कर्क राशिफल 2018 (Rashifal 2018)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उनकी महत्वकांक्षाओं को पूरा करेगा| आपको अपनी क्षमता को पहचान कर जीवन में आगे बढ़ना होगा| अपने निकटतम लोगों से मतभेद न हों इसके लिए आप बहुत सोच समझ कर ही कोई बात करें| ऐसी कोई बात न करें जिससे आपसी तालमेल बिगड़े और रिश्ते ख़राब हो जाएँ| गृहस्थी के मामलों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे| फलादेश 2018 संकेत दे रहा है कि आपको माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा| अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें| भाइयों से किसी प्रकार का विवाद होने की संभावनाएं बन रहीं हैं| जो भी आप बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें| वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए जीवनसाथी का साथ दें| उनके साथ ज़्यादा समय बिताएं जिससे आपका सम्बन्ध मज़बूत हो सके| यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति को प्रबलता प्रदान करेगा| आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए उनपर लगाम कसना आवश्यक है| जीवन के आनंद उठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी| जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं| बच्चे पढ़ाई में सफ़लता पाएंगे और परीक्षा में भी अच्छे अंक लाएँगे| राशिफल 2018 संकेत दे रहा है की आप कोई ज़मीन ख़रीद या बेच सकते हैं| कोई कानूनी परेशानी आ सकती है परन्तु साल के अंत तक सब ठीक होता चला जाएगा| कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और पदोन्नति भी मिलेगी| सभी लोग आपको सम्मान का पात्र समझेंगे| कार्यस्थल पर व्यवस्तता बनी रहेगी जिस कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है| साथ ही साथ आपको कई अच्छे और लाभकारी अवसर भी प्राप्त होंगे| व्यवसाय करने वालों के आगे बहुत चुनौतियाँ आएँगी पर आगे बढ़ने के कई अवसर भी मिलेंगे| किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छी तरह छानबीन कर लें| स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष थोड़ा सावधानी बरतें| कोई पुरानी बीमारी आपको कष्ट दे सकती है| काम के साथ आराम, अच्छा खान पान और योग एवं ध्यान लाभकारी रहेगा|

विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा 2018 का कर्क राशिफल

कर्क राशि का करियर 2018 में कैसा रहेगा?

वैदिक ज्योतिष फल 2018 साफ़ बता रहा है कि कार्यक्षेत्र में आप बहुत सफ़लता प्राप्त करेंगे| बहुत से सुनहरे अवसर आपके जीवन में आने वाले हैं जिनका भरपूर लाभ आपको मिलेगा| अपने अच्छे प्रदर्शन से आप अपने अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे| पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं| कार्यस्थल पर होने वाली कानाफूसियों से बचना अच्छा रहेगा अन्यथा आपकी पद प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है| अपनी क्षमताओं को पहचानें और घमंडी होने से बचें| व्यापार से जुड़ी कई चुनौतियाँ सामने आएँगी पर बिना निराश हुए आप आगे बढ़ते जाएँ| यह समय पार्टनरशिप के लिए अच्छा नहीं है| आर्थिक मामलों से जुड़े दस्तावेज़ ख़ुद संभालें नहीं तो नुक़सान हो सकता है| किसी भी प्रकार का निवेश सावधानी के साथ करें| अनुभवी लोगों की सलाह से आपको कारोबार में बहुत लाभ होगा| जीवनसाथी का सहयोग भी मिलता रहेगा| जो व्यापारी तकनीक, दवा, और खनिज क्षेत्र में हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं| विदेश से जुड़े व्यापार से भी लाभ मिलेगा| कार्य से जुड़ी यात्राएं फायदा पहुँचाएँगी|

कर्क राशि की आर्थिक स्थिति 2018 में कैसी रहेगी?

वर्ष 2018 आर्थिक मामलों में औसत परिणाम देने वाला रहेगा| जितनी अधिक मेहनत आप करेंगे उतनी ही आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रूपए पैसे में बढ़ोत्तरी होगी| साल 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार जनवरी से मार्च तक का समय सबसे अधिक फलदायक रहेगा| कुछ अच्छे बदलाव आपके जीवन में आते दिखाई देंगे| आप अपने व्यापार में विस्तार और बदलाव कर सकते हैं पर इससे पहले अपनी आर्थिक क्षमता को अवश्य जांच लें| शेयर बाज़ार से अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं| ग्रहों की चाल स्पष्ट कर रही है कि अक्टूबर के बाद से आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार दिखाई देगा| पैतृक संपत्ति मिल सकती है| आप कोई ज़मीन भी ख़रीद सकते हैं| जो भी निर्णय लें बहुत सोच समझ कर लें क्यूंकि सही निर्णय आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा|

कर्क राशि की शिक्षा 2018 में कैसी रहेगी?

