वृश्चिक राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

भविष्यफल 2018 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए प्रगति के अनेकों अवसर लेकर आया है| यह सभी अवसर आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाले हैं| यदि आपने अपने ख़र्चों पर नियंत्रण नहीं किया तो आपकी वित्तिय स्थिति संकटजनक हो सकती है| आपको एक अच्छे बजट का पालन करना होगा| आपकी ग्रह चाल बता रही है कि आप पूरे मन से मेहनत करेंगे| किसी भी बड़े निवेश में सतर्कता बहुत आवश्यक है| किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| आपके सितारों का कहना है कि अक्टूबर के बाद से आपको अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव दिखाई देंगे| कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग प्रबल दिखाई दे रहे हैं| आपको इस अवधि में बहुत सफलता मिलेगी| आपके सहकर्मी भी आपके कार्य को देखकर प्रभावित होंगे| व्यापार करने वाले वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष बहुत अधिक व्यस्त रहने वाले हैं| बहुत सी कार्य से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं| पारिवारिक मामलों में आपका जीवन सामान्य रूप से चलेगा| आप परिवार के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे| वैवाहिक जीवन में सब बहुत अच्छा चलेगा| आपको जीवनसाथी का सहयोग अपने कारोबार में भी प्राप्त होगा| बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है| आपका सहयोग उनकी एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक रहेगा| प्रेमी अपने जीवन में मधुरता का आभास करेंगे| जो जातक कुंवारे हैं उन्हें कोई साथी मिलने के संकेत मिल रहे हैं| यदि कार्यस्थल पर आप किसी को पसंद करते हैं तो उन्हें अपनी भावनाएं बताने के लिए यह समय सही है| विद्यार्थियों के लिए भविष्यफल बता रहा है कि विदेश में पढ़ने की इच्छा पूरी हो सकती है| सेहत की बात करें तो आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा| जनवरी से लेकर मार्च तक का समय बहुत ध्यान देने वाला है| आपका कार्य भी इससे प्रभावित होगा| धीरे धीरे आपकी सेहत में सुधार आएगा और अपने खानपान में बदलाव करके आप अपनी सेहत को और सुधार सकते हैं| अपने समय का सही प्रयोग करके आप अपने जीवन को आनंदमय बना सकते हैं|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार अपने करियर में आपको चुनौतियों का सामना करन पड़ सकता है| आपको अपनी समझ बूझ से विरुद्ध परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाना होगा| आपको बहुत अधिक मेहनत करने पर ही सफलता प्राप्त होगी| कार्यस्थल पर सफलता पाने के लिए अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा और कानाफूसियों से बचना होगा| आपके सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं| पूरी सतर्कता के साथ अपने कार्यस्थल पर आगे बढें| व्यापारी लोगों को दूर की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है| व्यापार को बढ़ने के लिए इन यात्राओं से सहयता मिलेगी| व्यापार में निवेश करने के लिए अभी आपको थोड़ा रुकना होगा| जो लोग स्टील, कपड़ों, ब्यूटी, आयात-निर्यात, और इस्पात के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें इस वर्ष बहुत लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| इस वर्ष जितनी मेहनत आप करेंगे उतना ही अच्छा परिणाम आपके सामने होगा|

वृश्चिक राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

फलादेश 2018 के अनुसार इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी| कहीं पर भी निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को आंक लें| फिज़ूलखर्ची से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा| कोई भी फैसला जल्दी में लेने से आपको नुक़सान हो सकता है| साल 2018 की भविष्यवाणी साफ़ बता रही है कि चाहे पैसे कमाने की बात हो या बचाने की दोनों ही में आपको मेहनत करनी होगी| किसी को भी उधार देते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपको धोखे का शिकार होना पड़ सकता है| अक्टूबर का महिना आपके लिए बहुत संवेदनशील है| इस महीने के बाद आपको परिस्थितियां सुधरती नज़र आएंगी| आय के नए स्त्रोत मिलेंगे और नया घर अथवा ज़मीन ख़रीदने के योग भी बन रहे हैं| आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा| जीवनसाथी का साथ मिलेगा और पिता के कारोबार से जुड़ने से आपको लाभ होगा| आपके ग्रहों की स्थिति बता रही है कि यदि आप वित्तिय नुक़सान से बचना चाहते हैं तो लॉटरी, सट्टेबाजी आदि से दूर रहें| अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको निवेश करने से पहले पूरा आंकलन करना होगा| इस वर्ष आप पैसे बचाने में सफलता पाएंगे और आपकी वित्तिय स्थिति अच्छी बनी रहेगी|

