कुंभ राशिफल 2018 (Kumbh Rashifal 2018)

फलादेश 2018 संकेत दे रहा है कि यह वर्ष आपके लिए बहुत आनंदमय रहने वाला है| आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की ज़रूरत है| सफलता पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे| आय के नए स्त्रोत आपके जीवन में प्रवेश करेंगे और आपका पूरा ध्यान पैसे बचाने पर भी होगा| परिवार की ज़िम्मेदारी आप पूरे मन से निभाएंगे| दूर की यात्राओं का योग बन रहा है अतः यह आपको फ़ायदा भी पहुंचाएंगी| कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन के लिए आपकी प्रशंसा होगी| वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी हो सकती है| अपने पदाधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा| कार्यस्थल पर होने वाली नकारात्मक गतिविधियों से आपको बचना होगा| व्यवसाय करने वाले जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे| अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा| आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी| जो लोग पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें आराम मिलेगा| खानपान में सुधार लाकर आप स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं| गृहस्थ जीवन में शुरुआत के दो महीने थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं पर आगे चलकर सब कुछ बहुत अच्छे से चलेगा| सभी लोगों से बहुत सोच समझ कर बात करें| जीवनसाथी की तबियत थोड़ी ख़राब हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें| बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और उन्हें आपके साथ की आवश्यकता पड़ेगी| आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है| प्रेम-संबंधों की बात करें तो आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे| आप दोनों के बीच समझ-बूझ बढ़ेगी और रिश्ता मज़बूत होगा| विद्यार्थियों को इस वर्ष बहुत परिश्रम करना पड़ेगा| इस वर्ष आपको अनेकों सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं इसलिए स्वयं को तैयार रखें|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

भविष्यकथन 2018 के अनुसार नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत मूल्यवान रहेगा| आपकी मेहनत में बढ़ोत्तरी होगी और अधिकारियों से सराहना भी मिलेगी| वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी हो सकती है| आप अपना अधिकतर समय काम करने में व्यतीत करेंगे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे| कार्यस्थल पर होने वाले विवादों से स्वयं को बचा कर रखें| आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति भी हो सकती है| जो निर्णय आपने सोच समझ कर लिए हैं वे आपको लाभ पहुँचाएंगे| काम से जुड़ी यात्राओं का योग बन रहा है| मई से नवंबर की अवधि में विदेश यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है| जनवरी से मार्च की अवधि में क्रोध और आक्रामक व्यवहार से बचें और योग का सहारा लें| कारोबार में बहुत अधिक मुनाफ़ा मिलने के संकेत मिल रहे हैं| कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको पैसों की आवश्यकता पड़ेगी| जनवरी से मार्च की अवधि में पार्टनरशिप करना आपको नुक़सान पहुंचा सकता है| अप्रैल से मई तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा और रुके हुए काम पूर्ण होने लगेंगे| आप अपने विरोधियों को अच्छी मात देंगे|

कुंभ राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

ग्रहों की चाल बता रही है कि केवल मेहनत करके ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं| सभी चीज़ों को अच्छे से संभाल कर चलेंगे तो पैसे की कमी नहीं होगी और जीवन में सुख बना रहेगा| कर्ज़ चुकाने में भी आप स्वयं को सक्षम पाएँगे| कोई अच्छा अवसर इस अवधि में आपके पास आ सकता है बस आपको तैयार रहना होगा| मार्च से जुलाई तक आर्थिक नुक़सान हो सकता है इसलिए सतर्क रहें| आय के नए स्त्रोत आपको मिलेंगे| अपने निर्णय बहुत सोच समझ कर लें| किसी भी काग़ज़ पर बिना सोचे समझें हस्ताक्षर करना ठीक नहीं होगा| अक्टूबर के मध्य में पैसों की आवक में कमी हो सकती है| जो लोग डिज़ाइनिंग, आर्ट, आर्किटेक्ट, निर्यात, और फैशन से जुड़े हैं उन्हें बहुत लाभ मिलेगा| विदेश में कार्य करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत साफ़ दिखाई दे रहे हैं|

कुंभ राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा| बहुत से बदलाव आपके जीवन को प्रभावित करेंगे पर आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखना होगा| आपके आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी आ सकती है पर जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा| आपको सही दिशा में आगे बढ़ते रहना है| पढ़ाई के लिए थोड़ा अधिक समय देना होगा| स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा नहीं तो पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं| माता-पिता और गुरुजन आपका मनोबल बढ़ाते रहेंगे| उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे| मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आपका झुकाव नई चीज़ें सीखने की ओर होगा|

कुंभ राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

भविष्यकथन 2018 के अनुसार गृहस्थी से जुड़ी कोई समस्या सर उठाती दिखाई नहीं दे रही है| आपके भीतर सकारात्मक विचारों का विकास होगा| समझदारी से काम लेंगे तो किसी भी प्रकार के विवाद को टाल सकेंगे| जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलेगा और आपके संबंधों में दृढ़ता आएगी| कुछ समय के लिए बात बिगड़ सकती है पर जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा| मार्च से अप्रैल की अवधि में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें| जनवरी मध्य से मार्च और अक्टूबर का समय भी संवेदनशील है| परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने के योग बन रहे हैं| जनवरी से फरवरी तक व्यापार में जीवनसाथी का साथ आपको सफलता दिलाएगा| बच्चों की शरारतों के कारण परेशानी हो सकती है और उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापण देखने को मिलेगा| उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी| अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में घर पर पूजा-पाठ होने के संकेत मिल रहे हैं| अपने पिता की सेहत का जनवरी मध्य और मई से लेकर नवंबर तक ध्यान रखना पड़ेगा| धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी| भाई-बहिन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे| किसी नए व्यक्ति पर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं होगा|

कुंभ राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

भविष्यवाणी 2018 से साफ़ पता चल रहा है कि प्रेम-संबंधों के मामलों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे| साल के आरम्भ में विवाद जन्म ले सकते हैं इसलिए बहस करने से बचें और समझदारी से काम लें| अपने साथी पर विश्वास बनाए रखें| अपनी वाणी पर भी नियंत्रण बनाए रखें| आप दोनों को एक दूसरे की सेहत का भी ध्यान रखना होगा| अप्रैल से मई तक की अवधि में मन मुताबिक़ परिणाम मिलेंगे| साल के अंत में आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे| दूर रहने के बाद भी आपका संपर्क बना रहेगा| अभी अपने पार्टनर के साथ शादी करने के निर्णय को थोड़ा टालना ठीक रहेगा| माता-पिता से अभी सहमति मिलने में समय लग सकता है| जो लोग अभी अकेले हैं उन्हें जल्दी ही मनपसंद साथी मिल सकता है| इस वर्ष थोड़ी कठिनाइयाँ आएंगी पर आपकी सतर्कता उनसे उभरने में मदद करेगी|

कुंभ राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

भविष्यफल 2018 के अनुसार आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है| समय पर भोजन और काम दोनों ही ज़रूरी हैं| अप्रैल मध्य से सितम्बर तक की अवधि में कार्यभार अधिक होने के चलते पेट सम्बंधित रोग हो सकते हैं| काम के साथ थोड़ा आराम भी करना होगा| मई से नवंबर के बीच का समय ठीक नहीं है अतः चोट लग सकती है| बाहर का उल्टा-सीधा खाना नुक़सान पहुंचाएगा| दिसंबर का महिना स्वास्थ्य के हिसाब से सावधानी बरतने का है| पुरानी बीमारी से थोड़ा आराम मिलने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं| नियमित योग और व्यायाम से सेहत में सुधार होगा|