के सामान्य रूप से गुजरने वाला है। शिक्षा के मामले में यह वर्ष 2023 मिथुन राशिफल के लोगो काफी फलदायी होने वाला हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला हैं।

इस वर्ष मिथुन राशि के लोगों के नए अवसर भी प्राप्त होंगे परन्तु इन अवसरों का फायदा प्राप्त करने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों के जीवन में आ रही आर्थिक समस्या का समाधान मिलना शुरू हो जाएंगे। व्यवसाय और नौकरी में इस राशि जातकों को नई दिशा भी प्राप्त होगी और पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे ।

कर्क राशिफल 2023

कर्क राशि राशि चक्र के अनुसार चौथी राशि है। कर्क राशि के जातको के लिए व्यापार की शुरुआत करने का सही समय है और व्यापार उन्नतिदायक फल प्राप्त हो सकता है। वही नौकरीपेशा वाले लोगो काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है कुछ लोगो की नौकरी भी छूट सकती है। हलाकि भाग्य प्रबल होने के कारण आपको अनेक समस्याओं से आपका बचाव भी होगा।

आपको आकस्मिक तीर्थ यात्राओं पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में भी आपको काफी दिक्कतों सामना करना पड़ सकता है।स्वाथ्य सम्बन्धी मामलों यह वर्ष 2023 मिथुन राशि के जातको के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि जातकों के यह वर्ष 2023 काफी अच्छा रहने वाला हैं। नौकरीपेशा लोगों इस वर्ष पदों उन्नति मिलेगी। व्यवसाय करने वालो लोगो के लिए यह वर्ष 2023 काफी अच्छा रहने वाला है उन्हें अपने व्यवसाय में बहुत अच्छी तरक्की के अवसर इस साल बन रहे हैं।

प्रेम संबंधों में मामले कुछ गलतफहमियां होगी जिसके कारण वश प्रेमी से आपके लड़ाई झगडे हों सकते है। इस वर्ष मिथुन राशि जातको के लिए आर्थिक मामलो में काफी अच्छा रहने वाला हैं। इस वर्ष स्वास्थ्य भी आप लोगो का अच्छा रहने का आसार बन रहे है। इस वर्ष सिंह राशि के जातको के विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 2023

कन्या राशि के जातकों यह वर्ष 2023 मिले जुले भाव के साथ शुरू होने वाला हैं। यह वर्ष कन्या राशि के जातको के वैवाहिक जीवन में खुशियों से भर देगा और जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष 2023 कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है प्रेमी रिश्ता भी टूट सकता हैं। स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहने वाला हैं लेकिन वाहन के क्षेत्र में सावधानियां बरतने की जरुरत हैं।

कन्या राशिफल 2023 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के नौकरी पेशा लोगों लिए आगे बढ़ने अच्छे योग बन रहे और वही वव्यपारी वर्ग के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला हैं। इस वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातको के लिए आर्थिक लाभ संभव है। आपके लिए यह वर्ष खर्चो से भरा रहने वाला हैं। कुल मिलकर कन्या राशि के जातको के लिए वर्ष 2023 अच्छा रहने वाला हैं।

तुला राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि के जातकों वर्ष की शुरू के दो तीन महीने अपने कामो को पूरा करने में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना सकता हैं। इस वर्ष 2023 में नौकरी पेशो से जुड़े लोगो को उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से देखा जाय तुला राशि के जातको के लिए यह मिला जुला परिणाम लाएगा।

इस वर्ष आप लोगो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों रहेगी। आपके पारिवारिक जीवन में भी इस वर्ष 2023 में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शिक्षा संबंधी मामलो यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल आपको किसी अपने मित्र या आपके जीवन साथी आकस्मिक धन मिलने के योग हैं। तुला राशि के जातको के यह वर्ष 2023 मिला जुला रहने वाला हैं।

वृश्चिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि राशि चक्र की आढवी राशि है और यह जल तत्व की राशि है। वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले यह वर्ष वृश्चिक राशि वालो बहुत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा और परिवार का आपको आपके कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा।

आर्थिक मामलों में आपको काफी सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि आपके धन हानि का योग है इस वर्ष। वृश्चिक राशि के जातकों यह वर्ष अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगो अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। भविष्य में अगर आप किसी कार्य में कुछ बड़ा निवेश करने योजना बना रहे हैं तो यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 के धनु राशि जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला हैं। आपको आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करियर में भी इस वर्ष आपको सफलता मिलने योग बन रहे हैं। लेकिन आपको आपके रोजमर्रा की जीवन में थोड़ी बहुत असंतोष परिणाम रहेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम संबंध मामलों काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। इस वर्ष 2023 में अगर आप कुछ नए व्यापार की योजना बना रहे है तो आप निश्चित सफल होंगे। शिक्षा से जुड़े जातको के यह वर्ष अच्छे रहेंगे। धनु राशि के जातको के लिए यह वर्ष अच्छे परिणाम देगा।

मकर राशिफल 2023

पृथ्वी तत्व की राशि मकर राशि है जो राशि चक्र की दसवीं राशि है। मकर राशिफल 2023 के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक जीवन और कार्यक्षेत्र में आपको औसत लाभ मिलने की सम्भावना हैं।

वर्ष 2023 के तीसरे चौथे महीने के बाद आपको आर्थिक क्षेत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला हैं। इस वर्ष अपने कार्य को लेकर विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आपको शिक्षा के मामलो में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल 2023

कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला, धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी, बेरोजगार लोगो के यह वर्ष 2023 अच्छा रहने वाला है उनके कार्य कुशल के अनुसार उन्हें रोजगार मिलने सम्भावना है।

वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी कुछ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो इस वर्ष 2023 काफी परेशानिया उठानी पड सकती हैं। व्यापार क्षेत्र में यह सामान्य रहने वाला है।

मीन राशिफल 2023

मीन राशि राशि चक्र के अनुसार आखिरी राशि है। मीन राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातकों का वर्ष के शुरुआत में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वर्ष के चौथे के बाद आपको आपके परिणाम स्वरूप फल प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर के साथ आर्थिक मामलो में लाभ मिलना शुरू हो जायेगे।

इस पूरे वर्ष 2023 में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। आपकी आपके पारिवारिक जीवन और जीवन साथी मनमुटाव बना रहेगा। इस वर्ष धार्मिक कार्यो रूचि बढ़ेगी। जिस व्यक्ति के विवाह में काफी समय अड़चन आ रही हैं उनके विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जुड़े लोगो के यह वर्ष अच्छा रहेगा और उनके विदेश यात्रा का योग भी हैं। कुल मिलकर मीन राशि जातको के यह मिश्रित परिणाम देगा।