वृश्चिक राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

राशिफल 2018 स्पष्ट संकेत दे रहा है कि विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष बहुत से स्वर्णिम अवसर आने वाले हैं| शिक्षा से जुड़ी जो भी आपकी इच्छाएं हैं उनके पूरे होने के योग बन रहे हैं| परीक्षा के अच्छे नतीजे सामने आएंगे| इंजीनियरिंग और बैंकिंग से जुड़े छात्रों को सफ़लता मिलेगी| मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं| कम्पटीशन की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी सफलता का स्वाद चखेंगे| कुछ समय के लिए आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है पर आपकी मेहनत और कोशिश बेकार नहीं जाएगी| आपके अन्दर उर्जा और उत्साह दोनों का प्रवाह बनेगा| अपनी एकाग्रता को स्थिर करने के लिए ध्यान लगाना उचित रहेगा| आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए माता-पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा|

वृश्चिक राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

वर्ष 2018 में गृहस्थ जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा| घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी| परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे| जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा| इस बात का ध्यान रखें कि आप उनसे कोई अनुचित बात न करें| आपकी माता की सेहत थोड़ी बिगड़ती दिखाई दे रही है| काम की अधिकता बनी रहेगी और आपको निजी और कामकाजी जीवन में संतुलन बना कर रखना होगा| बच्चों की शरारतें बढ़ सकती हैं जिसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित होती दिखाई दे रही है| पर जल्दी ही उनके स्वाभाव में बदलाव आएगा और वे पढ़ाई पर ध्यान देंगे| उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी| किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग भी बन सकते हैं| आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी और नए लोगों से दोस्ती भी होगी| आपके जीवनसाथी का साथ आपको कार्यक्षेत्र में नई ऊँचाइयां दिलाएगा| इस वर्ष थोड़ी बहुत चुनौतियों के साथ आपका जीवन लगभग अच्छा रहने वाला है|

वृश्चिक राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष प्रेम से भरा रहने वाला है| साथ घूमने फिरने और साथ समय बिताने से आपके रिश्ते को मज़बूती मिलेगी| वैदिक राशिफल 2018 के अनुसार आप बहुत समझदारी के साथ अपने सम्बन्ध को सभालेंगे और आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा| अपने शांत व्यवहार से आपको अपने पार्टनर के आक्रामक बर्ताव को संभालना होगा और बातचीत से समस्या का हल निकालना होगा| वैवाहिक जीवन ख़ुशियों से भरपूर रहने वाला है| रिश्ते में प्यार और मिठास बढ़ेंगे और आप एक दूसरे को ख़ुश करने के लिए उपहार देंगे| विवाहेत्तर सम्बन्ध बनने के भी संकेत मिल रहे हैं इसलिए बहुत संभल कर रहें| जो जातक कुंवारे हैं उनके विवाह के योग प्रबल दिखाई दे रहे हैं|

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

फलादेश 2018 के अनुसार अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए कोई भी लापरवाही न बरतें और व्यायाम पर ध्यान दें| उल्टा सीधा खाना खाने से आपकी सेहत ख़राब हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान दें| आँखों से जुड़े रोग, पेट में संक्रमण, और जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है| जनवरी से मार्च तक की अवधि बहुत संवेदनशील रहेगी| इसके बाद समस्याएं दूर होती दिखाई देंगी| काम की अधिकता के चलते आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है| आपको किसी भी ग़लत विचार को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है और शांत रहने का प्रयास करना है| आपके भीतर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा| योग और ध्यान द्वारा आपको मानसिक शांति मिलेगी| पूजा-पाठ, आध्यात्म और सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा| जो जातक किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं| यदि आप लापरवाही न करें तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी|