मेष राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

वर्ष 2018 में सोच समझ कर लिए गए फ़ैसले आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे| कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं| कार्य से जुड़ी यात्रा सम्भव है जिससे आपको लाभ मिलेगा परन्तु परिवार से दूर रहना पड़ेगा| काम की व्यवस्तता के चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है| इस वर्ष आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा| अक्टूबर माह के मध्य में कम आय होने के कारण आर्थिक संकट परेशान करेगा| पैसे बचाकर ही आप थोड़ा सुधार कर सकते हैं| यही बचत आपके भविष्य में सहायक रहेगी| गृहस्थी की बात करें तो आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे| परिवार में कुछ अनबन हो सकती है जिसके चलते आप परेशान रहेंगे| परिवार में अशांति का माहौल बना रह सकता है| वैवाहिक जीवन में परेशानी से बचने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को सम्मान देना होगा और विश्वास द्वारा अपने रिश्ते को मज़बूत करना होगा| एक दूसरे को समय दें और संदेह रुपी दीमक से अपने संबंध को बचाएँ| बड़े बुजुर्गों का साथ मिलने के कारण आपको अपने विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी| घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावनाएं बन रहीं हैं| आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है| आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और नए दोस्त बनेंगे| आपके लिए यही अच्छा रहेगा कि आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास न करें| साल 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार प्रेमी युगलों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे| हो सकता है कि आपके और आपके साथी की विचारधारा अलग हो परन्तु एक दूसरे को समझने के प्रयास द्वारा आप एक मज़बूत रिश्ता बना पाएंगे| बिना निराश हुए आगे बढें सफलता अवश्य मिलेगी| वर्ष 2018 के शुरू के दो महीनों में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा| सही खान पान द्वारा आप बिमारियों से बच सकते हैं| संतान की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है| यह वर्ष आपके लिए बहुत कुछ लेकर आया है और आपको अपने जीवन में सफलता पाने के बहुत अवसर मिल सकते हैं|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का मेष राशिफल

मेष राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

वर्ष 2018 मेष राशि के जातकों के लिए अधिक फलदायक नहीं रहेगा| काम की अधिकता बनी रहेगी| मई से लेकर नवंबर माह तक अच्छे परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं| वेतन वृद्धि, पदोन्नति, अच्छी नौकरी आदि के योग बन रहे हैं| आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी| इस बात का ध्यान रखें कि काम की व्यवस्तता के कारण सेहत खराब न होने पाए| विशेषकर जनवरी से लेकर मार्च तक बहुत सचेत रहें| आपको अपने अधिकारियों एवं सहकर्मियों का सहयोग और प्रशंसा दोनों ही मिलेंगे| कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा जिस कारण आपको किसी सहयोगी का द्वेष भी झेलना पड़ सकता है| मेष के 2018 के फलादेश के अनुसार आपको कार्यस्थल पर होने वाली कूटनीति से स्वयं को बचाना होगा| इस वर्ष ज़मीन जायदाद से जुड़े सभी विषयों में बहुत सावधानी बरतें| साल के मध्य तक आर्थिक स्थिति भी अनुकूल बनी रहेगी| शेयर बाज़ार से आर्थिक लाभ मिलेगा | लॉटरी और सट्टेबाजी से नुक़सान हो सकता है| मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में भरपूर उर्जा बनी रहती है| यह उर्जा अच्छे कार्यों में भी प्रयोग होती है तो कभी व्यवहार में ग़ुस्से को बढ़ा देती है| आपको इस उर्जा को सृजनात्मक कार्यों में प्रयोग करना होगा और ग़ुस्से से बचना होगा| कारोबारी व्यक्ति अच्छा मुनाफा कमाएंगे| कहीं पर भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह छानबीन अवश्य कर लें| धैर्य बनाएं रखें परिणाम अच्छे ही मिलेंगे| जो कारोबारी मीडिया, कला, पर्यटन, संगीत, वित्त, सौंदर्य उत्पाद एवं प्रिंटिंग से जुड़े हैं उन्हें बहुत लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| किसी अनुभवी के परामर्श के बाद ही नए व्यापार में निवेश करना लाभदायक रहेगा|

मेष राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

इस वर्ष मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा| आपके अन्दर पैसा कमाने की क्षमता है केवल इसका सही रूप से प्रयोग करना होगा| एक अच्छा बजट आपको इस वर्ष आर्थिक तंगी से बचाएगा| मेष राशि के लिए वर्ष 2018 का भविष्यकथन संकेत दे रहा है कि आय के नए स्त्रोत बनेंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होंगे| धीमी गति से आपके कार्य पूरे होंगे और आपको बहुत मेहनत भी करनी होगी| अक्टूबर माह के मध्य से आप परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे| इस माह में आपकी आय में कमी आ सकती है और चीज़ें आपके हिसाब से न होने के कारण तनाव हो सकता है| आपकी ख़र्चों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं| नया घर खरीदने के योग भी बन रहे हैं| वास्तु द्वारा आप अपने घर में सौभाग्य वृद्धि कर सकते हैं| आपको कुछ अनापेक्षित लाभ भी प्राप्त होंगे| उधार दी गयी रक़म वापस मिल सकती है| कार्य से जुड़ी यात्राएं फ़ायदा पहुँचाएँगी| सोच विचार कर लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे| किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें| कारोबारी व्यक्तियों के लिए यह समय विस्तार करने हेतु बहुत अच्छा है| जीवनसाथी और बच्चे भी कारोबार में सहायता करेंगे|

