तुला राशिफल 2017 - वार्षिक तुला राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

जो तुला राशि के जातक नौकरी कर रहे हैं यह वर्ष उनके लिए अच्छा रहेगा| आपके विरोधी भी आपके आगे हार मान जायेंगे| पदोन्नति और नयी ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी| 2017 का तुला राशिफल साफ़ बता रहा है कि ट्रान्सफर की संभावना बन रही है, इससे घबराये नहीं क्योंकि इसका भी आपको लाभ ही मिलेगा| सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने वाक् चातुर्य से सफलता प्राप्त करेंगे| व्यवसाय के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा| कोई नया निवेश बिना सोचें समझें न करें अन्यथा हानि हो सकती है| साल का मध्य आपके लिए प्रगति के मार्ग खोल देगा| पैसों के लेन देन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें| आपका कोई भरोसेमंद धोका दे सकता है| शेयर बाज़ार में निवेश करने में सावधानी बरतें|

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी| आर्थिक रूप से अपने आप को स्थिर बनाने के लिए कोई नयी योजना पर काम करना लाभ पहुंचा सकता है| तुला राशिफल के अनुसार 2017 में धन प्राप्ति के अच्छी परिस्थितियां बन रहीं हैं| विदेश से या उधार दिए हुए धन की वापसी के कारण धन लाभ होगा| धन अर्जित करने के लिए आपको प्रयास करते रहना होगा|

शिक्षा

तुला के लिए 2017 का फलादेश बता रहा है कि अपना मनपसंद विषय या क्षेत्र चुनने के लिए साल के मध्य का समय बहुत उचित है| यदि आप विदेश में पढाई करने के इच्छुक हैं तो इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है| यह वर्ष पूरी मेहनत और लगन से पढाई करने का है| शिक्षकों का भी पूरा साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी पूरी मेहनत करनी होगी| अपने करियर की ओर आप पूरी तरह सजग रहेंगे और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन भी ले सकते हैं|

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में उथल पुथल के कारण आपकी मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ेगा| सगे सम्बन्धियों और भाई बंधुओं से आपकी अच्छी नहीं बनेगी| आपका मन परेशान रहेगा इसलिए आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा| परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढेंगी और धन व्यय होगा| आपको स्वयं को शांत रखते हुए लड़ाई झगड़े से बचना होगा| अपने जीवनसाथी से भी ताल मेल बनाये रखने में कोई कमी न छोडें| किसी ऐसे कार्य का हिस्सा न बनें जो अनैतिक हो| माता और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है| वाहन सावधानी के साथ चलायें| वर्ष का दूसरा भाग आपके लिए राहत भरा होगा|

प्रेम सम्बन्ध

तुला राशि के लिए 2017 के फलकथन के अनुसार प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है| यदि अपने किसी प्रिय के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए उचित नहीं है| ग़लतफ़हमियाँ बढेंगी और रिश्तों में फीकापन आएगा| जो कुछ भी बोलें बहुत सोच विचार कर बोलें और आपसी समझ के साथ आगे बढ़ें| एक दूसरे को सहयोग और समय दोनों दें| विवाहित जोड़े भी एक दूसरे के लिए समय निकलें| विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी सही जीवन साथी मिलने में समय लगेगा|

स्वास्थ्य

इस वर्ष स्वास्थ्य थोडा बिगड़ सकता है| बदलते मौसम से होने वाली बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं| अधिक कार्यभार के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है| किसी भी प्रकार की बीमारी को हलके में न लें और सतर्क रहें| मोटापे के कारण मांसपेशियों में पीड़ा हो सकती है| 2017 के तुला राशिफल के अनुसार लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों को बहुत सावधानी बरतनी होगी| योग एवं ध्यान से सेहत में अवश्य सुधार आएगा|

उपाय / नुस्खा

  • शनिवार को काला कपडा, काली वस्तु अथवा काली दाल का दान करना लाभ पहुंचाएगा|
  • शिव जी और भैरव जी की पूजा करना शुभ फल देगा|
  • शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाने से लाभ होगा|
  • पक्षियों को नियमित रूप से दाना पानी देते रहें|
  • ग़रीब लोगों की मदद करना अच्छा रहेगा|