साल 2018 विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने के कई अवसर लेकर आया है| आपका दृढ संकल्प और कड़ी मेहनत आपको अच्छे परिणाम लाने में सहायक रहेगी| पढ़ाई मन लगा कर और गंभीरता से करें| आपको अपने मनचाहे कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है| आपका पूरा ध्यान अपने सपनों को पूरा करने पर होना चाहिए| पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा| अपनी शिक्षा से जुड़े हर निर्णय को पूरे ध्यान से लें| राशिफल 2018 के अनुसार मार्च का महिना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा| इसके बाद आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है| योग एवं ध्यान द्वारा आप स्वयं को फिर से पढ़ाई की ओर ले जा सकते हैं| दोस्तों के साथ थोड़ी मस्ती करना आपके मस्तिष्क को आराम देगा| माता पिता और गुरुजनों का सहयोग आपको मिलेगा| जो विद्यार्थी चित्रकला और मीडिया के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी| इस वर्ष आपकी मेहनत ही पढ़ाई के क्षेत्र में ऊँचाइयों तक ले जा सकती है|

कर्क राशि की गृहस्थी 2018 में कैसी रहेगी?

साल 2018 गृहस्थ जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा| अच्छा माहौल, मौज मस्ती इन सबसे परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी| कुछ मतभेद हो सकते हैं पर अपनी समझदारी से आप उन्हें सुलझा लेंगे| वैवाहिक जीवन में साल के शुरू में कुछ मनमुटाव हो सकता है| अपने परिजनों पर आपका प्रभाव बना रहेगा| राशिफल 2018 के अनुसार साल के अंत तक फिर से परिवार में ख़ुशहाली आएगी| किसी परिवार के सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है| कहीं आस पास ही परिवार के साथ घुमने जाने का प्लान बन सकता है| धार्मिक स्थल पर जाने की संभावनाएं अधिक हैं| आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी| अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें| पढ़ाई के क्षेत्र में आपके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे| उच्च शिक्षा के लिए भी कहीं जाने के योग बन रहे हैं| उनके बर्ताव में आपको आक्रमकता देखने को मिल सकती है| आपका सामाजिक दायरा बढेगा और नए लोग संपर्क में आएँगे| इसका लाभ आपको निजी ज़िन्दगी और कार्यस्थल पर मिलेगा| माता-पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध बने रहेंगे| भविष्यकथन 2018 के अनुसार भाइयों के साथ कुछ कहा सुनी हो सकती है| जो भी विवाद है उसे बढ़ने न दें और बातचीत से सुलझाने के प्रयास करें| आपका निवास स्थान बदलने के संकेत मिल रहे हैं| कोई नया वाहन भी आप ख़रीद सकते हैं|

कर्क राशि का प्रेम एवं विवाह 2018 में कैसा होगा?

प्रेम से जुड़े मामलों में यह वर्ष बहुत सुहावना रहेगा| प्रेमी के साथ सम्बन्ध मधुर और मज़बूत होंगे| किसी रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर मिलेगा| अपने प्रेमी के साथ आप बहुत से अच्छे और यादगार पल बिता पाएँगे| एक दूसरे के साथ बिताया यह समय आप दोनों को और पास लाएगा| कर्क राशिफल 2018 के अनुसार जो लोग शादी करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें माता-पिता से सहमति मिल सकती है| अगर आप किसी के आगे प्रेम प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो देर न करें| जो कुंवारे लोग हैं उनकी शादी के भी योग बन रहे हैं| वैवाहिक लोगों के विवाहेत्तर सम्बन्ध होने की संभावना प्रबल है| नवंबर से दिसंबर तक की अवधि में कोई शक या संदेह आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकता है| ऐसे समय में सावधान रहने और समझदारी के साथ हालात को सँभालने की ज़रूरत है|

कर्क राशि का स्वास्थ्य 2018 में कैसा रहेगा?

साल 2018 साफ़ संकेत दे रहा है कि स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें| कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है| जोड़ों में दर्द, उच्च रक्तचाप और अनिद्रा से आपको कष्ट पहुँच सकता है| आपकी माता जी का अधिक वज़न उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है| इस वर्ष काम के साथ थोड़ा आराम आपके लिए अच्छा रहेगा| 2018 की भविष्यवाणी के अनुसार मानसिक थकान के चलते आपका कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन प्रभावित होगा| काम से कुछ दिनों के लिए छुट्टी और दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से सेहत में सुधार दिखाई देगा| आपके भीतर नयी उर्जा का प्रवाह होगा जिससे आपका कार्य भी प्रभावित होगा| जो जातक किडनी रोग से पीड़ित हैं उन्हें बहुत सावधानी बरतनी होगी| आप अपने क्रोद्ध पर नियंत्रण रखकर अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं| खान पान में बदलाव, योग और ध्यान आपकी सेहत को अच्छा करेंगे|