मेष राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

वर्ष 2018 मेष राशि के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा| मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे| बहुत से अच्छे अवसर भी आपके हाथ आने के संकेत मिल रहे हैं| कुछ नया सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी बुद्धिमत्ता में भी वृद्धि होगी| आपको कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आयेंगे| परीक्षा में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा| मेष 2018 राशिफल के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा, एमबीए एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे| आपको अपने शिक्षकों द्वारा प्रशंसा और सहयोग मिलेगा| कला क्षेत्र आपके लिए अच्छा रहेगा| आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना होगा| अपने लक्ष्य को ध्यान में रखेंगे तो हर आने वाली बाधा से लड़ पाएंगे| उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी योग बन रहे हैं|

मेष राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

पारिवारिक दृष्टिकोण के अनुसार आपको थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है| कार्यक्षेत्र में व्यस्त होने के कारण आप अधिक समय परिवार को नहीं दे पाएंगे| उदासीनता, ग़लतफ़हमी और दुविधा के चलते परिवार में खुशियों की कमी रह सकती है| मेष राशिफल 2018 के अनुसार कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे आपको लाभ मिलेगा| किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं| आपके प्रयास द्वारा ग़लतफ़हमी दूर हो जाएँगी इसलिए हताश न हों| आप परिवार के साथ कहीं घुमने की योजना बना सकते हैं| आपके बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे और उनकी बुद्धि का विकास भी होगा| उनके व्यवहार पर कड़ी दृष्टि बनाये रखें और उन्हें बिगड़ने से बचाएँ| पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है| आपके कारोबार में बड़े भाइयों का सहयोग मिलने से आपको लाभ होगा| माता पिता का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा| आपकी माता को गले से सम्बंधित कोई रोग हो सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें| खानपान की अनियमितता आपकी तबियत पर बुरा प्रभाव डालेगी| बच्चों की सेहत भी बिगड़ सकती है इसलिए उन्हें समय और प्यार दोनों ही दें जिससे वह जल्दी ठीक हो सकें और खुश रहें| जिन जातकों को रक्तचाप से जुड़ी बीमारी है उन्हें भी बहुत ध्यान रखना होगा| यह वर्ष सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है|

मेष राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

2018 का मेष राशिफल संकेत दे रहा है कि आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ विवाद हो सकता है इसलिए सोच समझ कर बोलें और शक को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें| पेट और आँख से जुड़ी बीमारियाँ आपके जीवन साथी की सेहत को बिगाड़ सकती हैं अतः आपको उनका ध्यान रखना होगा| किसी रोमांटिक यात्रा पर जाना आपके रिश्ते को नयी ताज़गी प्रदान करेगा| अपने जीवनसाथी के कारोबार में मदद करना उसको लाभ पहुंचाएगा| विवाहित जातकों को विवाहेत्तर संबंधों से बचना आवश्यक है| आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी और नए मित्र बनेंगे| मई 2018 से नवंबर 2018 तक का समय बहुत मुश्किल भरा होगा इसलिए आपको अपने रिश्तों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने होंगे| प्रेम संबंधों में सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है| आपके पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है| आपको गुस्से और अहंकार का त्याग कर शांतिपूर्वक तरीक़े से समस्या का हल ढूँढना होगा| प्रेमी युगल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध सकते हैं| शादी से पहले कुंडली मिलान करवाना न भूलें| आप जिसे पसंद करते हैं उसके आगे प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं| मार्च से लेकर मई तक समय आपके अनुकूल ही रहेगा|

मेष राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2018 में आपको अपनी सेहत के प्रति बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है| जनवरी से मार्च तक विशेष ध्यान रखना होगा| चोट लगने की सम्भावना के चलते जोखिम भरे कार्य सावधानी के साथ करें| वाहन सावधानी से चलायें| अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और परेशानी को न बढ़ने दें| डायबिटीज़ और ह्रदय रोगी अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखें| अच्छे खान पान, योग, ध्यान और व्यायाम द्वारा आप अच्छी सेहत पा सकते हैं| अपनी माता की तबियत का ध्यान रखें| कोलेस्ट्रोल और पाचन सम्बन्धी रोग, एवं सर्दी ज़ुक़ाम आपको परेशान कर सकते हैं| काम अधिक होने पर भी आराम करने का समय अवश्य निकलें अन्यथा मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है| नशे की लत से स्वयं को बचाएँ| सुबह टहलना और दौड़ लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा| गर्भवती महिलाओं को भी ध्यान रखने की ज़रूरत है|